Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

By hinditvnews
June 10, 2024
538
0
Anurag Thakur

Himachal: अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

प्रदेश से मात्र चार सीटों के चलते मोदी के मंत्रिमंडल में एक ही मंत्री मिल पाया। दिग्गज नेता जेपी नड्डा के मंत्री बनने से दो बार केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को अभी इंतजार करना होगा।

हिमाचल प्रदेश से मात्र चार सीटों के चलते मोदी के मंत्रिमंडल में एक ही मंत्री मिल पाया। दिग्गज नेता जेपी नड्डा के मंत्री बनने से दो बार केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को अभी इंतजार करना होगा।

माना जा रहा है कि अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। छोटा राज्य होने के कारण हिमाचल को ज्यादा प्रतिनिधित्व नही मिला पाया है।  गठबंधन की सरकार होना भी एक कारण रहा है क्योंकि अन्य दलों से भी मंत्री बनाना मजबूरी थी। हिमाचल के लिए गौरव की बात यह है कि मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में यहां से एक केंद्रीय मंत्री जरूर रहा है।

अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है। चर्चा यह भी है कि बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर को अहमियत दी जा सकती है। अनुराग ठाकुर का ऊंचा प्रोफाइल होने के चलते उन्हें बड़ा दायित्व दिया जाना तय माना जा रहा है। पहली बार मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रणौत को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुराग को हिमाचल की राजनीति में सक्रिय करने की भी हो सकती है। अभी तक अनुराग केंद्र में ही ज्यादा सक्रिय रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने अपनी पहचान बनाई और हमीरपुर से लगातार जीत दर्ज कर भाजपा में मजबूत जगह बनाई है।

शाह ने जनसभा में की थी अनुराग की जमकर तारीफ, … लोगों को थी उम्मीद
ऊना में अंब में बीते दिनों जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि जहां भी चुनावी जनसभाओं में जाता हूं, सभी कहते हैं कि हमारे सांसद को मंत्री बना दो।
शाह बोले थे, हमीरपुर वालो, मोदी ने अनुराग ठाकुर को यहां से बिना मांगे बना बनाया मंत्री दिया है। अनुराग ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते मेरे साथ काम किया है और मंत्री होते हुए मोदी के साथ मंत्रिमंडल में काम किया है। अगर दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा को सशक्त करने के लिए युवा शक्ति को जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह अनुराग ठाकुर ने किया है। ऐसे में अनुराग समर्थकों को अब भी बड़ा पद मिलने की उम्मीद है।

 

सुक्खू ने मोदी को पीएम बनने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी देश और प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए उदार वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। ब्यूरो

तीसरी बार भी ऐतिहासिक होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह भाजपा समेत पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने तीसरी बार भाजपा और एनडीए को अपार जनसमर्थन देने के लिए देशवासियों का भी आभार व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने कहा है कि मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक होगा। जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंच कर एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी ने पहले ही साफ़ कर दिया है कि तीसरा कार्यकाल बाकी दोनों कार्यकाल से अलग और ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ होगा। मोदी के हर बड़े फैसले के साथ खड़े हैं। उनके कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर हैं। मोदी की सरकार सबका साथ-सबका विकास के लक्ष्य के साथ काम करेगी और देश के हर वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम करेगी।

भाजपा नेताओं ने भी दी नड्डा को बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन और इंदु गोस्वामी के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी। नवनियुक्त सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत ने भी उनको शुभकामनाएं दी।
Share :
Tagsnews of anurag thakurnews of cm sukkhunews of himachal pradeshnews of politics of himachalnews of shimlanewss of amit shah
Previous Article

Modi 3.0 Ministers: भाजपा की विजय यात्रा ...

Next Article

Himachal Pradesh Weather News: बारिश की संभावना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Lok
    Uncategorized

    Lok Sabha Election: शिमला संसदीय सीट पर गढ़ खो चुकी कांग्रेस को लगाना होगा जोर

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    ऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल कांटे की टक्कर वाली सीटों पर फिर मोदी मैजिक

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Perkala
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Kangna1
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहले इंकार, अब तैयार! मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं प्रतिभा सिंह

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से लुढ़का पारा

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manaliWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla : रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी,आज और कल के लिए यलो अलर्ट

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Semaint
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सीमेंट के दाम बढ़ने का खतरा, पड़ोसी राज्यों से महंगा

  • dubai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: दुबई से 6,000 करोड़ का निवेश लाने के लिए 12 अफसर रवाना

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 455 सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.