Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में 779 हेड मास्टर व प्रवक्ता बने प्रिंसिपल, अधिसूचना जारी

हिमाचल में 779 हेड मास्टर व प्रवक्ता बने प्रिंसिपल, अधिसूचना जारी

By hinditvnews
December 30, 2025
231
0
Hp

Himachal News: 779 हेड मास्टरों और प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर बनाया प्रिंसिपल, अधिसूचना जारी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 30 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 779 हेड मास्टरों और प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। पदोन्नत प्रिंसिपल संबंधित उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

शिक्षा विभाग ने 779 हेड मास्टरों और प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बना दिया है। सभी पदोन्नत प्रिंसिपलों को उपनिदेशक कार्यालय में ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं। चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए इन्हें अभी नए स्कूलों में स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। सभी पदोन्नत प्रिंसिपलों के तबादला आदेश मार्च में होना संभावित है। विभाग ने 267 स्कूल प्रवक्ताओं और 512 हेडमास्टरों को प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति दी है। पदोन्नत प्रिंसिपलों को लेवल-21 वेतनमान दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने छात्रों के हित को देखते हुए मध्य शैक्षणिक सत्र में बड़े स्तर पर तबादलों से फिलहाल परहेज किया है। हेडमास्टर व लेक्चरर कैडर से पदोन्नत 779 प्रिंसिपलों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र पूरा होने तक अपने मौजूदा स्कूलों में ही सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पदोन्नत प्रिंसिपल संबंधित उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद उपनिदेशक सूची संकलित कर 15 दिनों के भीतर निदेशक स्कूल शिक्षा के माध्यम से विभाग को भेजेंगे।

छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी पदोन्नत प्रिंसिपल मौजूदा तैनाती स्थल पर प्रवक्ता और हेडमास्टर के रूप में ही कार्य करते रहेंगे। इनका वेतन किसी भी रिक्त प्रिंसिपल पद से जारी होगा। उधर, पदोन्नति की लंबित मांग पूरी होने पर स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार का आभार जताया है। संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी एवं मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी ने कहा कि सरकार ने शिक्षक वर्ग को नववर्ष का एक सराहनीय तोहफा दिया है। इस निर्णय से स्कूलों में प्रशासनिक स्थिरता आएगी और शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूती मिलेगी।

Share :
TagsHimachal News 779 headmasters and lecturers promoted to the post of principalhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

एसजीपीसी पर सीएम मान का हमला, गुरु ...

Next Article

आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ध्यान दें! गिरि खड्ड में सफेद तरल पदार्थ, पानी दूषित

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal High Court: दोनों पत्नियों में बराबर बंटेगी पारिवारिक पेंशन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Download (46)
    पंजाब

    NIA Raid in Punjab Live Updates: पंजाब में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, दिहाड़ी मजदूर से लेकर किसानों के आवास पर ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Hindi News Today: दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान, पीएम मोदी आज UAE की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे ...

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दल-बदल में अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन होगी बंद, विधानसभा में विधेयक पास

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 27-29 जुलाई भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • Cm
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रात 11 बजे तक खुले आसमान के नीचे सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

Timeline

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • October 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • October 16, 2026

    हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • October 16, 2026

    हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.