Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • 100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›विदेशी महमानों से गुलजार हुई तराई: यूरोप, ईरान और साइबेरिया के पक्षी बढ़ा रहे रौनक

विदेशी महमानों से गुलजार हुई तराई: यूरोप, ईरान और साइबेरिया के पक्षी बढ़ा रहे रौनक

By hinditvnews
December 13, 2024
266
0
Bird

विदेशी महमानों से गुलजार हुई तराई: यूरोप, ईरान और साइबेरिया के पक्षी बढ़ा रहे रौनक, दीदार करने पहुंच रहे सैलानी

हिंदी टीवी न्यूज़, संवाद Published by: Megha Jain Updated Fri, 13 Dec 2024

Haldwani News: तराई में मेहमान पक्षियों का जमावड़ा लग गया है। इससे पर्यावरण प्रेमी, बर्ड वाचर और वन कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। वहीं वन विभाग ने इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है।

तराई के दलदले और साफ पानी वाले स्थानों पर मेहमान पक्षियों का जमावड़ा लग गया है। इससे पर्यावरण प्रेमी, बर्ड वाचर और वन कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। वहीं वन विभाग ने इन पक्षियों की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। बड़े सरोवरों में नाव से गश्त की जा रही है, ताकि उनका शिकार न हो सके।

प्रत्येक वर्ष शीतकाल में यूरोप, ईरान, अफगानिस्तान, रूस, साइबेरिया से करीब छह से 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर प्रवासी पक्षी गूलरभोज, शारदा, बैगुल, नानकमत्ता, धुरा, रामनगर सहित कई अन्य स्थानों पर पहुंचते हैं। नवंबर से हुई इसकी शुरुआत अब अपने उत्कर्ष पर है। पश्चिमी वृत्त के सीनियर वाइल्ड लाइफ बॉयोलॉजिस्ट और शोधकर्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि ये पक्षी यहां साफ और दलदली भूमि पर चार महीने तक रहते हैं। तुरंत उगी घास, कीड़े-मकौड़े खाकर अपना पेट पालते हैं। दलदली भूमि के आसपास ही घौंसले बनाकर ये अंडे देते हैं और बच्चों को बढ़ा कर अपने मूल स्थानों को लौट जाते हैं। इन पक्षियों ने यहां पहुंचने के बाद ब्रिडिंग शुरू कर दी है।

प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग शुरू
नाकममत्ता, शारदा, बहगुल, धुरा सरोवर में आए इन प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की टीमें बोट के माध्यम से सरोवरों में गश्त कर रही हैं। ऐसा शिकारियों पर निगाह रखने के लिए है। शारदा रेंज में कुछ दिन पूर्व चिड़िया का शिकार करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

ये प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं अभी तक
मालार्ड, नार्दर्न पिनटेल, यूरेशियन टील, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, फेरूजिनस डक, टफ्टेड डक, लिटिल ग्रेब, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब, कॉमन मोरेन, यूरेशियन कूट, फेरूजिनस पोचार्ड विदेशों से पहुंचे हैं।

उच्च हिमालय से आए ये अप्रवासी पक्षी
एशियन वूली नेक्ड स्टोर्क, एशियन ओपन बिल स्टोर्क, कॉमन किंगफिशर,व्हाइट थ्रोटेड, ग्रे हेरोन, बार हेडेड गूज पहुंचे हैं।

डैम और नदियों के किनारे प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा लगने लगा है। उनकी सुरक्षा के लिए लगातार गश्त की जा रही है। पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-हिमांशु बागरी, डीएफओ, तराई पूर्वी।

भारत में आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा और उनकी ब्रिडिंग पर असर न पड़ने देने के लिए नदी और डैम को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। डैम और नदी क्षेत्र में जहरीले पदार्थों का निस्तारण नहीं करना चाहिए। भारत में साफ पानी के दलदली क्षेत्र होने के कारण प्रवासी पक्षी प्रवास करना पसंद करते हैं।
-प्रशांत कुमार, सीनियर वाइल्ड लाइफ बॉयोलॉजिस्ट, पश्चिमी वृत्त।

Share :
TagsGathering Of Birds From Europehindi newsIran And Siberia In Tarai Haldwaniuttrakhand news
Previous Article

Himachal Weather: हिमाचल के दो जिलों में ...

Next Article

Uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए अच्छी खबर… सिविल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    Narnaul: सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Hisar
    हरियाणा

    हिसार एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नायब सैनी, 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे आगमन

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमकेयर घोटाला: दो कमरों के अस्पतालों ने भी उठाया लाभ

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    पंजाब

    याद आया मूसेवाला हत्याकांड: सरेबाजार चलीं ताबड़तोड़ गोलियां..

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Different,parsleys:,curly,parsley,and,flat,parsley
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    पार्सले बूटी की फसल से किसानों को मिलेगा लाभ, विदेश में भी मांग

    March 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार

  • congress
    हिमाचल प्रदेश

    HP Congress: लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर कांग्रेस का शिमला में मंथन, हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

  • sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Employees Salary: आज मिलेगा कर्मचारियों को वेतन और 10 सितंबर को पेंशन, अगले महीने एक को वेतन देने पर विचार

Timeline

  • August 12, 2026

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

  • August 12, 2026

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

  • August 12, 2026

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

  • August 12, 2026

    100+ Porsches Take Over Mumbai for a Friendship Day Drive

  • August 12, 2026

    M3M Foundation Takes 'Ek Ped Maa Ke Naam' Forward with a Community-Led Green Movement in Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI Integrated Wellness Retreat for Women

    HiLITE Group Launches 'Mandara Women's Wellness,' India's First AI-Integrated Wellness Retreat for Women

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    L&T Finance Unveils Gold Loan Campaign Featuring Brand Ambassador Jasprit Bumrah

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    The World at Jubilee Hills' Independence Day Campaign Reimagines the National Anthem with India's Sounds

    By hinditvnews
    August 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.