Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

cricketराष्ट्रीय
Home›cricket›Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल के मुकाबले तय, भारत का इस टीम से होगा सामना, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मैच

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल के मुकाबले तय, भारत का इस टीम से होगा सामना, फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मैच

By hinditvnews
July 25, 2024
200
0
cricket

 फाइनल में पाकिस्तान से हो सकता है मैच

बांग्लादेश महिला टीम ने मुर्शिदा खातून (80) और कप्तान निगार सुल्ताना (नाबाद 62) के अर्धशतकों की बदौलत बुधवार को महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में मलयेशिया को 114 रन से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया जिसमें उसका सामना 26 जुलाई को भारतीय टीम से होगा। वहीं, शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। श्रीलंका ने बुधवार को ग्रुप मैच में थाईलैंड को 51 गेंद रहते 10 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अगर सेमीफाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश को और पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को हराने में कामयाब रहती है तो महिला एशिया कप के फाइनल में महामुकाबला देखने को मिल सकता है।

बांग्लादेश–श्रीलंका की टीमें जीतीं
बांग्लादेश ने 20 ओवर में दो विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद बांग्लादेश ने मलयेशिया को 20 ओवर में आठ विकेट पर महज 77 रन ही बनाने दिए। मलयेशिया इस तरह टूर्नामेंट में अपने अभियान में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका। दिन के दूसरे मैच में श्रीलंका ने थाईलैंड को 20 ओवर में सात विकेट पर 93 रन ही बनाने दिए। इसके बाद कप्तान चामरी अटापट्टू (नाबाद 49 रन) और विश्मी गुणरत्ने (नाबाद 39 रन) ने यह लक्ष्य 11.3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 94 रन बनाकर हासिल कर लिया

भारत–बांग्लादेश सेमीफाइनल 26 को
भारतीय टीम नेपाल को 82 रन से हराकर और पाकिस्तान की टीम यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, दोनों ही टीमें अपने विपक्षी को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। श्रीलंका की टीम जहां मजबूत मानी जाती है, वहीं बांग्लादेश की टीम भी उलटफेर करने में माहिर है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल 26 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन शाम सात बजे से खेला जाएगा।

भारत आठवें खिताब की मिशन पर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठवां एशिया कप खिताब जीतने के मिशन पर है। उसने चार खिताब वनडे फॉर्मेट में और तीन खिताब टी20 फॉर्मेट में जीते हैं। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। 2008 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला गया। वहीं, 2012 से यह टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। यह नौवां संस्करण है और भारत सात बार (2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022) खिताब जीत चुका है।

 

Share :
Tagsasia cupcricket
Previous Article

Residential Schools: हिमाचल में बनेंगे आवासीय स्कूल, ...

Next Article

Chandigarh: चार अगस्त को मनीमाजरा आएंगे गृहमंत्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cricket world cup 2023 ticket
    खेल

    चहल, संजू सैमसन बाहर, विश्व कप के लिए हो गया टीम का ऐलान, इन खिलाडिय़ों को मिला मौका

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Guhawati Weather
    खेल

    RR vs PBKS Weather Report: गुवाहाटी में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    खेल

    IND vs ZIM : मुकेश कुमार ने दिलाई सफलता, पहले ही गेंद पर लिया विकेट

    July 6, 2024
    By hinditvnews
  • cricket-association
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग 25 से

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • icc, cricket
    cricketखेल

    ICC: आईसीसी अवॉर्ड्स में भारत का डबल धमाका; जसप्रीत बुमराह-स्मृति मंधाना बने जून महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • 07 02 2024 Dhassaharan
    खेल

    U19 World Cup: उदय सहारन और सचिन दास की जोड़ी ने बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, बड़े अंतर से पुरानी जोड़‍ियों ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chester Hills
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan: चेस्टर हिल सोलन की जमीन पर सरकारी कब्जे की तैयारी, एसीएस राजस्व के आदेश जारी

  • Tibbat
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी दमन के खिलाफ एकजुटता प्रस्ताव

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.