Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

  • चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

  • Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

  • उत्तराखंड: हिमालय में भूकंप का खतरा, 1803 जैसी तबाही की आशंका

  • हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: विद्युत लोकपाल से उपभोक्ताओं को राहत, तीन मामलों में अहम आदेश जारी

Uttarakhand: विद्युत लोकपाल से उपभोक्ताओं को राहत, तीन मामलों में अहम आदेश जारी

By hinditvnews
June 2, 2026
98
0
Bijli

Uttarakhand News: बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत लोकपाल से मिली राहत, तीन मामलों में जारी किए अहम आदेश

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 02 Jun 2026

बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत लोकपाल से बड़ी राहत मिली है। विद्युत लोकपाल ने तीन मामलों में अहम आदेश  जारी किए हैं।

अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले उपभोक्ताओं को विद्युत लोकपाल डीपी गैरोला ने राहत दी। तीन मामलों में आदेश जारी किया, जिनमें दो नैनीताल और एक देहरादून का मामला है। विद्युत लोकपाल डीपी गैरोला ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला देते हुए बिजली विभाग को लोड बढ़ाने की मंजूरी देने का आदेश दिया।

नैनीताल के मल्ला रामगढ़ निवासी स्वाति सिन्हा ने अपने घरेलू कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। यूपीसीएल ने इस आधार पर उनका आवेदन रोक दिया था कि जिस कॉलोनी (पोर्टुलाका होम्स) में उनका घर है, वहां के बिल्डर ने 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जरूरी शुल्क जमा नहीं किया है।

विभाग का तर्क था कि जब तक बिल्डर नियम पूरे नहीं करता, तब तक वहां लोड नहीं बढ़ाया जा सकता। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच ने भी पहले विभाग के पक्ष में फैसला दिया था। फैसले के खिलाफ स्वाति सिन्हा ने लोकपाल का दरवाजा खटखटाया।

विद्युत लोकपाल डीपी गैरोला ने कहा कि उपभोक्ता का कनेक्शन पहले से ही चालू है और वह नियमित रूप से बिल चुका रही हैं। बिल्डर और बिजली विभाग के बीच बुनियादी ढांचे को लेकर जो भी विवाद है, उसकी सजा किसी व्यक्तिगत उपभोक्ता को नहीं दी जा सकती। उन्होंने शिकायत निवारण मंच के आदेश को खारिज करते हुए यूपीसीएल को तुरंत लोड बढ़ाने के निर्देश दिए। 

11 लाख का बिल ठीक होकर ढाई लाख पर आया

कौलागढ़ रोड निवासी सुशीला सिंह ने अपने घर का लोड 10 किलोवाट से बढ़ाकर 40 किलोवाट करवाया था। नया मीटर लगने के बाद विभाग के सॉफ्टवेयर (केसीसी सिस्टम) में तकनीकी खराबी के कारण करीब एक साल तक उनका बिल जारी नहीं हुआ। सितंबर 2024 में जब विभाग ने सीधे एक साल का बिल भेजा तो मल्टीप्लाइंग फैक्टर (एमएफ) और तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिल 11,47,974 रुपये आ गया।

इसके खिलाफ उपभोक्ता ने मानसिक उत्पीड़न और लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोकपाल से गुहार लगाई थी। सुनवाई के दौरान यूपीसीएल प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने अपनी गलती सुधार ली है। सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी ठीक कर उपभोक्ता का वास्तविक बिल संशोधित कर 2,37,132 रुपये कर दिया गया है। इसमें से सभी प्रकार का लेट पेमेंट सरचार्ज भी हटा दिया गया है। लोकपाल ने इस समाधान के आधार पर याचिका में आगे किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

पुराना बिल जमा नहीं किया, नए कनेक्शन की मांग खारिज

नैनीताल के मल्लीताल (हांडी बांडी) निवासी राम सुमिरन गुप्ता ने कैलाश विहार वेलफेयर एसोसिएशन की तर्ज पर बनी एक नई सोसाइटी के नाम पर नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। बिजली विभाग ने यह कहते हुए कनेक्शन देने से मना कर दिया कि इसी परिसर के पुराने कनेक्शन पर 41,724 रुपये का बिल बकाया है, जिसे वेलफेयर एसोसिएशन ने नहीं चुकाया है।

इसी वजह से वहां की स्ट्रीट लाइट और अन्य कनेक्शन काटे गए थे। उपभोक्ता का तर्क था कि बिजली पाना उनका मौलिक अधिकार है और नई सोसाइटी का पुराने बकाए से कोई लेना-देना नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकपाल डीपी गैरोला ने विभाग के फैसले को सही ठहराया। आदेश में कहा गया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी परिसर में नया कनेक्शन तब तक नहीं दिया जा सकता, जब तक कि उस परिसर का पुराना बकाया न चुका दिया जाए। लिहाजा, उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के पुराने आदेश को बरकरार रखा।

 

Share :
Tagsdehradun newsElectricity Consumers Receive Relief from Electricity Ombudsman Key Orders Issued in Three Cases Uttarakhandhindi newsuttarakhand news
Previous Article

पंचायत चुनाव 2026: 44% निर्वाचित प्रतिनिधि मैट्रिक ...

Next Article

ऊर्जा संकट: बिजली दफ्तरों में एसी बंद, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Kobind
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Modi
    राष्ट्रीय

    PM Modi LIVE: ‘सीताराम केसरी के साथ जो हुआ देश ने देखा’, PM मोदी बोले- नेहरू ने किया था आरक्षण ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिल्ली-भुंतर उड़ानें अब रोज, जानें नई टाइमिंग और किराया

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jairam Thakur : जयराम की मांग, पूरे प्रदेश में मिले आपदा का संशोधित पैकेज

    November 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: एससीईआरटी, डाइट में साक्षात्कार से नियुक्त होंगे शिक्षक, कुल 50 अंकों से किया जाएगा चयन

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: अपने गिरेबान में झांककर देखें…, असंतुष्ट नेताओं ने सीएम सुक्खू की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

Timeline

  • September 1, 2026

    हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

  • September 1, 2026

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

  • September 1, 2026

    Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

  • September 1, 2026

    उत्तराखंड: हिमालय में भूकंप का खतरा, 1803 जैसी तबाही की आशंका

  • September 1, 2026

    हिमाचल: लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का धरना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे जाम

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Kissan

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Rape

    Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

    By hinditvnews
    September 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.