Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand News: नौ तपा फीका, उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, गर्मी से राहत

Uttarakhand News: नौ तपा फीका, उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, गर्मी से राहत

By hinditvnews
June 3, 2026
20
0
Uk Weathers

Weather News: नौ तपा, उत्तराखंड में चार दिन भी नहीं तपा, इस बार मौसम ने अलग ही रुख अपनाया, गर्मी से मिली राहत

हिंदी टीवी  न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 03 Jun 2026

बारिश-बर्फबारी के कारण इस बाद उत्तराखंड में नौतपा का कम असर रहा। बीते सप्ताह भर से प्रदेश भर में मौसम सुहाना है। पारा गिरने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हुआ।

उत्तराखंड में इस बार नौतपा का प्रभाव कुछ एक दिन ही देखने को मिला। आमतौर पर नौतपा के दौरान भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है, लेकिन इस बार (25 मई से दो जून तक) मौसम ने अलग ही रुख अपनाया। शुरुआत के दो-चार दिन जरूर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट ली और बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने तापमान में गिरावट ला दी।

नौतपा के पहले और दूसरे दिन मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि तीसरे दिन से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया और बादल छाने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हुआ
25 मई को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे। हालांकि दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर पारा 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

दो दिन तक पारा 40 से नीचे ही रहा और फिर गर्मी ने तेवर शुरू ही किए थे कि मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा और बारिश से पारा लुढ़क गया। इसके बाद बीते सप्ताह भर से प्रदेश भर में मौसम सुहाना है। पारा गिरने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली तो पर्वतीय इलाकों में ठंड का अहसास हुआ। 

सामान्य से 900 फीसदी अधिक बरसे मेध
बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है उधर बारिश के आंकड़ों की बात करें तो 30-31 मई को अकेले देहरादून में 17.3 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से करीब 900 फीसदी अधिक है। पूरे प्रदेश की बात करें तो 12.7 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 500 फीसदी से अधिक है। एक और दो जून की बात करें तो बीते 24 घंटों में देहरादून में 2.3 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से चार फीसदी अधिक है।

आज भी तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मसूरी में बारिश और घने कोहरे से बढ़ी ठंड
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छा गया और तापमान में गिरावट आई। इससे ठंड बढ़ गई। अचानक हुई तेज बारिश ने पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई पर्यटक दुकानों और होटलों में शरण लेते दिखे। कुछ लोगों को बिना छाते और बरसाती के भीगना पड़ा। शहर की कई सड़कों पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां बंद होने से बरसात का पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

बारिश के बाद कई नदियां उफान पर, कई झोपड़ियां बही

चंद घंटों की बारिश से दून की नदियों मंगलवार को उफान में आ गई। सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान नदी किनारे झोपड़ी लगाने वाले कई लोगों की झोपड़ियां बह गई। समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर लोगों ने अपनी जान बचाई। उधर रिस्पना नदी में भी जबरदस्त जलस्तर बढ़ा दिखा।

सहस्त्रधारा के प्रधान राकेश के अनुसार बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण नदी किनारे झोपड़ी डालकर, लॉकर वगैरह और पूल बनाकर अपनी रोजी रोटी चलाते है। पिछले बाढ़ ने सहस्त्रधारा को चोट पहुंचाई थी और मलबे में सबकुछ बह गया था। मंगलवार को जैसे ही बारिश आई कुछ ही देर में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शुक्र रहा कि शुक्र रहा कि लोग नीचे ऊपर आ गए। हालांकि इस दौरान कई दुकानदारों का सामान भी बह गया।

रिस्पना नदी में भी यही हाल देखने को मिला। हालांकि पानी की वजह से आस-पास के लोगों को ज्यादा नुकसान हीं हुआ है लेकिन जब तक बारिश होती रही तब तक लोगों को बाढ़ की चिंता सताती रही। बारिश रुकने के काफी देर बाद जब नदी का जलस्तर कम हुआ तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

अभी तक नहीं हटा मलबा, ना पानी के लिए बनाया रास्ता
मझाड़ा और गल्जवाडी में नदी में पिछली बार आई बाढ़ की वजह से नदी ने रास्ता बदल लिया था। मुख्य रास्ते में मलबा भरा हुआ था। इसको हटाने के लिए टेंडर भी किया गया था लेकिन अभी तक नदी के बहाव के लिए रास्ता नहीं बनाया गया। प्रधान राकेश ज्वाडी के अनुसार इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं शुरू हुई।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand newsWeather News Update impact of Nautapa observed in Uttarakhand for only a few days
Previous Article

अग्निवीर भर्ती पर भाजपा को घेरेंगे राहुल ...

Next Article

देश विरोधी साजिश केस: तीन कश्मीरी छात्र ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sunil
    उत्तराखण्ड

    सुनील शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Amritsar News
    पंजाब

    Punjab News: STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में नशे की खेप और ड्रग मनी पकड़ी; सात आरोपियों ...

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलसचिव, भर्ती प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बेटे ने पिता को मारा डंडा, बहस के बाद की हत्या

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

    February 23, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Bjp Leader
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार’; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट की टिप्पणी – मामला सिर्फ अपर शिमला के कुछ गांवों तक सीमित नहीं

  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.