Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

By hinditvnews
May 13, 2025
301
0
Bijli

हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली की सब्सिडी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 May 2025

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसानों को केवल एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

किसानों को 4.04 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली सब्सिडी मिलेगी। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि किसानों को केवल एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार प्रति यूनिट 4.04 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अधिसूचना जारी होने में थोड़ी देरी के कारण कुछ किसानों को अस्थायी रूप से बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल मिले हैं। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों से अतिरिक्त वसूल की गई राशि को आगामी बिलों में समायोजित कर राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में सभी आवश्यक व प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कृषि बिजली की दरें बढ़ाने के विरोध में उतरी किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन ने सरकार पर कृषि ट्यूबवेल कनेक्शनों की बिजली दरों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। यूनियन ने कहा है कि जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, तब तक बोर्ड कर्मचारियों को मीटर रीडिंग नहीं लेने दी जाएगी।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य अनिंदर सिंह पंधेर (नॉटी) ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों की सहानुभूति और उनके हितों के लिए काम करने के वादों के बल पर सत्ता में आई थी। लेकिन अब तक किसानों को दी गई गारंटी के अनुरूप कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के किसानों, खासकर मैदानी क्षेत्रों के उन किसानों को गहरा झटका देगी, जिन्होंने पुराने नहर तंत्र के मरम्मत के अभाव में भारी खर्च कर बोरवेल लगवाए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने इस बढ़ोतरी का डटकर विरोध करने का फैसला लिया है । जब तक यह बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, तब तक बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को खेतों में मीटर रीडिंग के लिए प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अनिंदर सिंह पंधेर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से अनुरोध किया है कि इस बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करें और इसे तुरंत वापस लिया जाए।


Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: HPCA ने तीन अंतर जिला क्रिकेट ...

Next Article

हिमाचल: केंद्र से कम मदद, आर्थिक प्रबंधन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Uttralkand: सियासत: …मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा

    October 22, 2024
    By hinditvnews
  • Jayant
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: जयंत सिंह और राजकुमार सांगवान की 13 करोड़ सांसद निधि, प्रस्ताव न भेजने से विकास रुका

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Untitled Design 2 10
    पंजाब

    Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का रोड शो शुरू, अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में भरेंगे नामांकन

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सहकारिता समितियों चुनाव स्थगित, नैनीताल HC का आदेश

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Mlafund
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों को जारी किए 34.29 करोड़ रुपये

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    उत्तर प्रदेश

    UP: 3.10 करोड़ की ठगी करने वाले को बंगलूरू से गिरफ्तार, रिटायर्ड प्रोफेसर को बनाया था शिकार

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एक हजार से अधिक जनसंख्या पर ही गठित होगी नई पंचायत

  • hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA Vacancy 2026: CBSE स्कूलों में 624 शिक्षक पद, ₹30,000 मानदेय

  • Murder
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगल में महिला की हत्या, शव रस्सी से बंधा मिला

Timeline

  • September 15, 2026

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • September 14, 2026

    Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.