Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 6 यात्रियों की मौत, केदारनाथ हेली सेवा बंद

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 6 यात्रियों की मौत, केदारनाथ हेली सेवा बंद

By hinditvnews
May 8, 2025
284
0
Helicopter

Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; छह यात्रियों की मौत; केदारनाथ हेली सेवा भी रोकी

हिंदी टीवी न्यूज़, उत्तराकाशी Published by: Megha Jain Updated Thu, 08 May 2025 

Uttarkashi Helicopter Crash news today: उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके के लिए दौड़ पड़ी। हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई।

उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे के बाद तीनों हेलिपैड गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ हेली सेवा रोक दी गई है।

गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी।

हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं।  सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

सीएम ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। 

प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी
बता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

उत्तराखंड में आज मौसम को लेकर भी मौसम विभाग की ओर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग

बीते सोमवार पांच मई को भी बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

अपराह्न करीब दो बजे पीपलकोटी से चमोली के बीच मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन कर देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।

यहां भी मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, साथ ही बैडमिंटन इनडोर भवन का निर्माण के साथ ही मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बावजूद इसके मैदान के बीचोंबीच पायलेट से हेलिकॉप्टर उतार दिया। कुछ देर रहने के बाद मौसम सामान्य होने पर हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

 

Share :
TagsChar Dham Yatra 2025hindi newsKedarnath Newsuttarakhanduttarkashi news
Previous Article

Himachal: पंचायतें लगाएंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में ...

Next Article

Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों व यूपी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन सर्वे में होगी रोवर तकनीक की मदद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • bjp
    उत्तराखण्ड

    UCC: उत्तराखंड से असम तक पहुंची पहल, भाजपा के वादे पर बढ़त

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Bhool Bhulaiyya 3
    फ़िल्ममनोरंजन

    Bhool Bhulaiyaa 3: ‘भूल भुलैया 3’ के टाइटल ट्रैक को लेकर दिलजीत-कार्तिक ने दी ये प्रतिक्रिया

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Jogindra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Govt Jobs: जोगिंद्रा सहकारी बैंक सोलन में 32 पदों की भर्ती, मंजूरी मिली

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Mahra
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 को दिल्ली में बैठक

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाबहरियाणा

    Punjab Bandh Live: मांगों को लेकर सड़कों पर किसानों का प्रदर्शन

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरियर व मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान, वित्त विभाग के निर्देश

  • Una
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una News: चिंतपूर्णी में शरारती तत्वों ने व्हीकल के ब्रेक तार निकाले

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नादौन सहकारी सभा में 10.38 करोड़ का गबन, विजिलेंस जांच की सिफारिश

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.