Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

  • हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब: आईटीआई छात्रों को अब 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट का डबल फायदा

पंजाब: आईटीआई छात्रों को अब 10वीं-12वीं सर्टिफिकेट का डबल फायदा

By hinditvnews
September 18, 2025
259
0
Iti

बड़ा बदलाव: पंजाब में आईटीआई करने पर अब डबल फायदा, दो पेपर देने पर ही मिलेगा 10वीं व 12वीं सर्टिफिकेट

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025

आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए बाद अलग से समय बर्बाद होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आईटीआई कोर्स पूरा करने के साथ ही दो परीक्षाएं देकर अब शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी उनके हाथ में होगा। इससे नौकरी में भी उन्हें मदद मिलेगी।

पंजाब में आईटीआई करने पर अब डबल फायदा होगा। आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ दो पेपर देने होंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसे लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) फाइनल कर लिया है। नई शिक्षा नीति के तहत यह बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) के साथ यह एमओयू किया जा रहा है। विभाग ने एमओयू की कॉपी एनआईओएस को भेज दी है जो इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार आठवीं के बाद अगर कोई दो साल का आईटीआई कोर्स करता है तो उसे एक भाषा और दूसरे पसंदीदा विषय के साथ दो परीक्षाएं देनी होगी। इन दोनों परीक्षा में पास होने के साथ ही उसे आईटीआई के अलावा 10वीं का सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा।
इसी तरह 10वीं के बाद आईटीआई करने पर भी विद्यार्थी 12वीं का सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) और एनआईओएस के बीच भी एमओयू साइन हो चुका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ एक शैक्षणिक प्रमाणपत्र आवश्यक है जो पॉलिटेक्निक, तकनीकी डिप्लोमा या स्नातक कार्यक्रमों में दाखिला के लिए महत्वपूर्ण है। 

137 आईटीआई में मिलेगी सुविधा

पंजाब में 137 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में ये सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें 52,000 कुल सीटें हैं। पिछले कुछ वर्षों में आईटीआई में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले वर्ष आईटीआई में दाखिला 93 प्रतिशत रहा था। यही कारण है कि तकनीकी शिक्षा विभाग आईटीआई में नई ट्रेड शुरू कर रहा है। स्कूलों में तकनीकी शिक्षा के कोर्स शुरू करने पर भी विभाग काम कर रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा प्रणाली के लिए ही इस पर काम किया जा रहा है। इसी तरह आईटीआई विद्यार्थियों को बीमा कवरेज देने का भी प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे भी जल्द लागू किया जाएगा।

हर जिले में खुलेगी एक वर्चुअल रियलिटी लैब

विभाग तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में एक वर्चुअल रियलिटी लैब भी खोली जाएगी। साथ ही 6 आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब भी स्थापित की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल नॉलेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वीआर लैब विद्यार्थियों को बिना किसी शारीरिक चोट के जोखिम या उपकरणों को नुकसान पहुंचाए, उच्च जोखिम वाले या खतरनाक कार्यों का सुरक्षित रूप से अभ्यास करने में मदद करेगी। विद्यार्थी जटिल उपकरणों और वास्तविक दुनिया की मशीनरी के बारे में जानकार व्यावहारिक कौशल प्राप्त कर सकेंगे।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsITI Chandigarh Newspunjab news
Previous Article

धर्मपुर: चौकीदार हेमराज गले तक पानी में ...

Next Article

NRI महिला हत्या: सिर पर बेसबॉल डंडे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bilaspur AIIMS
    उत्तराखण्ड

    लक्सर फायरिंग: कुख्यात विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    CHANDIGHARपंजाबहरियाणा

    Murder in Panchkula: राजीव कॉलोनी में युवक की हत्या

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: सीएम योगी बोले- विदेशी आक्रांता का महिमामंडन देशद्रोह, भारत ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • India border
    पंजाब

    Punjab:सीमावर्ती एरिया में लगेंगे कैमरे

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: दशहरा-दिवाली के लिए 52 विशेष ट्रेनें, जल्द जारी होगी समय-सारिणी

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Bhang
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दवा के लिए भांग उगाने का लाइसेंस अब ₹1 लाख प्रति बीघा

    August 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Pm Modi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

  • Manali
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर हुआ भारी हिमस्खलन, बर्फ में दबी पांच गाड़ियां

  • congress
    हिमाचल प्रदेश

    HP Congress: लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर कांग्रेस का शिमला में मंथन, हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Timeline

  • October 31, 2026

    Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

  • October 31, 2026

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • October 31, 2026

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • October 31, 2026

    धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • October 31, 2026

    हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi

    Himachal: शोघी में 45% उद्योग बंद, सब्सिडी हड़पकर कई उद्योगपतियों ने समेटा कारोबार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Oil

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.