Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Home›उत्तर प्रदेश›महाकुंभ 2025: योगी कैबिनेट बैठक शुरू, डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुंभ 2025: योगी कैबिनेट बैठक शुरू, डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

By hinditvnews
January 22, 2025
331
0
Cabinate

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, डीजीपी प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी

हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Wed, 22 Jan 2025

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में एक विशेष कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में बुधवार को 30.47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह आंकड़ा जारी किया गया है।

महाकुंभ 2025 में विशेष कैबिनेट बैठक

यूपी सरकार की प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में विशेष कैबिनेट बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को त्रिवेणी संकुल, प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक चल रही है।

सभी मंत्री एक साथ गंगा में डुबकी लगाने जाएंगे’

महाकुंभ 2025 में आज यूपी सरकार द्वारा विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित किए जाने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “हमें कैबिनेट बैठक के बाद ही जानकारी दी जाएगी। उसके बाद सभी मंत्री एक साथ गंगा में डुबकी लगाने जाएंगे।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हरिद्वार दौरे पर उन्होंने कहा कि “गंगा तो वहां भी है, चाहे कोई हरिद्वार में नहाए या यहां (महाकुंभ में)… उसे वहां (हरिद्वार में) भी डुबकी नहीं लगानी चाहिए।”

‘कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है’

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि “…हमें खुशी है कि कुंभ का आयोजन इतने भव्य तरीके से हो रहा है। हम इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। दुनिया भर से लोग कुंभ में आने के लिए उत्साहित हैं। आज यहां कैबिनेट की बैठक है, जिसके बाद हम पवित्र स्नान करेंगे…सीएम चाहते हैं कि राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हों। इस पर आज प्रस्ताव आएगा। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई फैसले लिए जाएंगे। कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है…”

आज यहां कैबिनेट की बैठक हो रही है’

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में आज कैबिनेट की बैठक पर उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, “आज यहां कैबिनेट की बैठक हो रही है। आज लिए गए कैबिनेट के फैसले यहां हो रहे विकास को और आगे बढ़ाएंगे।”

डीजीपी ने संगम में लगाई डुबकी

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे: केशव प्रसाद मौर्य

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर आज महाकुंभ मेला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। 22 जनवरी अत्यधिक महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन रामलला अपने जन्मस्थान में विराजमान हुए थे और आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिसकी जानकारी आपको बैठक के बाद आपको दी जाएगी। मंत्रिपरिषद मुख्यमंत्री के साथ संगम में डुबकी लगाएंगे..”

मैं सभी का स्वागत करता हूं: डिप्टी सीएम

महाकुंभ मेले में यूपी कैबिनेट की विशेष बैठक पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “यहां पर प्रदेश की कैबिनेट और सारे मंत्रीमंडल के सदस्य आए हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की सरकार के तरफ सभी संतों का मैं अभिनंदन करता हूं। आप सबके आने से प्रयागराज की महाकुंभ का अद्भूत वातावरण का निर्माण हुआ है। सभी कैबिनेट मंत्री स्नान करेंगे।”

महाकुंभ नगर में प्रेसवार्ता करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ नगर में त्रिवेणी संकुल अरैल पर आज 1 बजे प्रेसवार्ता करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी मीडिया से बातचीत करेंगे और महाकुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
Share :
Tagshindi newsPrayagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

CM योगी बैठक: अखिलेश ने महाकुंभ को ...

Next Article

हिमाचल मौसम: 22 जनवरी तक 73% कम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का आदेश: सरकार तीन माह में ठेकेदार को दे 64.58 लाख रुपये

    September 4, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र: तपोवन में कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तुर्किये सेब पर बैन की मांग को लेकर PM से मिलेंगे CM सुक्खू

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sudhir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: सुधीर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: 8 साल की सेवा पर ग्रामीण विद्या उपासक होंगे नियमित

  • himachal news, bus service himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कुल्लू से काजा के लिए 42 दिन बाद बहाल हुई बस सेवा, 15000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा से होकर तय किया सफर

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.