Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: अस्पतालों में सीवाई-टीबी टेस्ट शुरू, संक्रमण का खतरा पहले पता चलेगा

हिमाचल: अस्पतालों में सीवाई-टीबी टेस्ट शुरू, संक्रमण का खतरा पहले पता चलेगा

By hinditvnews
October 14, 2026
9
0
Tb

स्वास्थ्य: हिमाचल के अस्पतालों में शुरू हुआ सीवाई-टीबी टेस्ट, संक्रमण का खतरा पहले ही पहचानने में मिलेगी मदद

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 14 Oct 2026

हिमाचल प्रदेश में टीबी की रोकथाम के लिए अस्पतालों में सीवाई-टीबी टेस्ट शुरू किया गया है। इंजेक्शन के जरिए होने वाली इस जांच का परिणाम 48 से 72 घंटे में मिलता है और इससे उच्च जोखिम वाले लोगों में टीबी संक्रमण की पहचान करने में मदद मिलती है।

क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग को नई ताकत मिली है। अब सीवाई-टीबी टेस्ट के जरिये शरीर में मौजूद टीबी संक्रमण का समय रहते पता लगाकर बीमारी को सक्रिय होने से पहले ही रोका जा सकेगा। हिमाचल के अस्पतालों में शुरू हुई इस जांच से खासकर उच्च जोखिम वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। जांच में संक्रमण के संकेत मिलने पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार प्रिवेंशन थेरेपी शुरू की जाएगी, जिससे टीबी की रोकथाम और हिमाचल को क्षय रोग मुक्त बनाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।

अब एक इंजेक्शन से शरीर के अंदरूनी हिस्से में छुपे क्षय रोग (टीबी) के संक्रमण का पता चल सकेगा। इसमें इंजेक्शन से शरीर में एंटीजन का घोल इंजेक्ट किया जाएगा। हालांकि, टेस्ट का सकारात्मक परिणाम आने का मतलब कतई नहीं है कि व्यक्ति को सक्रिय टीबी रोग निश्चित रूप से है। सक्रिय क्षय रोग का पता लगाने के लिए चिकित्सक लक्षणों के अनुसार बलगम की जांच, एक्सरे या अन्य परीक्षण करवाते हैं। दूसरी ओर सीवाई-टीबी टेस्ट का सबसे अधिक फायदा उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाले लोगों को मिलेगा। साथ ही क्षय रोग होने से पहले ही लोगों को दवा से उपचार भी दिया जा सकेगा। इस टेस्ट में इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।
इंजेक्शन को बाजू पर इंजेक्ट करने के बाद आने वाले लक्षणों से टीबी का पता लग रहा है। जिला शिमला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनीत लखनपाल ने बताया कि टीबी मुक्त करने के प्रयास में कार्य किया जा रहा है। सीवाई-टेस्ट के माध्यम से भविष्य में होने वाले टीबी का पता लगाकर दवाएं दी जा रही हैं।

क्यों है जरूरी
उच्च जोखिम श्रेणी यानी उच्च रक्तचाप, शुगर, अस्थमा, कैंसर, किडनी, हार्ट की बीमारी के मरीजों के साथ धूम्रपान करने वालों में टीबी का खतरा रहता है। अगर टीबी और उच्च जोखिम बीमारी में से कोई एक भी व्यक्ति को हो जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग ने टीबी से बचाने के लिए पहले ही पता लगाने के तरीके को अपनाया है।

48 से 72 घंटे में उभर आते हैं लक्षण
सीवाई-टीबी टेस्ट में 48 से 72 घंटे में लक्षण पता लग जाते हैं। इसमें इंजेक्शन वाली जगह पर त्वचा के सख्त उभरे हुए हिस्से को मिलीमीटर में मापा जाता है। यह जगह सख्त हो जाती है। चिकित्सक जांच के बाद के बाद पॉजिटिव होने पर व्यक्ति की प्रिवेंशन थेरेपी शुरू होती है। इसमें तीन माह तक दवा का कोर्स चलता है और हफ्ते में एक बार प्रिवेंशन थेरेपी लेनी पड़ती है।

प्रदेश को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए विभाग की ओर से दिन-रात कार्य किया जा रहा है। उच्च जोखिम श्रेणी के लोगों में क्षय रोग के खतरे को देखते हुए सीवाई-टीबी जांच की जा रही है। इससे भविष्य में होने वाले टीबी का पहले ही पता लग जाता है और दवाएं शुरू की जाती हैं। क्षय रोग से बचाने के लिए प्रिवेंशन थेरेपी बेहतर साबित हो रही है। –डॉ. यशपाल रांटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शिमला।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal pradesh cy tb test tuberculosis preventionhindi newsshimla news
Previous Article

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 200 किमी दूर से ...

Next Article

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Akshay
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    October 13, 2026
    By hinditvnews
  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: भर्ती नियम बदले, CCTV निगरानी में होंगी परीक्षाएं

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Sainik
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab Kings
    Chandigarh Newscricketखेलपंजाब

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Ss
    उत्तर प्रदेश

    UP: सहारनपुर में घुड़चढ़ी में फायरिंग, युवक को गोली, दूल्हे के घरवाले पुलिस से भागे

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

    June 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती जल्द

  • Earthquake
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Earthquake: हिमाचल के मंडी में भूकंप

  • Kamlesh
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.