Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा
Home›Chandigarh News›हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक वोट कटेंगे, बदलेगा चुनावी गणित

हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक वोट कटेंगे, बदलेगा चुनावी गणित

By hinditvnews
July 16, 2026
46
0
Voter Card

SIR in Haryana: 22 विधानसभा सीटों पर कटेंगे 38 फीसदी तक वोट, बदलेगा चुनावी गणित; भाजपा को नुकसान

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Thu, 16 Jul 2026

एसआईआर के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। 22 सीटों पर बड़ी संख्या में नाम हटने की स्थिति में भाजपा और कांग्रेस दोनों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

हरियाणा में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का असर कई विधानसभा सीटों पर देखने को मिल सकता है।

राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर 20 से 38 फीसदी से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा की 17 सीटें प्रभावित होंगी और कांग्रेस की पांच सीटें हैं। 22 में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे। इससे भाजपा व कांग्रेस दोनों का चुनावी गणित बदल सकता है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, सत्यापन के दौरान इन 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची में दर्ज में मतदाता नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरण, मृत ) श्रेणी में रखा है। यानी इनमें वे लोग शामिल हैं जो दूसरे स्थान पर जा चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो अलग-अलग जगह मतदाता सूची में दर्ज हैं।

हालांकि, ऐसे सभी मतदाताओं को एक और मौका दिया जाएगा। यदि वे समय पर अपने दस्तावेजों के साथ निर्वाचन विभाग के सामने दावा पेश करते हैं और उनका दावा सही पाया जाता है तो उनका नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि 15 जुलाई तक प्रदेश के 2.06 करोड़ (99.83 प्रतिशत) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1.70 करोड़ (82.53 प्रतिशत) प्रपत्र डिजिटलाइज भी किए जा चुके हैं। सत्यापन के दौरान 33.66 लाख ऐसे मतदाता हैं जो अनुपस्थित, दूसरे स्थान पर चले गए, मृत या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं।

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समय सीमा बढ़ा दी है। अब मतदाता 24 जुलाई तक अपना गणना (सत्यापन) फॉर्म बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि कोई मतदाता तय समय तक फॉर्म जमा नहीं करता है, तो उसका नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक होगा और 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

मतदाता सूची की छंटनी से चुनावी गणित पर पड़ेगा असर

एसआईआर के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है। 22 सीटों पर बड़ी संख्या में नाम हटने की स्थिति में भाजपा और कांग्रेस दोनों के चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। दोनों राजनीतिक दलों ने अपने बीएलए-2 को सक्रिय कर दिया है। 24 जुलाई के बाद सभी बीएलए-2 अपने-अपने बूथ पर सक्रिय होंगे और सर्मथकों का नाम जुड़वाने की कोशिश करेंगे। भाजपा के 19051 और कांग्रेस के 15818 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं।

पांच जिलों में एसआईआर का काम सौ फीसदी पूरा

एसआईआर अभियान के तहत पांच जिलों यमुनानगर, कैथल, फतेहाबाद, रेवाड़ी और चरखी दादरी में मतदाता सत्यापन का काम शत प्रतिशत पूरा हो गया है। यमुनानगर में 9.18 लाख, कैथल में 8.28 लाख, फतेहाबाद में 7.10 लाख, रेवाड़ी में 7.39 लाख और चरखी दादरी में 4.10 लाख मतदाताओं का सत्यापन हुआ है। राज्य स्तर पर एसआईआर का कुल कार्य 98.83 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केवल 2.41 लाख मतदाताओं का सत्यापन शेष है।

20 फीसदी से ज्यादा मिसिंग मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा क्षेत्र           विधायक दल           कुल मतदाता             नहीं मिले मतदाता

गुरुग्राम                       भाजपा                450200                 38.93%
फरीदाबाद                    भाजपा                276003                 35.15%
बल्लभगढ़                    भाजपा                286136                 35.01%
करनाल                       भाजपा                278854                   33.08%
पंचकूला                       कांग्रेस                 229918                   30.35%
सोनीपत                       भाजपा                 256026                   29.38%
पानीपत सिटी                भाजपा                 247812                 26.86%
फरीदाबाद एनआईटी       भाजपा                 341919                 27.08%
रोहतक                         कांग्रेस                201663                  25.28%
तिगांव                        भाजपा                 401602                  24.71%
अंबाला कैंट                  भाजपा                 209621                 24.69%
बहादुरगढ़                    भाजपा                 252866                 24.47%
पानीपत ग्रामीण            भाजपा                307515                 23.98%
थानेसर                       कांग्रेस                 223905                 23.57%
सिरसा                        कांग्रेस                 234130                 23.53%
यमुनानगर                 भाजपा                 248191                 23.25%
बड़खल                      भाजपा                 349508                 22.96%
बादशाहपुर                भाजपा                  541895                 21.89%
अंबाला सिटी               कांग्रेस                267366                  21.51%
पलवल                     भाजपा                269594                   21.22%
Share :
Tagschandigarh newsharyana newshindi newsSIR in Haryana Up to 38% of votes split across 22 Assembly seats electoral arithmetic shift BJP
Previous Article

उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल हादसे में मजदूर की ...

Next Article

कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Antibiotics
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Kinnaur
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 15 दिन में खुलेंगी बंद सड़कें, PWD को तेजी से काम करने के निर्देश

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab Roadways
    पंजाब

    Punjab News: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज से बसों में नहीं बैठ पाएंगी 52 से ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख, चढ़ावे का टूटा रिकार्ड

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, सरकार से जवाब तलब

    June 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपदा पीड़ितों को मुफ्त डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देगा शिक्षा बोर्ड

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सब्सिडी बंद करने में लगेगा समय, उपभोक्ताओं के चयन में उलझा बोर्ड

Timeline

  • August 24, 2026

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • August 24, 2026

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • August 24, 2026

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • August 24, 2026

    Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • August 24, 2026

    Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON ...

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.