Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पानी विवाद: पंजाब की पुनर्विचार याचिका पर सभी को नोटिस, 20 मई तक जवाब जरूरी

पानी विवाद: पंजाब की पुनर्विचार याचिका पर सभी को नोटिस, 20 मई तक जवाब जरूरी

By hinditvnews
May 14, 2025
267
0
Pu High Court

Water Dispute: पंजाब सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सभी पक्षों को नोटिस जारी, 20 मई तक देना होगा जवाब

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 14 May 2025


भाखड़ा डैम से हरियाणा को अतिरिक्त 4500 क्यूसेक पानी छोड़ने पर पंजाब और हरियाणा आमने सामने हैं। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए आदेश में संशोधन की मांग की है। यह आदेश केंद्र सरकार के गृह सचिव की अध्यक्षता में 2 मई को हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुपालन से संबंधित है।

हरियाणा को अतिरिक्त पानी के आदेश पर पुनर्विचार के लिए पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पंजाब सरकार की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर 20 मई तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

मान बोले-पंजाब की बड़ी जीत

हाईकोर्ट के नोटिस जारी करने को सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि पानी के मुद्दे पर हाईकोर्ट में हरियाणा को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब की पुनर्विचार याचिका को गंभीर मानकर हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है। मान ने कहा कि कोर्ट ने पानी के बंटवारे पर बीबीएमबी अध्यक्ष के बदले स्टैंड पर भी जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी क्यों चाहिए? बीबीएमबी और हरियाणा दोनों को स्पष्टीकरण देना होगा। मान ने इसे पंजाब सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताते  हुए कहा कि पानी के अधिकार की लड़ाई को न्यायिक संबल मिला है। मान ने एक्स पर लिखा कि पंजाब का हक छीनने नहीं देंगे, हर मंच पर लड़ेंगे पानी की लड़ाई। सीएम ने कहा कि यह फैसला पंजाब के जल अधिकारों को लेकर एक निर्णायक मोड़ साबित होगा।

पंजाब सरकार ने याचिका में कहा है कि बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) ने महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर पानी छोड़ने का आदेश प्राप्त किया है। किसी नीति निर्णय या किसी राज्य के अधिकारों पर असर डालने वाला मुद्दा हो, तो उसे बीबीएमबी को नियम 1974 के नियम 7 के तहत केंद्र सरकार को भेजना होता है। पंजाब का कहना है कि यह मामला पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका था और वहां से कोई निर्णय नहीं आया था। इसके बावजूद बीबीएमबी ने 30 अप्रैल को बैठक बुलाकर एकतरफा तरीके से हरियाणा को पानी देने का फैसला कर लिया।

पंजाब ने यह भी बताया कि बीबीएमबी द्वारा दायर याचिका में हरियाणा द्वारा किए गए इंडेंट (जल मांग) का तो उल्लेख किया गया, लेकिन यह तथ्य छिपा लिया गया कि हरियाणा सरकार ने खुद इस मामले को केंद्र सरकार को भेजने की मांग की थी। 2 मई को हुई बैठक में अतिरिक्त 4500 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया, लेकिन कोर्ट को यह जानकारी नहीं दी गई कि यह निर्णय गृह सचिव द्वारा लिया गया, जबकि बीबीएमबी नियमों के अनुसार गृह सचिव इस विषय पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत प्राधिकारी नहीं हैं।

पंजाब ने हरियाणा के महाधिवक्ता के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कोर्ट में कहा था कि 2 मई की बैठक केवल कानून-व्यवस्था से संबंधित थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि उस बैठक में जल आवंटन से संबंधित कोई निर्णय लेना वैधानिक रूप से सही नहीं था, क्योंकि यह मामला पहले ही बिजली मंत्रालय को भेजा जा चुका था। इस मामले पर अब जल्द सुनवाई होगी।

Share :
Tagschandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

BSF जवान की वतन वापसी: 22 दिन ...

Next Article

हरियाणा: पानीपत से पाक एजेंट गिरफ्तार, शामली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead body
    हरियाणा

    रोहतक में महिला की हत्या: पति और प्रेमिका पर गला घोंटकर हत्या का आरोप, शव पर मिले चोट के निशान

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Amritpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतपाल की सदस्यता पर संकट: हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा कमेटी बनाई या नहीं

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    दिल्ली

    केजरीवाल का मोदी पर तंज: ‘पहले विदेशी जहाज और अमेरिकी कंपनियां छोड़ो

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Strike
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    दिल्ली

    पूर्व बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ठगी, साइबर क्राइम में गिरफ्तारी

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Congress
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस सांसदों की रिपोर्ट निगेटिव, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नहीं हो पाया कोई ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 414 एड्स कर्मी नियमित नहीं होंगे, आशा वर्करों की भी स्थायी नीति नहीं

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड की डिग्री फर्जी, अध्यापिका बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    वन विकास निगम का डीएम 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, इस काम को करवाने के लिए मांग रहा था पैसे

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.