entertainment news – Hindi TV NEWS

Kesari 3: अक्षय कुमार ने की घोषणा, इस महान योद्धा पर बनेगी फिल्म
Kesari 3 Movie Announcement: अक्षय कुमार ने किया ‘केसरी चैप्टर 3’ का एलान, इस महान योद्धा पर आधारित होगी फिल्म

Updated Thu, 03 Apr 2025

Akshay Kumar Announced Kesari 3: अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वह केसरी: चैप्टर 3 बनाएंगे। साथ ही उन्होंने ‘केसरी 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त किस महान योद्धा पर आधारित होगी।

Kesari 3 Film Announcement: आज 3 अप्रैल को दिल्ली में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस ट्रेलर रिलीज इवेंट और प्रेस कॉन्फ्रेंस अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे और फिल्म के डायरेक्टर करण सिंह त्यागी व प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे। इस दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने ‘केसरी 3’ का भी एलान कर दिया।

फिल्म की तीसरी किस्त का एलान

अक्षय कुमार ने घोषणा की है कि वह ‘केसरी: चैप्टर 3’ बनाएंगे और यह भी बताया कि यह किस पर आधारित होगी। केसरी: चैप्टर 2 के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म हरि सिंह नलवा के जीवन पर आधारित होगी, जो सिख साम्राज्य की सेना, सिख खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ थे।

कौन थे हरि सिंह नलवा

हरि सिंह नलवा एक सिख कमांडर थे, जो महाराजा रणजीत सिंह की सेना में एक सम्मानित नेता थे। उन्होंने कश्मीर, हजारा और पेशावर के गवर्नर के रूप में कार्य किया और अफगानों के खिलाफ अपनी जीत के लिए लोकप्रियता प्राप्त की। वास्तव में हरि सिंह नलवा ने खैबर दर्रे के माध्यम से पंजाब में अफगानों के आक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो ऐतिहासिक रूप से विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा भारत में प्रवेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रमुख मार्ग है।

पहले भी संकेत दे चुके थे अक्षय

अक्षय कुमार ने 2022 में एक इंटरव्यू में हरि सिंह नलवा का किरदार निभाने का संकेत दिया था। अभिनेता से पूछा गया था कि वह किस किरदार को पर्दे पर निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने हरि सिंह नलवा का नाम लिया था और उन्हें महान योद्धा बताया था। ऐसा लग रहा है कि उनका सपना पूरा हो रहा है।

फिल्म का ट्रेलर

वहीं, ‘केसरी: चैप्टर 2’ का ट्रेलर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘एक आदमी, उसका साहस, उसके शब्द – जिसने पूरे साम्राज्य को हिला दिया। अब तक बोले गए सबसे चौंकाने वाले झूठ को उजागर करें। हमारे इतिहास के सबसे काले अध्याय को उजागर करें। जलियांवाला बाग त्रासदी के पीछे की सच्चाई को उजागर करें।’ इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source

Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’
Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’, हाईकोर्ट का सीबीएफसी को निर्देश देने से इनकार

हिंदी टीवी न्यूज Published by: Megha Jain Updated Wed, 04 Sep 2024

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर संकट मंडराया हुआ है। इस फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। साथ ही एक तबका फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आया है। एक तरफ कंगना रनौत फिल्म की रिलीज के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई है।

कोर्ट ने कहा-‘एक हफ्ते की देरी से फर्क नहीं पड़ेगा’

निर्माता कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज बुधवार को कहा कि फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। कोर्ट फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट की भौतिक प्रति मांगी गई थी, जिससे की फिल्म को तय तारीख 6 सितंबर को रिलीज किया जा सके। जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पी पूनीवाला की बेंच ने कहा, ‘हम याचिका का निपटारा नहीं करेंगे। लेकिन उन्हें (सीबीएफसी) एमपी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार (तीन दिनों में) आपत्तियों की जांच करने दें। अगर फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी होती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है’।

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने ढंग से और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोक रखा है। इस याचिका पर आज सुनवाई हुई।

कंगना रनौत ने संभाली है निर्देशन की जिम्मेदारी

फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इसमें कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में न सिर्फ कंगना ने अभिनय किया है, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पहले भी कई बार टल चुकी है। अब इस बार सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

कंगना ने जताई नाराजगी

फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर कंगना भी नाराजगी जता चुकी हैं। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर अभिनेत्री ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा, ‘बतौर एक क्रिएटिव पर्सन मैं निराश हूं। मेरी आवाज दबाई जा रही है। सत्य घटना पर आधारित फिल्म को नहीं दिखाए जाने का मुझ पर दबाव डाला जा रहा है’। कंगना ने आगे कहा कि यह फिल्म हमारे संविधान से जुड़ी एक अदभुत घटना को हमारे पास लाती है। यह हमारा अधिकार है कि हम इस विषय पर बात करें।

दो हफ्ते टली रिलीज

आज हुई सुनवाई में साफ है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी। कंगना रनौत की फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को सर्टिफिकेशन निर्देश देने से इनकार कर दिया है। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे दो सप्ताह के लिए टाल दिया जाएगा, क्योंकि उच्च न्यायालय ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह फिल्म के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों पर विचार करे और फिर 18 सितंबर तक इसे प्रमाणित करे।

Source

हरीश साल्वे: सबसे महंगे वकीलों में गिनती
कौन हैं हरीश साल्वे?: सबसे महंगे वकीलों में गिनती, 68 में की तीसरी शादी, 1 रु. में लड़ा था कुलभूषण जाधव का केस

न्यूज डेस्क,हिंदी टीवी, नई दिल्ली

Published by: मेघा जैन

Updated Mon, 04 Sep 2023 02:15 PM

नागपुर में पले बढ़े हरीश साल्वे कहते हैं कि उनके दादा एक कामयाब क्रिमिनल लॉयर थे। पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। मां अम्ब्रिती साल्वे डॉक्टर थीं। इसलिए कम उम्र में ही उनमें प्रोफेशनल गुण आ गए थे।

देश के सबसे महंगे वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। इससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य बनाए जाने वाले साल्वे ने एक रुपये की फीस लेकर कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत का पक्ष रखा था। 48 साल के अपने करियर में वह कई कॉरपोरेट घरानों का पक्ष कोर्ट में रख चुके हैं। उनकी गिनती भारत के सबसे महंगे वकीलों में होती है। ‘लीगली इंडिया डॉट कॉम’ के मुताबिक, 2015 में साल्वे कोर्ट में एक सुनवाई के लिए 6 से 15 लाख रुपये लेते थे। आइए जानते हैं, उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ीं खास बातें-

1- सीए की परीक्षा में हुए फेल

22 जून 1955 को महाराष्ट्र में जन्मे साल्वे मूलरूप से नागपुर के रहने वाले हैं। उनके दादा पीके साल्वे भी दिग्गज क्रिमिनल लॉयर रह चुके हैं। उनके पिता एनकेपी साल्वे कांग्रेस के नेता और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।  उनकी मां अंब्रिती साल्वे एक डॉक्टर थीं।

हरीश साल्वे बचपन से इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन कॉलेज तक आते-आते उनका रुझान चार्टर्ड अकाउंटेसी (सीए) की ओर हो गया। किताब ‘लीगल ईगल्स’ में बताया गया है कि सीए की परीक्षा में वह दो बार फेल हुए। बाद में, जाने-माने वकील नानी अर्देशर पालखीवाला के कहने पर उन्होंने कानून की पढ़ाई शुरू की। वहीं, वकालत के अलावा हरीश साल्वे को संगीत और पियानो बजाने का भी शौक है।

नागपुर में पले बढ़े साल्वे कहते हैं कि मेरे दादा एक कामयाब क्रिमिनल लॉयर थे। पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। मां अम्ब्रिती साल्वे डॉक्टर थीं। इसलिए कम उम्र में ही मुझ में प्रोफेशनल गुण आ गए थे।

2. एनकेपी साल्वे ट्रॉफी हरीश के पिता के नाम

हरीश साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे, लेकिन क्रिकेट प्रशासक और कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक पारी के लिए ज्यादा जाने गए। पहली बार इंग्लैंड से बाहर क्रिकेट वर्ल्ड कप कराने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। उन्हीं के नाम पर बीसीसीआई ने 1995 में एनकेपी साल्वे ट्रॉफी शुरू की थी। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की सरकारों में मंत्री भी रहे। विदर्भ को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर भी वह काफी मुखर रहे।

3- पिता के संपर्कों का मिला लाभ

हरीश साल्वे ने कानूनी करियर की शुरुआत 1980 में की थी। उन्हें अपने पिता के संपर्कों का भी फायदा मिला, जिससे उनकी मुलाकात नानी पालखीवाला से हुई। शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी टैक्स लॉयर नानी के जूनियर के तौर पर काम करके कानूनी दाव-पेंच सीखे।

4. पहला केस दिलीप कुमार का लड़ा

हरीश के मुताबिक, उनका करियर 1975 में फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के केस के साथ शुरू हुआ। हरीश इस केस में अपने पिता की मदद कर रहे थे। दिलीप कुमार पर काला धन रखने के आरोप लगे थे। आयकर विभाग ने उन्हें नोटिस भेजा था और बकाया टैक्स के साथ भारी हर्जाना भी मांगा था। मामला ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था।

अपने शर्मीले दिनों को याद करते हुए साल्वे कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट में दिलीप कुमार का वकील था। आयकर विभाग की अपील खारिज करने में जजों को कुल 45 सेकेंड लगे। दिलीप कुमार एक पारिवारिक मित्र थे। वह बहुत खुश हुए। मुझे कोर्ट में बहस करनी पड़ती तो मेरी आवाज नहीं फूटती। खुशकिस्मती से कोर्ट ने मुझसे जिरह के लिए नहीं कहा।

5- पहली बड़ी प्रशंसा

सरकार जब बेयरर बॉन्ड्स लेकर आई थी तो साल्वे ने अपने सीनियर सोराबजी से इजाजत लेकर सरकारी फैसले के खिलाफ अर्जी दाखिल कर दी। इसी मामले पर वरिष्ठ वकील आरके गर्ग ने भी अर्जी दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच इस पर सुनवाई कर रही थी। गर्ग ने तीन घंटे तक अपनी दलीलें रखीं, फिर साल्वे का नंबर आया।

साल्वे ने लड़खड़ाते हुए शुरुआत की। दोपहर ठीक 1 बजे जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूछा कि क्या वह अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन साल्वे को हैरानी और राहत हुई जब जस्टिस भगवती ने कहा, ‘आपने गर्ग को तीन दिन तक सुना। ये नौजवान अच्छी दलीलें दे रहा है। ये जब तक चाहे, इसे अपनी बात रखने की इजाजत मिलनी चाहिए।’

शाम 4 बजे तक साल्वे ने अपनी बात रखी। साल्वे बताते हैं, ‘जब मैंने खत्म किया तो मुझे सबसे बड़ा इनाम अटॉर्नी जनरल एलएन सिन्हा से मिला, जिनकी मैं पूजा करता था। वो खड़े हुए और बोले कि मैं गर्ग की बातों को 15 मिनट में काउंटर कर सकता हूं, लेकिन मैंने इस नौजवान को बड़े चाव से सुना है। मैं अपने दोस्त मिस्टर पाराशरन (उस वक्त के सॉलिसिटर जनरल) से कहूंगा कि पहले वह इस नौजवान की दलीलों का जवाब देने की कोशिश करें।’

6. दूसरी बार सॉलिसिटर जनरल का पद ठुकरा दिया

साल 1992 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सीनियर एडवोकेट की पदवी मिली। साल 1999 में उन्हें सॉलिसिटर बनाया गया, हालांकि साल 2002 में उन्होंने दूसरी बार मिल रहे इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

7- अंबानी, महिंद्रा और टाटा के वकील रहे

दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से 1992 में साल्वे सीनियर एडवोकेट बना दिए गए। इसके बाद उन्होंने अंबानी, महिंद्रा और टाटा जैसे बड़े कॉरपोरेट घरानों की कोर्ट में नुमाइंदगी की। मशहूर केजी बेसिन गैस केस में जब अंबानी बंधुओं के बीच विवाद हुआ तो बड़े भाई मुकेश अंबानी का पक्ष हरीश साल्वे ने ही रखा।

भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड केस की सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में उन्होंने केशब महिंद्रा का पक्ष रखा था। कोर्ट ने महिंद्रा समेत यूनियन कार्बाइड के सात अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोपों को खरिज कर दिया था। इसके खिलाफ सरकार ने ‘क्यूरेटिव पेटिशन’ दाखिल की थी, जिसमें महिंद्रा की पैरवी साल्वे ने की थी। नीरा राडिया के टेप सामने आने के बाद रतन टाटा निजता के उल्लंघन का सवाल लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। तब उनके वकील भी साल्वे ही थे।

8- वोडाफोन केस के बाद बढ़ी ख्याति

लेकिन साल्वे को ‘लगभग अजेय’ तब माना गया, जब उन्होंने वोडाफ़ोन को 14,200 करोड़ की कथित टैक्स चोरी के केस में जीत दिलाई। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला पलट दिया और कहा कि भारतीय टैक्स प्रशासन को कंपनी के विदेश में किए लेन-देन पर टैक्स लेने का अधिकार नहीं है। साल्वे बताते हैं, ‘इस केस की तैयारी के दौरान मैं हमेशा अपने पास पालखीवाला की तस्वीर रखा करता था। वह मुझे प्रेरित करते थे।’

9. हिट और रन केस में की थी सलमान की पैरवी

साल 2015 में हिट और रन केस मामले में सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। उन्हें कोर्ट से सीधे ऑर्थर रोड जेल ले जाने की तैयारी हो रही थी। इसी बीच एक बदलाव करते हुए हरीश साल्वे ने कोर्ट में सलमान का पक्ष रखा और उन्हें जमानत मिल गई।

हरीश साल्वे ने कोर्ट में तर्क दिया था कि ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने के कारण सलमान को जेल भेजा जाना सही नहीं है। उनके इस तर्क को सही मानते हुए कोर्ट ने सलमान खान को दो दिन की जमानत दे दी थी।

10- पियानो बजाना पसंद

1999 में एनडीए सरकार के समय उन्हें भारत का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया। उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थी। वह 2002 तक इस पद पर रहे। अपने कार्यकाल पर उन्होंने कहा था, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मेरे दोस्त अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार, सुरेश प्रभु और तमाम लोगों से मिले स्नेह और समर्थन को हमेशा याद रखूंगा।’

साल्वे जब वकालत नहीं करते हैं तो कानून से जुड़ी दिलचस्प चीजें पढ़ते हैं। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध पर चर्चिल के लेख बेहद पसंद हैं। वह दिल्ली के वसंत विहार के घर में अपनी बेटियों- साक्षी और सानिया के साथ वक्त बिताना भी पसंद करते हैं। खुद पियानो बजाते हैं और क्यूबा के जैज पियानिस्ट गोंजोलो रूबालकाबा के जबरदस्त फैन हैं।

निजी संपत्ति पर उनके विचार दिलचस्प हैं। वह कहते हैं, ‘मैंने एक चीज़ सीखी है कि कभी अपनी कामयाबी पर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए। मैंने ये मेहनत से कमाया है। मैं यहां तक पहुंचने के लिए किसी की कब्र पर खड़ा नहीं हुआ।’

11. कुलभूषण जाधव मामला

कुलभूषण जाधव को अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। उसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रुख किया था। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में करीब दो साल की लड़ाई के बाद इस मामले में आखिरी सुनवाई इसी साल 18 से 21 फरवरी तक हुई थी। जाधव का केस हरीश साल्वे ने ही लड़ा था। इसके लिए साल्वे ने भारत सरकार से सिर्फ एक रुपये फीस ली थी।

Source