Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›“हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

“हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

By hinditvnews
January 10, 2025
298
0
Fir

हिमाचल: डीईएलईडी कोर्स के साथ स्कूल की संबद्धता के लिए भी दिए फर्जी दस्तावेज, विजिलेंस ने दर्ज किया केस

हिंदी टीवी न्यूज़, हमीरपुर Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Jan 2025

हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र के एसवीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी प्रबंधन ने कॉलेज के अलावा स्कूल की संबद्धता के लिए जाली फायर एनओसी का इस्तेमाल किया था।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र के एसवीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन तरक्वाड़ी प्रबंधन ने कॉलेज के अलावा स्कूल की संबद्धता के लिए जाली फायर एनओसी का इस्तेमाल किया था। कॉलेज के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीईएलईडी) कोर्स की संबद्धता प्राप्त करने के जाली फायर एनओसी का प्रयोग करने पर संस्थान पर विजिलेंस केस दर्ज हुआ है। अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि संस्थान प्रबंधन ने कॉलेज के साथ अपने एक अन्य निजी स्कूल की संबद्धता के लिए फर्जी अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था। संस्थान के खिलाफ एक व्यक्ति ने बोर्ड को शिकायत सौंपी थी कि जाली दस्तावेजों का प्रयोग संबद्धता प्राप्त करने के लिए किया गया है। इस मामले में जांच के बाद शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इस जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि डीईएलईडी कोर्स की संबद्धता के साथ स्कूल की संबद्धता के लिए जाली दस्तावेजों को इस्तेमाल किया गया है। हालांकि जांच के दौरान ही सही एनओसी को स्कूल प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करवाया गया था, लेकिन बोर्ड चेयरमैन की ओर से स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीईएलईडी की संबद्धता में जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल पर अब विजिलेंस ने भी केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस केस की एफआईआर में स्कूल की संबद्धता के लिए प्रयोग किए गए फर्जी दस्तावेजों और बोर्ड की ओर से लगाए गए जुर्माने का जिक्र नहीं है। विजिलेंस की ओर से संस्थान के तमाम रिकाॅर्ड को जांचा जाना है। ऐसे में स्कूल संबंधी दस्तावेजों की जांच भी हो सकती है। कॉलेज और स्कूल दोनों को संचालित करने वाली एक ही संस्था है। ऐसे में दोनों के रिकाॅर्ड की जांच की संभावना है।

एफआईआर दर्ज की गई है। संस्थान के रिकाॅर्ड को खंगाला जाएगा। यदि कोई और गड़बड़ी सामने आती है, तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।-कुलभूषण वर्मा, एसपी विजिलेंस, मंडी

स्कूल की संबद्धता के लिए अग्निशमन से जुड़ी फर्जी एनओसी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया है। स्कूल की संबद्धता के लिए फर्जी दस्तावेज के प्रयोग पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।-विशाल, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi news
Previous Article

यूसीसी: ‘उत्तराखंड में इसी माह लागू होगा ...

Next Article

“हिमाचल विश्वविद्यालय: पठन सामग्री का ऑनलाइन वितरण, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    बद्रीनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे जय बदरीविशाल के जयकारे

    April 23, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट ने बेदखली और अतिक्रमण के मामलों के शीघ्र निपटान के दिए आदेश

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh High Court: बॉन्ड राशि का अर्थ, काम करवाने पर मजबूर नहीं कर सकते

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Azam Khan
    उत्तर प्रदेश

    Azam Khan Rihai: 23 माह बाद सीतापुर जेल से आजम खां रिहा, बेटे ने किया स्वागत; समर्थकों में खुशी

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Tax
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ में बड़े उद्योगपति व भाजपा नेता के घर आयकर टीम की छापेमारी

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 05 10 2024 Live 4 78 23810217 122620132
    राष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    Festival Special Trains: त्योहारों में घर जाना अब होगा आसान, कई ट्रेनों में सीट खाली; देखें लिस्ट

  • Pratibha
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामनोरंजनशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी

  • Bagi
    कांगड़ाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: सियासी पिच पर 62 प्रत्याशियों में होगी कुर्सी के लिए जंग

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.