news of hp politics – Hindi TV NEWS

जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव, सुक्खू सरकार खो चुकी जनादेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू की अगुवाई वाली वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार जनादेश खो चुकी है। राज्यसभा की सीट हारने पर कांग्रेस विधायकों का बहुमत खो चुकी थी, लेकिन अब तो जनता-जनार्दन में भी अपनी लोकप्रियता खो चुकी है। गुरुवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता ने जयराम ने कहा कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा को 69 प्रतिशत वोट शेयर मिला था जोकि देश में सर्वाधिक था। 2019 के चुनाव में 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव हारी है। मुख्यमंत्री के  विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी कांग्रेस 2143 वोट से चुनाव हारी है। भाजपा को बढ़त मिली। उपमुख्यमंत्री लीड देने में  कामयाब रहे। सरकार के 10 मंत्री अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव हारे हैं। जयराम ने कहा कि छह उपचुनाव में से दो जगह जीतने में भाजपा सफल हुई है। कांग्रेस पार्टी इसी का आनंद ले रही है कि सरकार बच गई।

सुक्खू को  नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए

जयराम ने कहा कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं। चिंता यह है कि सरकार कैसे बचाई जाए। पूरी ताकत इसी पर लगी है। आने वाले समय में भी यही स्थिति रहने वाली है। निर्दलीय के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए। पहले इस्तीफे स्वीकार किए होते तो चुनाव एक साथ होते। कांग्रेस को यह लग रहा था कि इस्तीफे स्वीकार होने से सरकार चली जाएगी। लेकिन ठीक उपचुनाव नतीजों के एक दिन पहले निर्दलियों के इस्तीफे स्वीकार किए। अब तीन उपचुनाव पर करीब 30 करोड़ का खर्चा होगा, जिसे बचाया जा सकता था। लेकिन सरकार बचाने के लिए यह सब किया गया। अभी टेक्निकल ग्राउंड पर सरकार चल रही है, जनता का जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, इससे पहले कि कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय ले। जयराम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाए गए। लेकिन, अब फॉर्म भरवा ही दिए हैं तो 1500 कब जाएंगे, इस पर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे। कहा कि सुक्खू उन्हें खराब निर्देशक कहते थे, लेकिन हमारी फिल्म हिट रही है।

Source

इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय
Himachal News: इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

इस्तीफा मंजूर होने पर अगला चुनाव लड़ने के लिए छह निर्दलीय पूर्व विधायक तैयार बैठे हैं। इस्तीफे मंजूर होने के बाद अब छह महीनों के भीतर उपचुनाव करवाने होंगे।

विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों को चुनावी नतीजे आने के बाद बदले परिदृश्य में उपचुनाव में टिकट मिलेंगे कि नहीं, इस पर संशय बना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इनके टिकटों पर इन नतीजों ने संशय खड़ा कर दिया है। दल-बदल के विधानसभा उपचुनाव में बड़ा मुद्दा बनने और इसका असर छह में से चार सीटें गंवाने के रूप में नजर आने के बाद अब भाजपा के सामने एक नई चुनौती खड़ी होगी। तीनों को टिकट देने के बाद भाजपा को अपनों के नाराज होने पर भितरघात से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इस्तीफा मंजूर होने पर अगला चुनाव लड़ने के लिए छह निर्दलीय पूर्व विधायक तैयार बैठे हैं। इस्तीफे मंजूर होने के बाद अब छह महीनों के भीतर उपचुनाव करवाने होंगे, जो सितंबर या अक्तूबर में पड़ोसी राज्य हरियाणा के विधानसभा चुनाव के साथ ही करवाए जा सकते हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य पद के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद शुरू हुए दल-बदल के इस सिलसिले ने अब नई सियासी चर्चा शुरू कर दी है। चर्चा यह है कि अयोग्य घोषित किए कांग्रेस के छहों पूर्व विधायकों को टिकट देने का यह दांव भाजपा के लिए सही नहीं बैठा।

इसलिए छह में चार सीटों में चूक गई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसके लिए धनबल बनाम जनबल का मुद्दा बनाकर भाजपा की चाल को नहीं चलने दिया। ऐसे में स्वाभाविक रूप से अगले उपचुनाव में भी मुख्यमंत्री इसी मुद्दे के हथियार को और पैना कर इन निर्दलीय पूर्व विधायकों पर निश्चित तौर पर वार करेंगे। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने इन तीनों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट देने की पेशकश करके ही पार्टी में आने का न्योता दिया।

अब भाजपा को या तो टिकट देने का वचन निभाकर एक बार फिर से जोखिम लेना होगा या फिर कोई दूसरा रास्ता अपनाना होगा। अगर भाजपा के सामने दूसरा रास्ता अपनाने की नौबत आई तो इनके टिकटों पर संशय खड़ा हो सकता है। भाजपा ने क्या टिकट देने का वायदा किया है, इसके जवाब में इस्तीफा देने वाले पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि सब बातें बताई नहीं जा सकती हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भी उन्होंने भरसक मेहनत की है और अच्छी लीड दिलाई है।

भाजपा का टिकट मिलेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी का जो प्रत्याशी होगा, उसके लिए प्रचार करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि अभी किसी को टिकट देने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी ही तय करेगी कि किसे टिकट दिया जाना है। अभी उपचुनाव घोषित नहीं किए गए हैं। जब घोषित हो जाएंगे तो ही एक प्रक्रिया के तहत ही टिकट दिए जाते हैं। इस फैसले को संसदीय बोर्ड लेता है।

Source

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा
Himachal Election: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा, अग्निवीर बने बड़े मुद्दे

मोदी और शाह के इन दोनों ही मुद्दों पर हमलों के बाद राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने तरकश से निकालकर कई तीर दागे हैं।

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हिमाचल प्रदेश में आपदा और अग्निवीर दो बड़े मुद्दे बन गए हैं। मोदी और शाह के इन दोनों ही मुद्दों पर हमलों के बाद राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने तरकश से निकालकर कई तीर दागे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मई को मंडी में आयोजित रैली में कहा कि केंद्र से आई सैकड़ों करोड़ रुपये की राहत राशि पर हिमाचल प्रदेश में बंदरबांट हुई है। उन्होंने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस पर जांच बैठाने का भी एलान कर डाला।

रविवार को इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अदानी-अंबानी और केवल 22 लोगों के लिए करीब 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। लेकिन हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ने राज्य पर आई आपदा के लिए 9000 करोड़ रुपये मांगे, जो नहीं दिए गए। इस तरह से आपदा पर यह मुद्दा खूब गरमा गया है। इसी तरह से अग्निवीर भर्ती पर भी अमित शाह और राहुल गांधी में खूब तीरंदाजी हुई। 25 मई को ऊना के अंब में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का कोई भविष्य नहीं है।

इनका जीवन बर्बाद किया जाए। अमित शाह बोले कि इस बारे में कांग्रेस झूठ फैला रही है। 100 बच्चे अग्निवीर बनते हैं तो 25 प्रतिशत तो सीधे सेना में भर्ती हो जाएंगे। जो 75 प्रतिशत युवा बचेंगे, उनके लिए भाजपा शासित सभी राज्य सरकारों ने पुलिस बलों में 10 से 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। मिलिट्री फोर्सेज में भी 10 प्रतिशत आरक्षण होगा। केंद्र सरकार के पैरा मिलिट्री बलों में भी 10 प्रतिशत आरक्षण देगी। आयु सीमा में भी कई तरह की रियायतें होंगी। परीक्षा में भी लाभ दिए गए हैं और शारीरिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

इस पर पहलटवार करते हुए रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह आए और बोले कि अग्निवीरों को पैरा मिलिट्री और पुलिस में नौकरी मिलेगी। प्रश्न यह है कि हिंदुस्तान का एक युवा देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार है तो उसे वही सम्मान मिलना चाहिए, जो दूसरे युवाओं को मिलेगा। दो तरीके के शहीद और जवान नहीं होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार आएगी और पहला काम महालक्ष्मी योजना से पहले पहली नौकरी पक्की और किसान कर्जा माफी से पहले अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंकेगी। यह योजना सेना की नहीं है। इसे आर्मी नहीं चाहती है। इसे पीएमओ ने बनाया है।

Source

कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन
कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए, उलझे जातीय समीकरण…मतदाता मौन

हिमाचल की कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट जीवन के विविध रंगों और भौगोलिक उतार-चढ़ाव को सियासत के एक सूत्र में पिरोकर इन दो जिलों के 17 विधानसभा हलकों की संसद में नुमाइंदगी करती है।

कहीं सीधी-सपाट जमीन तो कहीं पहाड़। आबोहवा, बोली, वेशभूषा और रीति-रिवाजों के रंग भी कुछ-कुछ जुदा। हिमाचल की कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट जीवन के विविध रंगों और भौगोलिक उतार-चढ़ाव को सियासत के एक सूत्र में पिरोकर इन दो जिलों के 17 विधानसभा हलकों की संसद में नुमाइंदगी करती है। इस बार इस लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस सीधे मुकाबले में है। चुनावी जंग की दृष्टि से दोनों ने ही ब्राह्मण चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय रहे हैं तो कांग्रेस के आनंद शर्मा का केंद्र की राजनीति में बड़ा कद है। दोनों का पहला लोकसभा चुनाव है। डॉ. भारद्वाज के साथ मोदी नाम के अलावा सांगठनिक ताकत का बड़ा सहारा है तो आनंद शर्मा को कांग्रेस के सिटिंग एमएलए की परफॉरमेंस पर भरोसा।

आनंद शर्मा, कांग्रेस

ताकत : राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा चेहरा, प्रखर वक्ता, विधायकों का संख्या बल

कमजोरी : संसदीय क्षेत्र का निवासी न होना, कांगड़ा-चंबा में पहला चुनाव, जनता से रही दूरी, कमजोर संगठन

चुनौतियां : जनता में विश्वास जगाकर भाजपा के जीत के रथ को थामना, विधायकों की ताकत लाभ उठाना

अवसर : केंद्रीय राजनीति में पकड़, हिमाचल की सियासत में सक्रिय होने और गांधी परिवार के फिर करीब आने का मौका

राजीव भारद्वाज, भाजपा

ताकत : मृदुभाषी-सुलभ पहुंच, स्थानीय निवासी, संगठन का अनुभव, मजबूत संगठन

कमजोरी : पहला चुनाव, जनता के बीच नया चेहरा, कम सक्रियता

चुनौतियां :  मतदाताओं का भरोसा जीतना, गद्दी-ओबीसी वोट बैंक को साधना

अवसर : खुद को स्थापित कर सियासी कद और संपर्क बढ़ाने का मौका

देश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को हिमाचल में सियासत की धुरी माना जाता है। यहां जिसका दबदबा उसकी सत्ता की राह उतनी आसान। चंबा को भी साथ लें तो इस बात को और बल मिल रहा है। इसलिए, कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट का अपना अलग ही सियासी रुतबा है। 1984 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। शांता कुमार के मैदान में आ जाने के साथ ही कांग्रेस की चुनावी जमीन खिसकती चली गई। 1984 के बाद कांग्रेस को 1996 और 2004 में ही जीत नसीब हुई। पिछले तीन चुनाव जीतकर भाजपा इस सीट से हैट्रिक लगा चुकी है और इस बार जीत का चौका लगाने को आतुर है। चुनावी चेहरों यानी प्रत्याशियों के सवाल पर यहां भाजपा-कांग्रेस एक ही नाव में सवार है। सांसद किशन कपूर का टिकट काटकर भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर केसीसी बैंक के चेयरमैन रह चुके आयुर्वेदिक डॉक्टर राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। छात्र राजनीति से निकले डॉ. भारद्वाज अब तक चुनाव लड़वाने वाले नेता की भूमिका में ही रहे हैं। उधर, कांग्रेस के आनंद शर्मा का सियासी कद और सक्रियता राष्ट्रीय राजनीति में अधिक रही है। कांगड़ा-चंबा सीट के लिए आनंद भी नए चेहरे ही हैं। इसलिए दोनों 17 विधानसभा हलकों की पगडंडियों को पहली बार नाप रहे हैं।

मुद्दे गायब, जनता भी खामोश

चुनावी माहौल नहीं दिखाई दे रहा। लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह भी फीका है। मुद्दे भी गायब हैं। कांगड़ा से लेकर चंबा तक इसी तरह के चुनावी हालात नजर आ रहे हैं। चौक-चौराहों, बाजारों, शहरों-कस्बा में इक्का दुक्का होर्डिंग्स ही लगे दिखाई दिए। प्रचंड गर्मी के साथ गेहूं की कटाई और विस के बजाय लोकसभा का समर इसकी बड़ी वजह बताईं जा रही हैं। हालांकि, शनिवार को कांगड़ा-चंबा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दो रैलियों और सोमवार को सीएम सुक्खू की चंबा में प्रस्तावित रैलियों की तैयारियों से एक सीमित क्षेत्र तक चुनावी माहौल की झलक जरूर दिखी है।

मतदाता क्या बोले

चौक गगल पर राजकुमार पूछने पर बोले, पता ही नहीं चल रहा कि चुनाव हो रहे हैं। लोगों में उत्साह नहीं है। नूरपुर के बाद जसूर में भी यही नजारा दिखा।

सब्जी मंडी जसूर के प्रधान रविंद्र शर्मा ने भी इस बार चुनावी माहौल व उत्साह में कमी की बात कही। देखकर नहीं लग रहा कि चुनाव हो रहे हैं। फोरलेन के मुद्दे पर कहा – जो हो रहा सही ही हो रहा।

बनीखेत के टेलर काकाराम पुखरी के 76 वर्षीय प्रेम लाल के अनुसार चुनावी गहमागहमी में पसीना बहाना बेकार है। लोग अपने कामों में व्यस्त हैं। मतदाता खामोश रहकर ही अपना काम करेंगे।

कांगड़ा के युवा रविंद्र कुमार कहते हैं कि भीषण गर्मी है और लोग फसल की कटाई में व्यस्त हैं। इसलिए, उत्साह नहीं है। खामोश लोग अब मतदान करने ही घरों से निकलेंगे।

फतेहपुर हलके के सुरेंद्र प्रसाद का कहना था कि चुनावों का क्या करना, जब हमारी सुनवाई ही नहीं होनी। पौंग बांध विस्थापित हर चुनाव में ठगे गए हैं, इसलिए बात करना बेकार है। चुपचाप रहकर वोट डाल आएंगे।

इस बार दोनों ब्राह्मण प्रत्याशी

इस बार दोनों ओर से ब्राह्मण चेहरे जातिगत वोट बैंक की सियासत को उलझा रहे हैं। संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मण वोट बैंक 25 फीसदी है। लगभग 30 फीसदी गद्दी समुदाय और 29 फीसदी ओबीसी। पिछले चुनाव में भाजपा ने गद्दी समुदाय के किशन कपूर को टिकट देकर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस पिछले चार चुनावों में ओबीसी वर्ग से ही प्रत्याशी देती रही है। फिलहाल, गद्दी और ओबीसी मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। इससे दोनों दल असमंजस में हैं।

मतदाताओं की कुल संख्या : 15,02514

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों में 1910 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। मतदाताओं की कुल संख्या 15,02514 है। 7,55, 878 पुरुष और 7,46,631 महिला मतदाता हैं। 21,518 सर्विस वोटर्स हैं।

जातिवाद के कार्ड को ठेंगा भी दिखाते रहे नतीजे

चुनावी नतीजे कई बार यहां जातिवाद के कार्ड को ठेंगा भी दिखाते रहे हैं। 1980 और 1984 में लगातार दो बार ओबीसी नेता चौधरी सरवण कुमार को हार का सामना करना पड़ा। 1980 में लगभग चार फीसदी वोट बैंक वाले समुदाय से विक्रम चंद महाजन ने ओबीसी नेता को हराया था। 1996 में इसी समुदाय के सत महाजन ने ब्राह्मण नेता शांता कुमार को हराया था। ओबीसी नेता चौधरी चंद्र कुमार भी 2009 और 2014 में यहां से हारे थे। हालांकि, 2004 में उन्होंने जीत दर्ज जरूर की थी। लेकिन, उस समय समीकरण और थे।

देवभूमि से दशकों पुराना नाता

देवभूमि से मेरा दशकों पुराना दिली नाता है। शिमला मेरी जन्म भूमि और पूरा हिमाचल कर्मभूमि रहा है। यहां के लोग भी मेरे लिए नए नहीं हैं। मैं संगठन के निर्देश पर आया हूं। अपनी क्षमता, विजन और अवसरों का भरपूर लाभ उठाकर प्रदेश में उच्च शिक्षा, औद्योगिकीकरण और पासपोर्ट सुविधा को विस्तार देने का काम किया है। देश के लिए बड़ी नीतियां तैयार करने में भी भागीदार रहा हूं। रेल नेटवर्क में सुधार व विस्तार, ईको और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, मेडिकल हब बनाना, पौंग बांध विस्थापितों की सुनवाई, ईको फ्रेंडली उद्योगों को लाना, चंबा में पासपोर्ट कार्यालय, शिक्षा व स्वास्थ्य के उच्च संस्थान, एडवेंचर ट्रैक टूरिज्म को बढ़ावा, टनलों का निर्माण और ऐतिहासिक शहरों चंबा-हलहौजी का नवीनीकरण मेरी प्राथमिकताएं और प्रतिबद्धता है। -आनंद शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी

जनसेवा में रहा सक्रिय

पार्टी का कर्मठ सिपाही रहकर जनता की सेवा में सक्रिय रहा हूं। कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में 6 लोकसभा चुनाव लड़वाने में बतौर प्रभारी व कार्यकर्ता भूमिका रही है। रेल, सड़क व वायु मार्ग की कनेक्टिविटी का विस्तार कर अधिक से अधिक पर्यटकों को धौलाधार के आंचल तक ले जाने के भरसक प्रयास रहेंगे। युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने पर फोकस करूंगा। चंबा में मूलभूत सुविधाओं की मजबूती के साथ ही पर्यटन, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास का प्रयास रहेगा। पौंग बांध विस्थापितों की समस्या का हल करवाया जाएगा। डेढ़ महीने से संसदीय क्षेत्र में घूम रहा हूं। मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और बहुत अच्छे अंतर से जनता यह सीट उनकी झोली में डालेगी। -डॉ राजीव भारद्वाज, भाजपा प्रत्याशी

कांग्रेस के पक्ष में है विधायकों का संख्या बल

चुनावी जंग में विधायकों का संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है। कुल 11 विधायक संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के हैं। उधर, भाजपा के खाते में चंबा के दो समेत कुल पांच विधायक हैं। कांग्रेस से जीते सुधीर शर्मा अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुलदीप पठानिया विधानसभा अध्यक्ष हैं। चौधरी चंद्र और यादविंद्र गोमा कैबिनेट मंत्री है। आरएस बाली को कैबिनेट रैंक मिला है। किशोरी लाल और आशीष बुटेल सीपीएस तो केवल पठानिया उप मुख्य सचेतक हैं। गोकुल बुटेल आईटी सलाहकार है। इनपर लीड दिलाने का दबाव है।

प्रचार में पहले उतर गई भाजपा

चुनावी बिगुल फूंकने से पहले ही हर स्तर पर सक्रिय हो चुकी भाजपा अब पूरी गति से आगे बढ़ रही है। डॉ. भारद्वाज अब दूसरा दौर भी पूरा करने के करीब हैं। प्रधानमंत्री मोदी का नाम और काम भाजपा के प्रचार अभियान की धार है। धरती पुत्र और बाहरी का मुद्दा भी भुनाने की कोशिश है। टिकट में देरी के बाद आनंद शर्मा संसदीय क्षेत्र के 11 हलकों में पार्टी विधायकों को साथ लेकर वह सीधा संवाद कर कांगड़ा-चंबा को लेकर अपना विजन, भावी इरादों को रखकर जनता में विश्वास जगाने की भरसक कोशिश में हैं।

पिछले दो चुनावों का हाल

2019

उम्मीदवार       दल             मत

किशन कपूर    भाजपा    7,25,218

पवन काजल    कांग्रेस    2,47,595

2014

उम्मीदवार         दल         मत

शांता कुमार    भाजपा      4,56,163

चंद्र कुमार    कांग्रेस       2,86,091

दस प्रत्याशी मैदान में

कांगड़ा-चंबा सीट से दस प्रत्याशी कांग्रेस के आनंद शर्मा (71) और भाजपा के डॉ राजीव भारद्वाज (62), नारायण सिंह डोगरा (64), अचल सिंह (59), रेखा रानी (41), केहर सिंह (53), एडवोकेट संजय शर्मा, जीवन कुमार, देव राज, भुवनेश्वर कुमार चुनाव मैदान में हैं।

Source

HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति
HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति, धर्मशाला उपचुनाव

असंतुष्ट नेताओं के चुनाव लड़ने से जहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं अपना वोट बैंक बनाए रखना कांग्रेस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है।

भाजपा के दो बागी नेताओं रामलाल मारकंडा और राकेश चौधरी के चुनावी मैदान में उतरने से लाहौल-स्पीति और धर्मशाला के उपचुनाव त्रिकोणीय बन गए हैं। इन दो असंतुष्ट नेताओं के चुनाव लड़ने से जहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं वहीं अपना वोट बैंक बनाए रखना कांग्रेस के लिए भी चुनौती से कम नहीं है। मारकंडा और चौधरी के मान-मनौव्वल के लिए भाजपा का डैमेज कंट्रोल सिरे नहीं चढ़ सका है। अब दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए भितरघात बड़ा खतरा बन गया है। उपचुनाव के लिए बागियों को जिम्मेवार ठहराकर कांग्रेस सरकार दस में से पूरी की छह गारंटियाें को सीढ़ी बना जीत तलाश रही है। लाहौल-स्पीति और धर्मशाला के उपचुनाव में तीन-तीन प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प बन गया है। वर्तमान में हिमाचल की 62 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे का मामला अभी विधानसभा अध्यक्ष के पास विचाराधीन है। आने वाले दिनों में तीनों के इस्तीफे स्वीकार होने की स्थिति में यहां उपचुनाव के लिए कुछ माह इंतजार करना पड़ेगा।

लाहौल स्पीति : 1,616 वोटों से जीते थे रवि

वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति सीट 1,616 वोटों के अंतर से जीती थी। अब भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष अनुराधा राणा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने महिला को टिकट देकर क्षेत्र की महिला मतदाताओं को साधने की योजना तैयार की है। टिकट कटने से नाराज होकर मारकंडा ने बतौर निर्दलीय चुनावी रण में उतर कर दोनों राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ने को ताल ठोक दी है। मारकंडा लाहौल-स्पीति से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर 1998 में मारकंडा विधायक बने थे। 2007 और 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। तीन बार विधानसभा की दहलीज लांघ चुके चुके पूर्व मंत्री मारकंडा का क्षेत्र में अपना अलग से भी वोट बैंक है। भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में भी सेंधमारी का मारकंडा प्लान बना चुके हैं। भाजपा को यहां अपने समर्थकों को एकजुट रखनेे लिए अब नई रणनीति पर काम करना होगा। कांग्रेस को भी अपना वोट बैंक साध कर रखने के साथ जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

धर्मशाला : सुधीर की भाजपा में नई पारी

धर्मशाला सीट कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 3,289 मतों के अंतर से जीती थी। वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री रह चुके सुधीर शर्मा अब भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी पर दांव खेला है। 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी ने उपचुनाव में धर्मशाला से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर नए समीकरण बनाए हैं। चौधरी के चुनाव लड़ने के चलते सुधीर शर्मा को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को साथ लेकर चलना सुधीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। चौधरी धर्मशाला में ओबीसी वर्ग के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। इस वर्ग के सहारे ही चौधरी अपना राजनीतिक भविष्य तलाश रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सबसे बड़ा सहारा है। प्रदेश सरकार पर बीते दिनों छाए सियासी सकंट के बादलों के लिए मुख्यमंत्री सीधे तौर पर सुधीर शर्मा को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। ऐसे में जग्गी की नैया पार लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं भी धर्मशाला में पूरी ताकत झोंकी हुई है। धर्मशाला में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 35, अनुसूचित जनजाति की 23, सामान्य वर्ग की 22 और अनुसूचित जाति की 20 फीसदी संख्या है।

चार विस क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला

सुजानपुर, गगरेट, बड़सर और कुटलैहड़ में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। सुजानपुर में भाजपा के राजेंद्र राणा के सामने कांग्रेस ने कैप्टन रंजीत सिंह राणा को उतारा है। कैप्टन रंजीत ने 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 399 मतों के अंतर से राजेंद्र राणा सीट जीते थे। अब दोबारा से राजेंद्र राणा और कैप्टन रंजीत सिंह राणा आमने-सामने हैं। गगरेट में भाजपा के चैतन्य शर्मा को कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश कालिया चुनौती दे रहे हैं। बड़सर में भाजपा के इंद्रदत्त लखनपाल के सामने कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य रहे सुभाष चंद को चुनाव मैदान में उतारा है। कुटलैहड़ में भाजपा के देवेंद्र भुट्टो का मुकाबला कांग्रेस के युवा नेता और 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके विवेक शर्मा से है।

Source

Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना
Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना, कभी व्यक्तिगत मर्यादाओं को नहीं लांघा

करीब आठ वर्षों के बाद गुरुवार को नारायण स्वामी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आज ये दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक संदेश छोड़ गए हैं, जो आज के राजनेताओं के लिए सीख है।

हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके नारायण सिंह स्वामी अपनी मौत के साथ कुछ ऐसी यादें छोड़ गए हैं, जो इस कड़वाहट भरे चुनावी माहौल में मौजूदा दौर के नेताओं को राजनीति के एक नए आयाम के साथ रूबरू कराएंगी। जीवनभर अपने आदर्शों पर कायम रहे नारायण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर कांग्रेस के पं. सीता राम शर्मा की जीवन पर्यंत खिलाफत करते रहे। सीता राम भी आदर्शों के पक्के ईमानदार राजनेता थे। वह वर्ष 1972 से 1977 तक कांग्रेस के विधायक व संसदीय सचिव रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 1977 व 1980 का चुनाव जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह के विरुद्ध लड़ा। सियासी मैदान में दोनों धुर विरोधी थे।

अलग राजनैतिक विचारधाराएं रखने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तो लगाए पर व्यक्तिगत मर्यादाओं को कभी नहीं लांघा। 1972 से 1977 के दौरान भी नारायण कई बार उनके मेट्रोपोल के 203 नंबर सेट में रुके। एक बार चुनाव के दौरान स्वामी कांग्रेस प्रत्याशी सीता राम के गांव भराड़ी में प्रचार कर रहे थे। शाम होने पर स्वामी लौटने की सोच ही रहे थे कि अचानक सामने सीता राम टकरा गए। प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद दोनों गर्मजोशी से मिले और इसी बीच सीता राम ने उन्हें अपने घर खाना खाने का न्योता दे दिया। स्वामी ने न केवल निमंत्रण को स्वीकार किया, बल्कि रात को उनके घर में ही रुक गए। सुबह दोनों फिर एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार पर निकल गए।

उसके बाद स्वामी अकसर सीता राम से मिलने आया करते थे। 1972 से 1977 के दौरान शिमला के मेट्रोपोल में दोनों लंबी राजनीतिक बहस किया करते थे। स्वामी पंडित सीता राम के बड़े भाई डॉ. बंशी राम शर्मा के भी घनिष्ठ मित्र रहे। दोनों की अध्यात्म में गहरी रुचि थी। जब भी मिलते, अध्यात्म पर चर्चा करते।

एक ही अस्पताल, बेड भी आमने-सामने

यह भी संयोग ही है कि मई 2016 में तबीयत खराब होने पर दोनों शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंच गए। दोनों को कार्डियक केयर यूनिट में एक-दूसरे के सामने के बेड मिले। विडंबना देखिए दोनों बेहोश थे और हालत ऐसी थी कि आपस में बात नहीं कर सकते थे। जुलाई 2016 में पंडित सीता राम का देहांत हो गया और करीब आठ वर्षों के बाद पिछले कल नारायण स्वामी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आज ये दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक संदेश छोड़ गए हैं, जो आज के राजनेताओं के लिए सीख है।

-प्रो. शशि कांत शर्मा

(लेखक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हैं।)

Source

‘राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश बिगड़े शहजादे…’ विपक्ष पर बरसीं कंगना
‘राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश बिगड़े शहजादे…’ विपक्ष पर बरसीं कंगना, कांग्रेस को बताया अंग्रेजों की बीमारी

मंडी. लोकसभा चुनाव के बीच सभी राजनैतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी बताया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला.

शुक्रवार शाम को कंगना रनौत ने सुंदरनगर बाजार में रोड़ शो किया और अपने लिए वोट मांगने के साथ ही कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखे जुबानी हमले बोले. कंगना ने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है और इससे हमारा देश कई दशकों तक ग्रसित रहा. प्रधानमंत्री का जनादेश सरदार पटेल को मिला, लेकिन प्रधानामंत्री जवाहर लाल नेहरू को बना दिया गया.

उसके बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी और तानाशाही करके पूरे देश को कैद कर दिया. उसके बाद संजय गांधी ने लोगों की पकड़-पकड़ कर नसबंदी करवाई. फिर इटेलियन सोनिया गांधी इस देश पर अपना हाथ आजमाने आ गई. कांग्रेस पार्टी के इस परिवारवाद ने देश को दीमक की तरह खालया. लेकिन 2014 में एक परिवर्तन हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी.

कंगना ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर भी तीखे जुबानी हमले बोले. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का न कोई चरित्र है और न ही संस्कार. राहुल गांधी चांद पर आलू उगाने की बातें, तेजस्वी यादव गुंडागर्दी करके मछली को उछाल-उछाल कर खाते हैं और अखिलेश यादव उटपटांग बातें करते हैं. ये सभी बिगड़े शहजादे हैं. एक शहजादे हिमाचल में भी हैं जिन्हें देश में कोई जानता नहीं था लेकिन मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करके आज उन्हें सुर्खियां मिल रही हैं. उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि मुझे पद्मश्री जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला है.

कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान चरित्र और विपक्षी दलों को कार्टून की संज्ञा भी दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात देश के बारे में सोचते रहते हैं, जबकि दूसरी तरफ कार्टून आए दिन हास्यास्पद बातें करते रहते हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी कहते हैं कि वे जहां भी जाते हैं वहां दो सड़कों को आपस में जोड़ देते हैं. यदि ऐसा ही है तो फिर प्रदेश के बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां लोगों को जरूरत है, आप वहां क्यों नहीं जाते.

Source

आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी
हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी, हो चुकी तैयारी

गुरुवार को कांग्रेस के तीन विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। बता दें कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में धर्मशाला, लाहौल-स्पीति और बड़सर से उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

कांग्रेस के तीन विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को हो सकती है। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति और बड़सर से उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। गुरुवार को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Source

Mandi Lok Sabha Chunav: ‘वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से ना निकले तो टेढ़ी करना भी जानता हूं..
Mandi Lok Sabha Chunav: ‘वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से ना निकले तो टेढ़ी करना भी जानता हूं…जयराम के गढ़ में गरजे विक्रमादित्य सिंह

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) का कहना है कि वे स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और अगर घी सीधी उंगली से न निकले तो उन्हें उंगली टेढ़ी करनी भी आती है. यह बात उन्होंने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के गृहक्षेत्र सराज के केयोलीधार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम पर काफी ज्यादा आक्रामक नजर आए.

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मायाजाल रचकर और लंगड़ी मारकर सरकार चलाने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं. ऐसा न हो कि उन्हें देवी-देवताओं के प्रकोप को झेलना पड़ जाए. कुछ दिन पहले चैलचौक में लंगड़ी मारने का परिणाम जयराम भुगत चुके हैं, जबकि कंगना के पीछे चलते हुए खुद ही गिर पड़े थे. जयराम में सरकार चलाने की इच्छा इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब उनसे रहा नहीं जा रहा और षंडयंत्र रचकर सरकार चलाने की सोच रहे हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने अपने स्व. पिता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि वो प्रदेश के एक महान नेता थे और उनकी सीख का अनुसरण आज भी लोग करते हैं. उनका दौर कभी समाप्त नहीं होगा, लेकिन जयराम ठाकुर का दौर जल्द ही समाप्त होने वाला है. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का दौरान कंगना ही लंगड़ी मारकर समाप्त करेगी, लेकिन वे जयराम के हितैषी हैं और जयराम ठाकुर को बचाने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं.

विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनावों के बाद सराज के स्कूलों में पढ़ाने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि कंगना को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए उसे सराज के सरकारी स्कूलों में इतिहास को पढ़ाया जाना चाहिए.

Source

Lok Sabha Election: हिमाचल के तीन पूर्व सीएम लांघ चुके हैं संसद की दहलीज
Lok Sabha Election: हिमाचल के तीन पूर्व सीएम लांघ चुके हैं संसद की दहलीज, संभाली बड़े महकमों की कमान

वीरभद्र सिंह ने तीन और शांता कुमार ने दो बार केंद्र में बड़े महकमों की कमान भी संभाली। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने भी बड़े महकमों को संभाला।

हिमाचल प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल भी संसद की दहलीज लांघ चुके हैं। वीरभद्र सिंह ने तीन और शांता कुमार ने दो बार केंद्र में बड़े महकमों की कमान भी संभाली। वीरभद्र सिंह दो बार राज्यमंत्री और एक बार केंद्रीय इस्पात मंत्री रहे। शांता कुमार एक बार खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता और दूसरी बार ग्रामीण विकास मंत्री रहे। प्रेम कुमार धूमल केंद्र में मंत्री नहीं रहे, लेकिन वह तीन बार सांसद रहे हैं। हिमाचल में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां शांता कुमार, धूमल की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी वीरभद्र सिंह के केंद्रीय मंत्री रहते हिमाचल के लिए किए गए विकास कार्यों का भी हवाला दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहली बार 1962 में महासू से चुनकर लोकसभा के सदस्य बने। 1967 में इसी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने गए। 1971 में मंडी लोकसभा क्षेत्र को अपनी कर्म भूमि चुना। उनके गृह जिला शिमला का रामपुर विधानसभा क्षेत्र इस संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। यहां से सांसद चुने जाने के बाद वह केंद्र में 1976 में उप नागरिक उड्डयन मंत्री बने। 1980 में केंद्र में उद्योग राज्यमंत्री बने। 2009 में वीरभद्र सिंह ने फिर मंडी सीट से जीते और मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने। पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए।

1998, 1999 और 2014 में लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए। शांता 1999 में केंद्रीय खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मंत्री बने और 2003 में उनके पास ग्रामीण विकास मंत्रालय था। वर्ष 1977-1980 तक पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 1990 से 1992 तक दोबारा प्रदेश की बतौर मुख्यमंत्री कमान संभाली। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तीन बार सांसद रहे हैं। वर्ष 1989, 1991 और 2007 में वह संसद चुने गए। प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वर्ष 1998 और 2007 में उन्होंने हिमाचल की सत्ता संभाली।

Source