Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति ने सीएम धामी को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

By hinditvnews
February 2, 2024
483
0
Dhami

यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। और आज वो दिन आ गया जब समिति करीब ढाई लाख सुझावों और 30 बैठकों में रायशुमारी के बाद तैयार हुआ ड्राफ्ट सीएम धामी को सौंपी।प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे छह फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है।ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंपने के लिए विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष जस्टिस (सेनि) रंजना प्रकाश देसाई और उनकी टीम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन पहुंची। जहां उन्होंने सीएम धामी को रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे।
इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के बाद जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं उसे पूरा कर, ड्राफ्ट को विधानसभा में पेश कर विधेयक लाएंगे। इस रिपोर्ट को सौंपे जाने के साथ ही उत्तराखंड देश में सबसे पहले यूसीसी लागू करने वाला राज्य बनने के लिए एक और अहम कदम बढ़ा देगा।यूसीसी को लेकर सुझाव आमंत्रित किए
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से यूसीसी को लेकर सुझाव आमंत्रित किए।विशेषज्ञ समिति ने उप समिति बनाकर उन्हें समाज के विशिष्ट लोगों, समाजसेवियों, धार्मिक नेताओं, संतों और जागरूक नागरिकों के साथ चर्चा की और सुझाव लिए। समिति ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का दौरान किया और वहां खुली बैठकें में लोगों से सुझाव लिए। इस तरह समिति को करीब ढाई लाख सुझाव प्राप्त हुए। करीब तीस अलग-अलग बैठकों में उसे कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले। समिति ने केंद्रीय विधि आयोग के साथ भी यूसीसी पर चर्चा की। इस मैराथन कवायद के बाद समिति ने अपना ड्राफ्ट तैयार किया।

अब आगे क्या

विशेषज्ञ समिति ने आज शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। तीन फरवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट पर चर्चा करेगी और विधेयक को मंजूरी देगी। इसके बाद पांच फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान यूसीसी विधेयक को सदन पटल पर रखा जाएगा। छह फरवरी को इसे सदन में लाए जाने की संभावना है। सदन से पारित होने के बाद इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह अधिनियम बन जाएगा। हालांकि सियासी गलियारों में इसे राष्ट्रपति को भेजे जाने को लेकर भी चर्चाएं गरम हैं।

Share :
Tagsdehradunhindi news
Previous Article

Exercise Vayu Shakti: जैसलमेर में शक्ति प्रदर्शन ...

Next Article

Uttarakhand Weather: आज पहाड़ से लेकर मैदान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: ऐप और सर्च इंजन से हो रही जासूसी, ऐसे हो रही ठगी

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जलरक्षक नियुक्ति चुनौती याचिका खारिज, हाईकोर्ट का फैसला

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा नप चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका; रेलवे ने कैंसिल की 24 ट्रेनें, 2 का रूट बदला,

    November 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

  • Ambuja
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Ambuja Company Darlaghat: अंबुजा कंपनी दाड़लाघाट 1 हफ्ते तक रहेगी बंद

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 17 मई मतदान, शुक्रवार 3 बजे थमेगा प्रचार और ड्राई डे लागू

Timeline

  • November 7, 2026

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • November 7, 2026

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • November 7, 2026

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.