Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

  • The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

  • India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial Scale

  • Sameera Groups Emerges as Tamil Nadu's Largest Township Developer with 2,500-Acre Portfolio Across 10+ Integrated Townships

  • Khel Now and Cricketaaa Announce India-UAE Strategic Partnership to Expand Global Cricket Reach Ahead of 2027 ODI World Cup

पंजाब
Home›पंजाब›जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी: 42वें दिन हालत नाजुक

जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी: 42वें दिन हालत नाजुक

By hinditvnews
January 6, 2025
326
0
Jagjeet

जगजीत डल्लेवाल का अनशन जारी: 42वें दिन हालत नाजुक, बार-बार उल्टी से बोलने में परेशानी; सेहत की रिकवरी कठिन

हिंदी टीवी न्यूज़, पटियाला (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Mon, 06 Jan 2025

डाॅक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल कई दिनों से ठीक तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उनका वजन ठीक से माप नहीं पा रहे हैं। उनका मसल मांस बिल्कुल खत्म हो चुका है, शायद ये दोबारा रिकवर नहीं हो पाएगा।

खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन सोमवार को 42वें दिन भी जारी है। रविवार को डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि डल्लेवाल की हालत नाजुक है। उन्हें बार-बार उल्टी हो रही है। उन्हें बात करने में परेशानी हो रही है। उनके लिवर, किडनी एवं फेफड़ों में खराबी आई है। डॉक्टरों ने कहा कि डल्लेवाल का अनशन खत्म भी हो जाए, तो भी इस बात का खतरा है कि शायद उनके सभी अंग सौ फीसदी काम न कर पाएं। उनकी सेहत की रिकवरी कठिन है।

धरना स्थल पर तैनात डॉ. स्वयमान की टीम के डॉक्टरों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल कई दिनों से ठीक तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए उनका वजन ठीक से माप नहीं पा रहे हैं। उनका मसल मांस बिल्कुल खत्म हो चुका है, शायद ये दोबारा रिकवर नहीं हो पाएगा। उनका ग्लोमेरुलर फिल्टरेशन रेट घट रहा है, जिसकी वजह से उनकी खून साफ करने की क्षमता घट रही है। महापंचायत के बाद शनिवार शाम से जगजीत सिंह डल्लेवाल को बार-बार उल्टियां आ रही हैं, जिसकी वजह से उनको काफी कमजोरी महसूस हो रही है। वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं।

रविवार को पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल और एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार ने अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डीसी प्रीति यादव ने बताया कि खनौरी बाॅर्डर पर एसडीएम पातड़ां अशोक कुमार और उनकी टीम 24 घंटे तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मेडिकल टीमें धरना स्थल पर 24 घंटे ड्यूटी पर हैं और दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस भी 24 घंटे सातों दिन मौजूद हैं। इसके अलावा, धरने के पास सभी आपातकालीन दवाओं और उपकरणों से लैस एक अस्थायी अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे तैनात की गई है। डीसी ने कहा कि डल्लेवाल को लगातार अस्पताल में दाखिल होकर उचित इलाज कराने की अपील की जा रही है।

10 को फूंके जाएंगे केंद्र सरकार के पुतले

किसान नेताओं अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल ने उन किसान परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं, जिनके सदस्य शनिवार को रोड एक्सीडेंट में मारे गए या घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वह परमात्मा से अरदास करते हैं कि उन परिवारों को दुःख सहने की हिम्मत दें। उन्होंने कहा कि अनशन जारी रहेगा। 10 तारीख को केंद्र सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।

Share :
TagsFarmer Protesthindi newsKissan Andolanpatialapunjab news
Previous Article

पंजाब में बसों का चक्का जाम: आज ...

Next Article

Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब में घने कोहरे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: लुधियाना में केजरीवाल का रोड शो, भगवंत मान करेंगे बैठक

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Hindi News Today: दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान, पीएम मोदी आज UAE की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे ...

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Forest Fire
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Forest Fire: आग से निपटने के लिए वन महकमे ने कसी कमर, पंचायतों से ली जाएगी मदद

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Thiog 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Supply Scam: 22 लोगों से पूछताछ, जेई-कर्मियों समेत

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी वोटर लिस्ट से मिलान, DSE-PSE अभियान शुरू

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Kareem
    मनोरंजन

    अभिनेता शियास करीम पर धोखाधड़ी का मामला, महिला पार्टनर ने लगाए आरोप

    April 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Snowfall: पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का आदेश

  • Cctv
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, एनएच पर लगेगा CCTV

Timeline

  • September 26, 2026

    Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

  • September 26, 2026

    The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

  • September 26, 2026

    India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial Scale

  • September 26, 2026

    Sameera Groups Emerges as Tamil Nadu's Largest Township Developer with 2,500-Acre Portfolio Across 10+ Integrated Townships

  • September 26, 2026

    Khel Now and Cricketaaa Announce India-UAE Strategic Partnership to Expand Global Cricket Reach Ahead of 2027 ODI World Cup

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

    Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • The New Real Estate Map of India: How Tier 2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

    The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial ...

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.