Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

ऊना
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›अंशिका हत्याकांड: शादी से बचने के लिए आरोपी ने रची थी साजिश

अंशिका हत्याकांड: शादी से बचने के लिए आरोपी ने रची थी साजिश

By hinditvnews
September 26, 2025
212
0
Anshika

अंशिका हत्याकांड: शादी नहीं करना चाहता था आरोपी, रास्ते से हटाने के लिए पहले ही रची थी हत्या की साजिश

हिंदी टीवी न्यूज़, बडूही (ऊना)। Published by: Megha Jain Updated Fri, 26 Sep 2025

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल की वैरियां पंचायत की 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल की वैरियां पंचायत की 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रवेश कुमार ने बताया कि उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। पीछा छुड़ाने के लिए उसने पहले ही अंशिका को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर की रात प्रवेश ने अंशिका को बुलाकर उसकी हत्या की। अभी तक प्रवेश यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया और शव को जलाने के लिए किस सामग्री का प्रयोग हुआ।

दूसरे आरोपी की भूमिका संदिग्ध 
वहीं, दूसरा आरोपी संजीव कुमार की भूमिका अब भी संदिग्ध बनी हुई है। जानकारी है कि संजीव कुमार प्रवेश को छोड़ने के लिए जम्मू तक गया था, लेकिन उसकी संलिप्तता पर अभी खुलासा बाकी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद गुरुवार सुबह अंशिका का अंतिम संस्कार किया गया।

पूरे गांव में मातम का माहौल
पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। जहां 24 सितंबर को उसकी डोली सजने वाली थी, वहीं 25 सितंबर को परिजन कंधों पर बेटी की अर्थी उठाने को मजबूर हो गए। अंशिका की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ी। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी की आंखें नम थीं। महिलाओं के करुण क्रंदन और परिजनों के विलाप से पूरा गांव गूंज उठा। हर जुबान पर यही मांग थी कि कातिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस ने बुधवार रात जम्मू से प्रवेश कुमार को पकड़कर चौकी जोल लाया, जबकि उसके चाचा संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बताया जा रहा है कि संजीव भी इस शादी के खिलाफ था और उसने कई बार इसका विरोध किया था। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के जरिए हत्या में प्रयुक्त हथियार को जल्द बरामद किया जाएगा। संजीव कुमार की भूमिका स्पष्ट करने के लिए उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।

 

Share :
TagsAnshika murder case: The accused did not want to marryhad already hatched a murder plot to eliminate her.himachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल मौसम: मानसून विदाई के बाद बढ़ा ...

Next Article

हिमाचल: सास को पंचामृत देने के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विमल नेगी मौत मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, सरकार ने दी दो रिपोर्ट

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • ipl
    खेल

    IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Deepak
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल समाचार: आईएएस दीपक रावत ने अधिकारियों की क्लास क्यों लगाई?

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड BJP: अनुशासनहीन को संगठन में नहीं मिलेगा पद, महेंद्र भट्ट का संकेत

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Buransh
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बदलाव, कम बारिश-बर्फबारी से जल्दी खिल रहे बुरांश के फूल

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Tibbat
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी दमन के खिलाफ एकजुटता प्रस्ताव

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अगले दिनों मौसम साफ, मानसून में 25 साल बाद रिकॉर्ड बारिश

  • Cps Appointment Case Decision
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Case: 2005 में एक्ट निरस्त हुआ तो 2006 में नया बना,

  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ऊना में कामगार को मारी गोली

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.