Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

  • Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

  • Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

  • When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

By hinditvnews
March 20, 2024
358
0
Vote

Lok Sabha Election: हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

राज्य निर्वाचन विभाग कार्यालय में मंगलवार को मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यह जानकारी दी।

लोकसभा चुनावी ड्यूटी पर जाने से पहले ही हिमाचल के 50,000 मतदान कर्मी वोट डाल देंगे। चुनाव आयोग ने पहली बार नई व्यवस्था की है। अब तक मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर दिए जाते थे और मतदान केंद्र पर पोस्टल बैलेट से वोट डालते थे। मतदान से पूर्व प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी राजपत्रित अधिकारी से स्व प्रमाणित घोषणा पत्र का सत्यापन कर मतदान करेंगे।  राज्य निर्वाचन विभाग कार्यालय में मंगलवार को मीडिया कर्मियों के लिए आयोजित कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने यह जानकारी दी। आयोग ने मीडिया कर्मियों को अनिवार्य सेवाओं में शामिल किया है।

मीडिया कर्मी भी मतदान से पहले वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग के राष्ट्र स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुंशी शर्मा ने प्रस्तुति के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रमाणन समिति, सोशल मीडिया, फेक न्यूज, पेड न्यूज और पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। चुनावों के लिए चार मई तक वोट बनाए जा सकेंगे। इसके बाद भी यदि कोई पात्र व्यक्ति वोट बनाने के लिए आवेदन करता है तो आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अगर कोई खबर पेड पाई जाती है तो उसका खर्चा प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाएगा और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को सूचित किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर चलने वाले विज्ञापनों का भी अग्रिम प्रमाणीकरण करवाना होगा। पेड न्यूज पर निर्वाचन विभाग अपने स्तर पर भी नजर रखेगा। राजनीति दलों और प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखी जाएगी। प्रत्याशियों को नामांकन के समय अपने अकाउंट की जानकारी देनी होगी। मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए मीडिया पास जारी किए जाएंगे। राज्य एवं जिला स्तर पर मीडिया केंद्र स्थापित होंगे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पत्रकारों को राष्ट्रीय मीडिया पुरस्कार प्रदान करेगा।

94 मिनट में निपटाईं सी-विजिल एप पर आई शिकायतें 
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए बनी सी-विजिल एप से शिकायतें निपटाने का हिमाचल का औसत समय 94 मिनट रहा है। बीते विधानसभा चुनावों में एप के माध्यम से निर्वाचन विभाग को 1013 शिकायतें मिली थीं जिन्हें औसतन 94 मिनट में निपटाया गया। विजिल एप पर आने वाली शिकायतों को 100 मिनट में निपटाने का प्रावधान है।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of hamirpurnews of hinmachalnews of kangranews of kullunews of lok sabha election 2024 himachalnews of manalinews of mandinews of shimla
Previous Article

रेवाड़ी में डस्ट कलक्टर फटने का मामला: ...

Next Article

दिवंगत शुभकरण की अस्थियों का हुआ रोझांवाली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shiv Bawdi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ई-टैक्सी पर 50 फीसदी अनुदान

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Car
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी में खौफनाक मंजर: 300 फिट गहरी खाई में गिरी कार,

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Kamlesh
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में स्कूल की 11 छात्राओं से छेड़छाड़

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Chakki mod
    Weatherशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 115 सड़कें व 149 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: CBSE स्कूलों में 604 गैर-शिक्षण पद भरने का प्रस्ताव

  • Shimla
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

Timeline

  • October 19, 2026

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • October 19, 2026

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

  • October 19, 2026

    Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

  • October 19, 2026

    Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

  • October 19, 2026

    When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at ...

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.