Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

Himachal Landslide: बिना योजना के बना दिए मकान, अब ताश के पत्तों की तरह ढह रहे; प्रशासन ने बनाई कमेटी

By hinditvnews
August 25, 2023
475
0
himachal news

बीते दो दशकों में आनी में सैकड़ों मकानों का निर्माण हुआ है। उपमंडल का केंद्र बिंदु होने के नाते हर कोई यहां बसना चाहता है, लेकिन बिना किसी योजना के बने मकानों पर अब खतरे के बादल मंडराते देख हर कोई चिंतित है।

 

रियासत काल में राजा रघुवीर सिंह की ओर से बसाए गए आनी कस्बे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक ओर जहां बादल फटने जैसी आपदाओं से कस्बा उबर नहीं पा रहा है, वहीं अब यहां बने मकान खतरे की जद में आने से लोग सहम गए हैं। कई लोगों ने अपने जीवनभर की जमा पूंजी मकानों के निर्माण में लगा दी है और आपदा आने पर ताश के पत्तों की तरह पलभर में यह संपत्ति ढह रही है। बीते दो दशकों में आनी में सैकड़ों मकानों का निर्माण हुआ है। उपमंडल का केंद्र बिंदु होने के नाते हर कोई यहां बसना चाहता है, लेकिन बिना किसी योजना के बने मकानों पर अब खतरे के बादल मंडराते देख हर कोई चिंतित है।

आनी कस्बे में बिना योजना, भूमि जांच, स्ट्रक्चर डिजाइन और बिना ड्रेनेज व रिटेनिंग वॉल के कई मकानों का निर्माण हुआ है। कई घरों का पानी हर कहीं से रिस रहा है। ऐसे में आनी कस्बे में हो रहे इस तरह के खतरनाक निर्माण को सुनियोजित ढंग से पटरी पर लाने के लिए नगर पंचायत बनाई गई थी, ताकि मकानों का निर्माण टीसीपी गाइडलाइन के तहत हो, लेकिन यह भी आनी का दुर्भाग्य रहा कि नगर पंचायत को निरस्त कर दिया गया है। कस्बे में अधिकतर मकान चार मंजिलों से अधिक बने हैं।

ऐसे में जनता के बीच भी यह चर्चा शुरू हो गई है कि टीसीपी गाइडलाइन को ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनाना चाहिए, क्योंकि टीसीपी गाइडलाइन की जरूरत गांवों में भी है। इसके साथ आनी कस्बे में जो मकानों का अथाह निर्माण हो रहा है, वह अधिकतर अप्रशिक्षित मिस्त्रियों ने किया है। ऐसे में यह भी सवाल है कि ऐसे मिस्त्रियों द्वारा बनाए जा रहे मकान रहने के लिए कितने सुरक्षित हैं। बहरहाल, आनी में हुआ हादसा कई सवाल छोड़ गया है।

विशेषज्ञों की बनाई कमेटी
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि हादसा स्थल से मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने और अस्थिर भवनों को स्थिर करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी की सिफारिश पर आगामी कदम उठाया जाएगा।

आंखों के सामने ढह गए आशियानें, बेबस देखते रह गए लोग, 23 मकान असुरक्षित घोषित

बरसात के मौसम हुई भारी बारिश ने इस बार लोगों को कभी भूलने वाले जख्म दिए हैं। लोगों की आंखों के सामने उनके घर ताश के पत्तों की ढह गए लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। गनीमत यह रही कि प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पहले ही मकानों, और कार्यालयों को खाली करवा दिया था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन जितनी बड़ी संख्या में एक साथ कई मकान ढह गए, उससे आनी के लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। वहीं अब भूस्खलन के बाद यहां कई और मकान असुरक्षित हो गए हैं। प्रशासन ने करीब 23 मकानों को असुरक्षित घोषित कर खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। लोगों ने पाई-पाई जोड़कर अपने सपनों का महल तैयार किया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं सोचा था कि तिनके की तरह एक दिन उनकी जीवन भर की कमाई जमींदोज हो जाएंगी। नए बस स्टैंड क्षेत्र की ओर आनी बाजार का विस्तार हो गया था, जो आनी की शान थी लेकिन इस आपदा ने सबकुछ बर्बाद कर दिया
आठ मकान जहां धराशाही हो गए हैं वहीं दो मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा करीब दो दर्जन मकानोें को डेंजर जोन में घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बाजार का एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्बादी के कगार पर पहुंच गया। वहीं किरण बाजार, पुराना अस्पताल भवन और वीवीआईपी क्षेत्र का कोर्ट रोड भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व में देहुरी खड्ड और भैरड़ नाले ने नाले के आसपास के मकानों को भारी क्षति पहुंचाई है। ऐसे में आनी कस्बे के हुए नुकसान पर हर कोई अपनी-आनी राय रख रहा है। वहीं भविष्य में इस तरह की आपदाएं फिर से पेश न आए, यह भी प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आनी में हुए आपदा की बात करें तो इसके लिए बेतरतीब निर्माण और अतिक्रमण भी जिम्मेदार है। वहीं कई मकान तो ऐसे बने हैं, जहां न कोई ड्रेनेज सिस्टम है न कोई रास्ता है। लगातार हो रहे भूस्खलन से पुराना अस्पताल भवन खतरे की जद में आ गया है वहीं मेला मैदान से सारा पानी किरण बाजार तक पहुंच रहा है। इससे किरण बाजार पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उचित निकासी नहीं होने से पानी जमीन में रिसता रहा और भारी बारिश से जमीन खिसक गई, जिससे यह तबाही हुई।

 

 

Share :
Tagshimachal updatelatest news of himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

New Rules Registration for Manimahesh Yatra 2023- ...

Next Article

Government Jobs: हिमाचल में 6,000 से अधिक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rampur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रामपुर ब्रो पुलिस का जुए पर बड़ा एक्‍शन

    November 16, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Crpf
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के 6 बागी और निर्दलीय MLA के घरों के बाहर केंद्रीय सुरक्षो बलों की तैनाती

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा पहुंच रही घर द्वार

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में महिलाओं; शिमला में पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Kurti
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला में गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बढ़ गया लखनवी कुर्ती का क्रेज

    March 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead Body
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने की मांग

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने बदला फैसला, दो को उम्रकैद, एक बरी

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.