Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: रामनगर से चारधाम यात्रा शुरू करने की संभावना की तलाश

Uttarakhand: रामनगर से चारधाम यात्रा शुरू करने की संभावना की तलाश

By hinditvnews
June 12, 2024
126
0
Dhami

Uttarakhand: रामनगर से चारधाम यात्रा शुरू करने की संभावना की तलाश, सर्वे का काम करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार

चारधाम यात्रा में भीड़ के दबाव से निपटने के लिए अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है। सीएम धामी ने रामनगर से चारधाम यात्रा की संभावना को तलाशने के निर्देश कुछ महीने पहले जिला प्रशासन को दिए थे।

कुमाऊं के नैनीताल जिले के रामनगर से चारधाम यात्रा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए नैनीताल जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने प्रारंभिक सर्वे का काम करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार कर ली है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रा में भीड़ के दबाव से निपटने के लिए अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर से चारधाम यात्रा की संभावना को तलाशने के निर्देश कुछ महीने पहले जिला प्रशासन को दिए थे। इसके बाद नैनीताल डीएम के निर्देश पर प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम ने रामनगर से कर्णप्रयाग तक का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।

रामनगर से मोहान मोलेखाल-भिकियासैण, चौखुटिया-गैरसैण और कर्णप्रयाग होते हुए चारधाम यात्रा की जा सकती है। पहले भी लोग इस मार्ग से जाते रहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्ग सिंगल लेन है। इसमें ज्यादा वाहनों का संचालन खतरनाक होगा। एक दिन में 150 तक बसें और 300 तक छोटे वाहनों को चलाया जा सकता है। यह यात्रा रामनगर की सिंचाई विभाग और डिग्री कालेज की भूमि से शुरू किया जा सकता है। यहां पर वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।

इन सुविधाओं को जुटाना होगा

रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा शुरू करने से पहले कई सुविधाओं को जुटाना होगा। कोई यात्री इस मार्ग में रुकना चाहता है तो उसके रुकने की व्यवस्था बनानी होगी। मार्ग पर धर्मशालाओं, होटलों व शौचालयों आदि की कमी है। मार्ग में श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्यवस्था के साथ वाहनों को ठीक करने के लिए गैराज आदि की भी व्यवस्था करनी होगी।

वापसी वाले वाहनों को रोड से निकाला जा सकता

रिपोर्ट में कहा गया कि ऋषिकेश चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए रामनगर वाले रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें चारधाम यात्रा से वापस लौट रहे दिल्ली, यूपी वाले वाहनों को निकाला जा सकता है। कर्णप्रयाग से करीब पांच घंटे में श्रद्धालु वाहन से रामनगर पहुंच सकते हैं। इसके बाद दिल्ली के लिए जा सकते हैं। इस व्यवस्था को शुरू करने में ज्यादा समस्या नहीं है।

रोजगार की नई संभावना बढ़ेंगी

कुमाऊं से चारधाम यात्रा के लिए अधिक संख्या में लोग जाते हैं तो इससे रूट वाले इलाकों में रोजगार की नई संभावनाएं बढ़ सकेंगी। इस रूट पर आदि बद्री भी है। जहां पर लोग दर्शन भी कर सकेंगे।

सीएम के निर्देश पर रामनगर से चारधाम यात्रा और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं, पंजीकरण केंद्र, शौचालय, पार्किंग स्थल आदि का पर होमवर्क किया जा रहा है। सड़क मार्ग की स्थिति के सुधारीकरण पर भी प्रस्ताव तैयार हो रहा है। लगभग तीन संभावित मार्गों का परीक्षण चल रहा है। सभी पहलुओं पर विचार कर इसका अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा। -वंदना, जिलाधिकारी नैनीताल

 

Share :
Tagsnews of char dham yatranews of cm dhaminews of dehradunnews of haridwarnews of uttrakhand
Previous Article

Himachal News: विधानसभा उपचुनाव में चुने गए ...

Next Article

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badri
    उत्तराखण्ड

    बदरी-केदार धाम की सुरक्षा की ट्रेनिंग को बनेगी नई एसओपी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    उत्तराखण्ड

    प्रचार के दौरान प्रत्याशियों को बरतनी होंगी ये सावधानियां

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    उत्तराखण्डकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    18 जून से शुरू होगी देहरादून और कुल्लू के बीच सीधी फ्लाइट

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए उतरे भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Ravat
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तराखण्ड

    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत

    December 4, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Team Of Two Engineers Installing Solar Panels On Roof.
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 24 पंचायतों को हरित बनाने के लिए सरकार ने दी मंजूरी

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024: 16 दिसंबर को तपोवन का दौरा करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

  • Lok
    कांगड़ाकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव ड्यूटी में कर्मचारी आज से मतदाता सुविधा केंद्र पर डाल सकेंगे वोट

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.