Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

By hinditvnews
January 1, 2026
239
0
Shimla

New Year 2026: रातभर नए साल के जश्न में डूबी रही पहाड़ों की रानी, 12 बजते ही चली आतिशबाजी; खूब झूमे लोग

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 01 Jan 2026

पहाड़ों पर नए साल के जश्न के लिए हिमाचल में सैलानियों का सैलाब उमड़ा है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी समेत प्रदेश भर में लाखों लोगों ने नाच गाकर नए साल का स्वागत किया। पहाड़ों की रानी शिमला समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बुधवार देर रात तक पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने भी जमकर धमाल मचाया।

नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी शिमला में हजारों की भीड़ उमड़ी है। देश-विदेश से आए सैलानियों के साथ ही हजारों की संख्या में युवाओं ने डीजे की धुनों पर नए साल का स्वागत किया। रात 12:00 बजते ही युवाओं ने शोर मचाकर एक दूसरे को वर्ष 2026 के आगमन की बधाइयां दीं। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई।

पुलिस के सैकड़ों कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षा को लेकर तैनात रहे। 25 से 31 दिसंबर के बीच 50,000 के करीब दूसरे राज्यों की गाड़ियां शिमला पहुंचीं हैं। 31 दिसंबर के दिन ही 4,300 वाहनों ने शोघी बैरियर से शिमला शहर में प्रवेश किया। रिपोर्टिंग रूम के बाहर हजाराें युवाओं ने नाटी डालकर डांस किया। इसमें सैलानियों ने खूब मस्ती की।

इस दौरान मालरोड और रिज पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बर्फबारी नहीं होने के कारण सैलानियों में निराशा नजर आई। इस दौरान लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर यादों को सहेजा। विंटर कार्निवल के लिए सजे स्टॉलों पर भी काफी भीड़ उमड़ी। शहर में हजारों की संख्या में सैलानियों के पहुंचने से दोपहर बाद ही शहर की प्रमुख पार्किंग पैक हो गईं। इस वजह से सैलानियों को पार्किंग की जगह नहीं मिली। हालांकि पुलिस विभाग ने सैलानियों की सुविधा के लिए चिह्नित की अस्थायी पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने की सुविधा दी थी। पुलिस ने 2500 के करीब वाहनों को खड़ा करने की सुविधा शहर की सड़कों के किनारे प्रदान की है लेकिन इस वजह से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की थी।

बावजूद शहर में वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि शहर में दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सैलानियों ने कहा कि शिमला आकर जश्न मनाने की हसरत पूरी हो गई। इसके अलावा पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि कोई गलत हरकत न कर पाए। होटलों में भी रातभर नववर्ष का जश्न चलता रहा है। सैलानियों को डबल रेट पर खाने-पीने का सामान का दिया गया। देर रात 12 बजे रिज मैदान को पुलिस ने खाली करवा दिया।

राजधानी शिमला का मौसम देख खुश हुए पर्यटक
नए साल का जश्न मनाने के लिए पंजाब, हरियाणा, मुंबई, अहमदाबाद और बिहार से सैलानी शिमला पहुंचे। इस दौरान सैलानियों ने बर्फबारी की उम्मीद में कुफरी और नारकंडा का रुख भी किया। नए साल पर लोगों ने जश्न मनाने के साथ केक भी काटे। लोअर बाजार स्थित जनता बेकरी के संचालक तरुण राणा ने बताया कि नए साल के लिए एडवांस में केक की बुकिंग आई थी। केक 250 से 1000 रुपये तक बिके।

होटलों में कमरे रहे खाली
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ ने कहा कि नए साल के लिए जहां सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। इस बार होटलों में कमरे खाली रहे। इस वर्ष नए साल के लिए शहर के होटलों में 30 से 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।

  • हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ आए अर्जुन सिंह ने बताया कि शिमला शहर में पहुंचने के बाद ट्रैफिक जाम ने थोड़ी परेशानी हुई लेकिन शिमला के सुहाने मौसम को देखकर उन्हें राहत मिली।
  • मुंबई से अपने परिवार के साथ शिमला पहुंचे रॉबिन ने बताया कि वह खास तौर पर नया साल मनाने के लिए शिमला आए हैं।

गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया जाखू मंदिर 
राजधानी के जाखू हनूमान मंदिर को नववर्ष पर अवसर गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया गया है। यह फूल दिल्ली के एक भक्त ने मंदिर में दान दिए हैं। मंदिर के गर्भ और बाहरी दीवारों को फूलों के साथ सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर में रंग-बिरंगी लड़ियां भी इसकी शोभा बढ़ा रही हैं। नववर्ष पर मंदिर के कपाट हर रोज की तरह आज भी भक्तों और सैलानियों के लिए सुबह 4:00 बजे ही खुल गए हैं। शहर में इन दिनों नववर्ष मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानी शिमला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। इसके साथ वह जाखू हनुमान मंदिर जाना भी कभी नहीं भूलते। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि नववर्ष पर मंदिर को विशेष तौर पर सजाया है। एक दान करता ने सहयोग दिया है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम ...

Next Article

नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की तरह रहते हैं 3,000 कारकून

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Pyar
    उत्तर प्रदेश

    मामी पर भांजे का दिल: लव ट्राएंगल, पति ने पत्नी को धमकी दी

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    पंजाब: 14 तहसीलदार सस्पेंड, सीएम मान ने दी थी चेतावनी

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने कहा- 40 साल पुराना बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर करेगी सरकार

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों के तबादले पर प्रतिबंध

    February 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई सवारियां घायल

  • cricket-association
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग 25 से

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वन कटाई-तस्करी पर हाईकोर्ट सख्त, DFO से हलफनामा तलब

Timeline

  • August 26, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

  • August 26, 2026

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

  • August 26, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

  • August 26, 2026

    Azim Premji Foundation to Support up to 20,000 Girls in Delhi NCT with Scholarships

  • August 26, 2026

    Mpower's Mpowered Voices Brings Mental Health Conversations at in good co

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New Design and Powerful Performance

    Ai+ Smartphone Announces Nova 2 Power through Project Open Review 2.0, Unveiling a Bold New ...

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    Add a Citrusy Twist to Rakhi with Orange Sandesh

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited Time Rewards During Loan Utsav

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Limited-Time Rewards During Loan Utsav 2026

    By hinditvnews
    August 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.