latest news of shimla – Hindi TV NEWS

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी,विद्रोहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
Himachal Politics: पार्टी विरोधी लोगों को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी, कहा- विद्रोहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से जारी सियासी जंग के बीच में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने विद्रोहियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके खिलाफ की जाएगी। बता दें कि राज्यसभा में कांग्रेस के छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के बाद से प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से चल रहे सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा शासित हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट उन लोगों द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने “सरकारों को गिराने का ठेका लिया है”।

कांग्रेस के बागियों के खिलाफ उचित समय पर होगी कार्रवाई

शुक्रवार रात मध्य प्रदेश के मुरैना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के बागियों के खिलाफ कार्रवाई उचित समय पर की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में छह कांग्रेस विधायकों ने इस सप्ताह उस समय संकट पैदा कर दिया जब उन्होंने राज्य की एकमात्र सीट के लिए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हर्ष महाजन के लिए मतदान किया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को विधानसभा में राज्य के बजट के लिए मतदान पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए इन छह कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। जब पूछा गया कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, तो दिग्विजय सिंह ने केवल इतना कहा कि यह (कार्रवाई) तब होगी जब (उपयुक्त) समय आएगा।”

विधायकों की शिकायतों का समय पर होता समाधान- प्रतिभा सिंह

इसी के साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर विधायकों की शिकायतों का समय पर समाधान किया गया होता तो पहाड़ी राज्य में राजनीतिक संकट को टाला जा सकता था। उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये उन्हीं साजिशकर्ताओं की हरकतें हैं जिन्होंने सरकारों को गिराने का ठेका लिया है, लेकिन सरकार अभी भी बरकरार है।

मुरैना पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए चंबल क्षेत्र के एक हिस्से मुरैना पहुंचे। एक सवाल के जवाब में सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस ने (पिछले विधानसभा चुनाव में) चंबल क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। जब उनसे पूछा गया कि 1996 के बाद से कांग्रेस मुरैना लोकसभा सीट हार रही है, तो उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में इस क्षेत्र को जीतने की कोशिश करेगी।

उम्मीदवार के लिए केंद्रीय चुनाव समिति लेगी निर्णय

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के बारे में सिंह ने कहा कि इस संबंध में निर्णय पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पहले ही हो चुकी है और अब सीईसी इस संबंध में निर्णय लेगी।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने पहले कहा था कि गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचने वाली है।

Source

भाजपा का काम कांग्रेस से बेहतर,हिमाचल कांग्रेस प्रमुख का बड़ा बयान
Himachal Political Crisis: ‘भाजपा का काम कांग्रेस से बेहतर, यह सच है…’ हिमाचल कांग्रेस प्रमुख का बड़ा बयान

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है। मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या होगा।

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम कांग्रेस पार्टी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार-बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।

एएनआई से प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है। पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है।

हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि हम वहां कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है।

मैं कह सकती हूं कि यह एक कठिन समय है। इससे पहले गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर दबाव बनाना जारी रखा और कहा कि उन्होंने उन मुद्दों को उजागर किया है जो उन्हें लगता है कि सही नहीं थे।

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसी ही नहीं हुई होगी।

भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है: प्रतिभा

‘क्या भाजपा उन्हें मंडी से चुनाव लड़ाना चाहती है’ सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं सोचा, हम भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इसपर भी अब विचार होगा। उनके आदेश के मुताबिक हम क्या कदम उठाएंगे उसपर हम आगे बढ़ेंगे।

Source

पंचकूला में छह बागी विधायकों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह
Himachal Politics: हिमाचल में अभी नहीं मिलेगा सुक्खू को चैन? पंचकूला में छह बागी विधायकों से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह

राज्यसभा चुनाव के बाद शुरू हुए सियासी खेल में अभी भी ठहराव की स्थिति नहीं बनती नजर आ रही है। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सब ठीक कह देने के बाद भी मौजूदा स्थिति में संशय बना हुआ है। छह बागियों से मुलाकात के बाद विक्रमादित्य सिंह ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। इसके बाद वो दिल्ली में हाईकमान से मिलेंगे।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में राजनीतिक संकट खत्म होने की बात कही। लेकिन, विक्रमादित्य सिंह ने छह बागी विधायकों से मुलाकात कर इन बातों पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही वो हाई कमान से मिलने के लिए दिल्ली भी रवाना हो गए हैं।

विक्रमादित्य सिंह की मां ने भी निष्कासन पर उठाए थे सवाल

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छह कांग्रेस विधायकों (HP Six Congress MLAs) की सदस्‍यता रद्द कर दी। इसी को लेकर हिमाचल के राजनीतिक नेताओं की प्रक्रिया सामने आ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है।

विक्रमादित्य नाराजगी में दे चुके हैं इस्तीफा

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद मानो प्रदेश की पूरी सियासी तस्वीर बदल गई। इसी उठापटक के बीच आज सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, शाम तक उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। उन्होंने सीएम सुक्खू को घेरते हुए सरकार को लेकर कई शिकायतें सामने रखीं। साथ ही उन्होंने सरकार पर अपने पिता वीरभद्र की मूर्ति के लिए दो गज की जमीन तक नहीं देने के आरोप लगाए थे।

Source

मौसम की मार 6,000 करोड़ के सेब पर संकट
Apple Season: मौसम की मार से 6,000 करोड़ की सेब आर्थिकी पर संकट, समय से पहले तोड़नी पड़ रही फसल

संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि मौसम की मार से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के लाखों लोगों की आर्थिकी संकट में आ गई है।

मौसम की मार से हिमाचल की 6,000 करोड़ की सेब आर्थिकी पर संकट गहरा गया है। बगीचों में पेड़ों से पत्ते झड़ गए हैं। जिसके चलते बागवानों को समय से पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। आकार और रंग न सुधरने के कारण बागवानों को मंडियों में फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे। हिमाचल में करीब साढ़े तीन लाख परिवार सेब आर्थिकी से जुड़े हैं। प्रदेश में 7,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले बगीचों में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।

15 सितंबर के बाद जहां फसल टूटनी थी, वहां क्वालिटी न बनने के कारण बागवानों को निर्धारित समय से करीब दो हफ्ते पहले फसल तोड़नी पड़ रही है। इस साल सीजन की शुरूआत से ही सेब की फसल मौसम की मार से प्रभावित है। सर्दियों में बर्फबारी कम होने के बाद असमय भारी बारिश से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। इस साल प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 35 फीसदी ही फसल है उस पर बीमारियों ने बागवानों की कमर तोड़ दी है।

आढ़तियों का कहना है कि मंडियों में पहुंच रही फसल की गुणवत्ता सही नहीं है इसलिए दामों में गिरावट आ रही है। संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि मौसम की मार से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश के लाखों लोगों की आर्थिकी संकट में आ गई है। सेब उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है और पैदावार घट रही है। सरकार को समय रहते गंभीर और प्रभावशाली कदम उठाने होंगे।

बीमारियों की चपेट में 70 फीसदी फसल

इस सीजन में अधिक बारिश और धूप न खिलने से बगीचे पतझड़ सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आए हैं। मौसम की मार से 70 फीसदी तक फसल प्रभावित हुई है। रही सही कसर स्प्रे की दवाइयां बेचने वालों ने पूरी की। अपने मुनाफे के लिए बागवानों को गुमराह कर गलत दवाओं का इस्तेमाल करवाया। – डॉ. विजय सिंह ठाकुर, पूर्व कुलपति, नौणी विश्वविद्यालय

20 साल बाद फसल को भारी नुकसान

करीब 20 साल सेब की फसल को मौसम की मार से इतना व्यापक नुकसान हुआ है। मार्च में फ्लावरिंग और सेटिंग, इसके बाद भारी बारिश से नमी के कारण बीमारियां पनपीं, सूरज की रोशनी न मिलने से आकार नहीं बढ़ा और पतझड़ से फसल को सबसे अधिक मार पड़ी। 7,000 फीस से अधिक ऊंचाई के कुछ इलाकों में 80 फीसदी तो कहीं 50 फीसदी फसल प्रभावित है। – डॉ. ऊषा शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र

Source

Shimla Landslide: व्यवस्थाएं ढेर… पांच घंटे बाद आई जेसीबी, हाथों से मलबा हटाकर अपनों को ढूंढते रहे लोग
समरहिल हादसे के पांच घंटे बाद जेसीबी आई। इस दौरान लोग हाथों से मलबा हटाकर अपनों को ढूंढते रहे। सबसे पहले आर्मी कॉलोनी से सेना के जवान मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मलबा हटाने का काम शुरू किया।

राजधानी के समरहिल में हुई आपदा ने सरकार और प्रशासन के दावों की भी पोल खोल दी। सुबह 7:15 बजे हुई इस घटना की सूचना पार्षद, पुलिस और प्रशासन को दे दी गई थी। लेकिन राहत कार्य शुरू करने में घंटों लग गए।

मलबे में गायब हुए अपनों को ढूंढने के लिए लोग खुद हाथों से मलबे को हटाने में जुट गए। लोगों के अनुसार, सबसे पहले सुबह 8 बजे साथ लगी आर्मी कॉलोनी से सेना के जवान मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मलबा हटाने का काम शुरू किया।

करीब 8:15 बजे पुलिस और स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने के लिए मशीनों की दरकार थी लेकिन मंदिर की सड़क ढह चुकी थी। करीब 8:30 बजे नाले में उतरे जवानों ने दो बच्चों के शव बरामद किए। 9 बजे तीसरा शव बरामद हुआ। अपनों के शव देखकर मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पेड़ काटने के लिए स्थानीय लोगों से कटर मंगवाया गया।

करीब दो घंटे बाद 9:30 बजे एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। राहत कार्यों में तेजी लाते हुए मंदिर के ऊपर से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। मौके पर एक जेसीबी खड़ी थी लेकिन इसमें तेल नहीं था। दोपहर करीब 1:00 बजे प्रशासन की ओर से पहली जेसीबी मौके पर पहुंची।

लोग बोले, आपदा प्रबंधन फेल, बचाई जा सकती थीं कई जानें

मौके पर राहत कार्य में मशीनरी की मदद न मिलने और प्रशासन की टीमों के देरी से आने पर लोग भड़क गए। बोले कि ऐसा आपदा प्रबंधन किस काम का है। समय पर राहत कार्य शुरू होता तो कई जानें बचाई जा सकती थी। वार्ड पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने भी सवाल उठाए।

कहा कि हादसे के घंटों बाद एक जेसीबी मौके पर पहुंची। पूर्व पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि हादसा सुबह 8:00 बजे से पहले हुआ। दो तीन घंटे में यदि राहत कार्य पूरा हो जाता तो कई जानें बच जातीं। कहा कि समरहिल में कई लोगों ने परिजनों को खो दिया है।

जैसे-जैसे शव निकले चीख पुकार

घटना का पता लगते ही मौके पर लोगों का सैलाब उमड़ आया। कई लोग अपनों को मलबे में ढूंढते रहे। समरहिल का 17 साल का युवक सौरव भी मलबे में गायब हो गया। युवक की मां दिनभर मौके पर अपने लाडले को ढूंढती रही। दोपहर तक कई परिवार मौके पर पहुंचे जो मलबे में अपनों के गायब होने पर सहम गए।

जैसे-जैसे शव निकलते रहे, चीख पुकार मचती रही। मौके पर कई शवों के हाथ और पांव मलबे से बरामद हुए। यह मंजर देख लोग सहम गए। मलबे में मंदिर का भंडारा हॉल, पुजारी का आवास भी दब गया। लोगों के अनुसार, आजकल पुजारी अकेले शिमला में था। इसका परिवार गांव गया हुआ था। मलबे से तीन बाइक भी निकाली गई हैं।

सोमवार को बना रहे थे खीर

लोगों के अनुसार, सोमवार के लिए सुबह से ही खीर बनाई जा रही थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी बारिश भी बाधा बनी। शाम के समय भारी बारिश के बीच मौके पर फिर पत्थर और मलबा गिरने लगा। ऐसे में ऑपरेशन रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा जाएगा।

Source