Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

election 2024हरियाणा
Home›election 2024›फिर हरियाणा फतह की तैयारी में भाजपा, हारे हुए उम्मीदवारों की पढ़ रही कुंडली; कई विधायकों के कटेंगे टिकट

फिर हरियाणा फतह की तैयारी में भाजपा, हारे हुए उम्मीदवारों की पढ़ रही कुंडली; कई विधायकों के कटेंगे टिकट

By hinditvnews
August 1, 2024
224
0
Bjp

फिर हरियाणा फतह की तैयारी में भाजपा, कई विधायकों के कटेंगे टिकट

हरियाणा (Haryana Election 2024) में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा के रणनीतिकार पूरे जी-जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं। एक के बाद एक हो रही बैठकों में जहां कांग्रेस के हमलों का जवाब देने की तैयारी की जा रही है, वहीं संघ के साथ तालमेल बढ़ाकर जिताऊ चेहरों की तलाश हो रही है।एंटी इन्कमबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का असर खत्म करने को पार्टी मौजूदा विधायकों की भूमिका बदल सकते हैं। भाजपा किसी कोटे का ध्यान रखने की बजाय जातीय समीकरण और पार्टी की जीत की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में दाव खेलेगी।

टिकट के दावेदारों की जांच हो रही कुंडली

भाजपा में उम्मीदवारों की तलाश के लिए सर्वे एजेंसियां तो फील्ड से जानकारी जुटा ही रही हैं, पार्टी के प्रमुख नेता अपने-अपने स्रोत के माध्यम से भी दावेदारों की पूरी कुंडली जांच रहे हैं। साल 2019 में हुए चुनाव के दौरान भाजपा ने 75 पार सीटों का नारा दिया था, लेकिन भाजपा को सिर्फ 40 विधानसभा सीटों पर संतोष करना पड़ा था।उस समय कांग्रेस ने यह सोचते हुए कि भाजपा की सरकार आना तय है, गंभीरता के साथ विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इस बार लोकसभा चुनाव में नतीजे भाजपा की उम्मीद के अनुरूप नहीं आए हैं।राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि पांच पर भाजपा ने चुनाव जीता है। कुछ टिकटों के आवंटन को लेकर दोनों दलों में तरह-तरह की बात चल रही है।

लोकसभा की खामियों से विधानसभा में ले रही सबक

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि यदि सिरसा, हिसार और सोनीपत लोकसभा सीटों पर टिकटों का आवंटन पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हो जाता तो जीत का आंकड़ा आठ लोकसभा सीटों तक पहुंच सकता था।

कांग्रेस के रणनीतिकारों का भी यही मानना है। उनकी सोच है कि यदि कांग्रेस कुरुक्षेत्र सीट आम आदमी पार्टी को देने की बजाय स्वयं लड़ती तो जीत सकती थी, जबकि करनाल में कोई मजबूत चेहरा चुनावी रण में उतारा जाता।

लोकसभा चुनाव की रणनीति में रह गई खामियों से सबक लेते हुए भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जिन विधानसभा सीटों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, वहां संघ की खास निगाह है।

सरकार में सहयोगी रहे विधायकों पर बरसेगी कृपा

भाजपा के रणनीतिकारों को यदि कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी बदलने पड़े तो वह इसमें हिचकिचाने वाले नहीं हैं। साथ ही साल 2019 में मामूली अंतर से पराजित हुए भाजपा उम्मीदवारों की कुंडली भी खंगाली जा रही है और इस बात का अध्ययन किया जा रहा है कि साल 2019 के बाद अब तक पांच सालों में पार्टी व जनता के बीच उनकी किस तरह की परफारमेंस रही है।

यदि भाजपा व संघ की कसौटी पर ऐसे उम्मीदवार खरे उतरे तो उन्हें टिकट दिए जा सकते हैं। पार्टी मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। जिन विधायकों की रिपोर्ट अच्छी नहीं है और जनता में स्वीकार्यता कम हो चुकी है, ऐसे विधायकों को इस बार पवेलियन में बैठकर राजनीतिक दंगल देखना पड़ सकता है।

भाजपा में ऐसे निर्दलीय और दूसरे दलों के बागी विधायकों को भी अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़वाने को लेकर विचार चल रहा है, जिन्होंने इस बार भाजपा सरकार को चलाए रखने में सहयोग दिया है।

 

Share :
TagsHriyana
Previous Article

सीएम सुक्खू ने की आपात बैठक, बोले- ...

Next Article

रातभर ढूंढते रहे सुरक्षित स्थान, बारिश थमी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hriyana
    हरियाणा

    चार विधायकों के इस्‍तीफे मंजूर, विधानसभा में कुल संख्या हुई 82, इस दिन होंगे बीजेपी में शामिल

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • PGI
    हरियाणा

    Haryana: डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज, पीजीआई रोहतक में 50 फीसदी तक पद ...

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiहरियाणा

    अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा: हरियाणा में नौकरियों में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम सैनी ने किया एलान

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • hriyana
    हरियाणा

    कुमारी सैलजा बोलीं- ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित, इन दिन आ सकती है पहली सूची

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • hriyana
    हरियाणा

    पहलवान विनेश फोगाट सम्मानित, कहा-मैं अपने परिवार के बीच आई हूं

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    मौसमहरियाणा

    Haryana Weather: मानसून में 3 तीन दिन का लगेगा ब्रेक, 12 से फिर झमाझम, रतिया में बारिश से गिरी मकान ...

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

  • Cm Sukhu Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर विचार, बोले सीएम सुक्खू

  • Transfer
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रशासनिक फेरबदल, कुल्लू को कार्यवाहक DC

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.