Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VELS University Honours More than 2,000 Teachers Across Tamil Nadu

  • Hyderabad-Built Skincare Science Reaches the World Stage: Boldpurity Named Global Top 5 Finalist at BeautyMatter Awards 2026

  • VERO MODA Unveils Aditi Rao Hydari as the Face of its Autumn/Winter 2026 Campaign

  • Ansell's Investment in India to Strengthen Supply to Key Strategic Markets and Enhance Customer Centricity

  • Gold Loans on the Rise as Indians Increasingly Borrow Against Gold

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›चंडीगढ़: सेक्टर-39बी में अवैध निर्माण गिराने पर 27 जुलाई तक रोक

चंडीगढ़: सेक्टर-39बी में अवैध निर्माण गिराने पर 27 जुलाई तक रोक

By hinditvnews
April 28, 2026
128
0
Pu High Court

Chandigarh: सेक्टर-39 बी में अवैध निर्माण गिराने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 27 जुलाई तक नहीं होगी कार्रवाई

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ । Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026

याचिका कर्नल हरिंदर कौर खेत्रपाल समेत अन्य निवासियों ने दायर की है जिसमें 17 फरवरी और 20 मार्च को जारी नोटिसों को गैरकानूनी बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों के तहत नीड-बेस्ड पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी।

चंडीगढ़ सेक्टर-39 बी में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में अवैध निर्माणों को गिराने की प्रशासनिक कार्रवाई पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट ने स्थानीय निवासियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए 27 जुलाई तक किसी भी प्रकार की दंडात्मक या जबरन कार्रवाई से प्रशासन को रोक दिया है और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

यह याचिका कर्नल हरिंदर कौर खेत्रपाल समेत अन्य निवासियों ने दायर की है जिसमें 17 फरवरी और 20 मार्च को जारी नोटिसों को गैरकानूनी बताते हुए रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों के तहत नीड-बेस्ड पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई थी। ऐसे में समिति की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले ही प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करना जल्दबाजी और नियमों के विरुद्ध है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 2017 से संबंधित एक अन्य मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है जिसकी सुनवाई भी 27 जुलाई को निर्धारित है। ऐसे में समान प्रकृति के मामले में एकतरफा कार्रवाई उचित नहीं ठहराई जा सकती।

स्थानीय निवासियों ने अदालत को बताया कि वे चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एचआईजी श्रेणी-1 के मकानों में रह रहे हैं जहां समय-समय पर लागू नीड-बेस्ड पॉलिसी के तहत अतिरिक्त निर्माण किए गए। याचिका के अनुसार, शहर में बोर्ड की ओर से बनाए गए लगभग 70 हजार मकानों में से लगभग 95 प्रतिशत आवंटियों ने इसी तरह के निर्माण कर रखे हैं लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा लोगों के खिलाफ की जा रही है।

याचिकाकर्ताओं ने प्रशासन पर पिक एंड चूज की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि खासतौर पर उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जा रहा है जिन्होंने पहले कोर्ट का रुख किया था। नोटिसों में निवासियों को सात दिन के भीतर उल्लंघनों को हटाने और 1.30 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए थे।

प्रारंभिक सुनवाई में ही हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए जबरन कार्रवाई पर रोक लगाई थी। अब विस्तृत सुनवाई के बाद भी अदालत ने इस राहत को जारी रखते हुए साफ किया है कि अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।

Share :
Tagschandigarh newsHigh Court stayed demolition of illegal constructions in Sector 39B chandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

ऋषिकेश: गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने ...

Next Article

सिरसा: डबवाली राजकनाल नहर में महिला का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Atari Boder
    Chandigarh Newsपंजाब

    अटारी समेत तीन बॉर्डर पर आज से फिर शुरू होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Bsf
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर धमाका, हैप्पी पासियां ने ली जिम्मेदारी

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    डल्लेवाल के अनशन पर पंजाब सरकार को फटकार

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024: 16 दिसंबर को तपोवन का दौरा करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन स्थल धुंधी गुलाबा में साढ़े तीन सोलंग कोठी व हामटा में तीन पलचान में ढाई कुलंग व मझाच में दो फीट लाहुल के दारचा जिस्पा कोकसर सिस्सू गोंदला में डेढ़ से दो फीट बर्फ गिर चुकी है। अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

  • Eye Diseases
    शिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कोरोनाकाल के बाद बच्चों में बढ़ गए नेत्ररोग

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

Timeline

  • September 21, 2026

    VELS University Honours More than 2,000 Teachers Across Tamil Nadu

  • September 21, 2026

    Hyderabad-Built Skincare Science Reaches the World Stage: Boldpurity Named Global Top 5 Finalist at BeautyMatter Awards 2026

  • September 21, 2026

    VERO MODA Unveils Aditi Rao Hydari as the Face of its Autumn/Winter 2026 Campaign

  • September 21, 2026

    Ansell's Investment in India to Strengthen Supply to Key Strategic Markets and Enhance Customer Centricity

  • September 21, 2026

    Gold Loans on the Rise as Indians Increasingly Borrow Against Gold

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VELS University Honours More than 2,000 Teachers Across Tamil Nadu

    VELS University Honours More than 2,000 Teachers Across Tamil Nadu

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Hyderabad Built Skincare Science Reaches the World Stage: Boldpurity Named Global Top 5 Finalist at BeautyMatter Awards

    Hyderabad-Built Skincare Science Reaches the World Stage: Boldpurity Named Global Top 5 Finalist at BeautyMatter ...

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • VERO MODA Unveils Aditi Rao Hydari as the Face of its Autumn/Winter 2026 Campaign

    VERO MODA Unveils Aditi Rao Hydari as the Face of its Autumn/Winter 2026 Campaign

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.