Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी का कत्ल कर जला दी लाश

जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी का कत्ल कर जला दी लाश

By hinditvnews
January 3, 2024
306
0
Murder

जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी का कत्ल कर जला दी लाश, हड्डियां फेंकते हुए लोगों ने देखा तो खुला राज

मुरादाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने पांच साल की सौतेली बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसकी लाश जंगल में जला दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से नमूने लिए हैं। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना इलाके के सरकड़ा करीम गांव के रहने वाले रामसरन उर्फ टीटू ने पांच साल की सौतेली बेटी नैना की हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में उसका शव जला दिया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और नमूने लिए। ठाकुरद्वारा के सरकड़ा करीम गांव के रहने वाला रामसरन उर्फ टीटू केमिकल के टैंकर पर हेल्पर का काम करता है। इसके चलते उसका दिल्ली में आना-जाना होता है। इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी सुनीता से हो गई थी।

करीब तीन साल पहले वह सुनीता को दिल्ली से अपने घर ले आया था। गांव स्थित मंदिर में ही रामसरन ने सुनीता से शादी की। सुनीता के पहले पति से एक बेटी नैना थी। जिसे रामसरन अपने साथ ही रखता था। सुनीता ने करीब चार माह पहले एक बच्चे को भी जन्म दिया।

सुनीता ने पुलिस को बताया कि टीटू नशे का आदी है। 30 दिसंबर शाम को भी रामसरन ने शराब पी थी। सुनीता ने विरोध किया तो रामसरन उसे डंडे से पीटने लगा। इस दौरान पांच वर्षीय बेटी नैना ने मां को बचाने का प्रयास किया, इस पर रामसरन से उसे भी पीटा था। जिससे वह घायल हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि शाम को रामसरन बच्ची को पास के ही गांव खाकरखेड़ा में एक डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर निकल गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पति के डर से सुनीता अपने चार माह के बच्चे को लेकर चली गई।

उधर, आरोपी डॉक्टर के पास से बच्ची के शव को लेकर घर चला आया। 30 दिसंबर की रात में शव घर में रखा और अगले दिन सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर नहर के पास खेत में ले गया। यहां उसने शव पर झाड़ियां रख दी और आग लगा दी।
सुबह ग्रामीणों के पहुंचने पर रामसरन वहां से भाग गया। एक जनवरी को ग्रामीणों को फिर रामसरन को खेत में घूमने और वहां से राख इकट्ठा करने की सूचना मिली। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो वहां से कुछ राख गायब मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी सबूत मिटाने के लिए वहां से राख हटाने की कोशिश कर रहा था।
सूचना पर सोमवार रात को पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रामसरन की तलाश में छापे मारे। हालांकि रामसरन पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने खेत में जाकर देखा तो नहर के किनारे कादर पड़ा था। मंगलवार सुबह सीओ राजेश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।
वहीं शाम के समय एसपी देहात संदीप मीना ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। उधर, मंगलवार शाम को सुनीता की तहरीर पर उसके पति रामशरण उर्फ टीटू के खिलाफ हत्या और शव को छिपाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना की जांच की और मौके से राख और मिली हड्डियां आदि परीक्षण के लिए कब्जे में ली। वहीं आरोपी रामसरन के घर पर ताला लटका मिला। पड़ोसी पूजा ने बताया कि रामसरन नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था, उसके तीन भाई बाहर रहते हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी रामसरन की पुलिस तलाश कर रही है। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

अफसर पहुंचे गांव, फोरेंसिक टीम ने लिए साक्ष्य

एक बच्चे की हत्या करने के बाद शव जलाए जाने की सूचना मिलने पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ ठाकुरद्वारा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी देहात ने बताया कि मौके से डीएनए के लिए नमूने लिए गए हैं। महिला के ब्लड के सैंपल लेकर डीएनए के लिए भेजे जाएंगे। जिससे पता चल सकेगा कि जंगल में जलाया गया शव बच्ची था या नहीं
सुनीता ने टीटू से की है तीसरी शादी
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि सुनीता ने रामसरन उर्फ टीटू से तीसरी शादी की है। उसने टीटू से शादी करने से पहले पति से तलाक ले लिया था। रामसरन की मारपीट से सुनीता को भी चोटें आई है।
Share :
Tagsnews of muradabadnews of upnews of UP murdernews of uttar pradesh
Previous Article

18 साल से कम उम्र वालों के ...

Next Article

बाहरी लोगों को व्यावसायिक उपयोग के लिए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Molvi
    उत्तर प्रदेश

    AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने द‍िया बड़ा बयान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Dimple
    उत्तर प्रदेश

    संसद की कार्यवाही के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर डिंपल यादव ने जताई चिंता

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Namo Bharat
    उत्तर प्रदेश

    रफ्तार भर रही रैपिड: आठ मिनट में मुरादनगर से मोदीनगर पहुंची

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Akhilesh
    उत्तर प्रदेश

    आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर सकती है सवाल-जवाब

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Koshambi
    उत्तर प्रदेश

    UP News: कौशांबी में सनसनीखेज वारदात

    September 15, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Loksabha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप करेगा एनडीए, लोकसभा चुनाव में होगी आसान जीत

  • Himachal Borad
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बोर्ड ने छात्रों को दी आफत, तो CBSE ने दी राहत; 10-12वीं की परीक्षा में दिया समय, इस दिन होगा एग्जाम

  • Dhaniram
    healthहिमाचल प्रदेश

    कमाई का जरिया तो नहीं बन रही किराये की कोख, जांचेगी कमेटी

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.