देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

देहरादून: वशीकरण के नाम पर लोगों से ठगी, रकम ठिकाने लगाने के लिए फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की थी तैयारी
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 Oct 2026
लोगों को वशीकरण का झांसा देकर ठगी करने और रकम को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। देहरादून के पटेलनगर में पुलिस ने एक फ्लैट पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
वशीकरण का झांसा देकर लोगों से ठगी करने और इस रकम को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवाने का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चमन विहार स्थित आशियाना होम्स के एक फ्लैट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, चार मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में करीब 100 लोगों को वशीकरण के नाम पर ठगने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














