Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

  • FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

  • Auspicious Muhurat 2026: Connect with Neo Astro's Astrologers When Planning New Beginnings

  • Knock on Wood Takes Bespoke Indian Furniture Craftsmanship to Luxury Projects Across the Middle East

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

आईजीएमसी: दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

By hinditvnews
August 10, 2026
47
0
Igmc

Himachal News: आईजीएमसी के डॉक्टरों के सामने आया दुर्लभ मामला, गर्भस्थ शिशु के मुंह में मिला परजीवी भ्रूण

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 10 Aug 2026

आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों के सामने गर्भावस्था से जुड़ा बेहद दुर्लभ मामला आया है। 20 वर्षीय महिला की 22 सप्ताह से पहले हुई सोनोग्राफी में भ्रूण के जबड़े में असामान्यता के साथ मुंह के अंदर की ओर निकली एक अलग संरचना दिखाई दी। विस्तृत इमेजिंग के बाद इसे ‘ओरल फीटस इन फीटू’ माना गया। केस रिपोर्ट हाल ही में अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘अल्ट्रासाउंड’ में प्रकाशित हुई है।

गर्भ में पल रहे बच्चे के मुंह के अंदर एक और भ्रूण की मौजूदगी…। सुनने में यह हैरान करने वाला लगे, लेकिन आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों के सामने ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया। गर्भवती महिला की करीब 22वें सप्ताह समय हुई अल्ट्रासाउंड जांच में भ्रूण के जबड़े के बीच में यह बड़ा दोष दिखाई दिया। इसी जगह से एक असामान्य मांसल संरचना मुंह के अंदर की ओर निकली हुई नजर आई। विस्तृत जांच में इसकी पहचान ‘फीटस इन फीटू’ के रूप में हुई।

फीटस इन फीटू बेहद दुर्लभ स्थिति है। इसमें जुड़वा गर्भावस्था के दौरान एक अन्य भ्रूण का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता और वह दूसरे विकसित हो रहे भ्रूण के शरीर के अंदर या उसके किसी हिस्से में मौजूद रह जाता है। यह आमतौर पर पेट के अंदर पाया जाता है, लेकिन इस मामले में इसकी स्थिति असामान्य थी। परजीवी भ्रूण (फीटस इन फीटू) का हिस्सा मुंह के निचले हिस्से से बाहर की ओर निकल रहा था और भ्रूण के निचले जबड़े में बीच की तरफ बड़ा दोष था। यह मामला पिछले साल सामने आया था। हालांकि, केस रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘अल्ट्रासाउंड’ में हाल ही में प्रकाशित हुई है।
रिपोर्ट आईजीएमसी शिमला के रेडियोडायग्नोसिस विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम झोबटा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति ठाकुर, डॉ. चारुस्मिता ठाकुर के अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. कल्पना नेगी ने तैयार की। यही टीम इस मामले की चिकित्सीय उपचार में भी शामिल थी।
20 वर्षीय महिला की 22 हफ्ते से कम गर्भावस्था में सोनोग्राफी की गई। जांच में जबड़े में असामान्यता के साथ उससे जुड़ी हुई एक अलग संरचना दिखाई दी। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड समेत अलग-अलग इमेजिंग तकनीकों से इसकी जांच की। जांच के बाद इसे ओरल फीटस इन फीटू माना गया। चूंकि गर्भ 22 सप्ताह से कम था तो उसका कानूनन गर्भपात कर प्रसूता की जान बचा ली गई। रेडियोडायग्नोसिस विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रुति ठाकुर के अनुसार यदि ऐसी असामान्य संरचना बढ़ती रहती तो विकसित हो रहे भ्रूण को नुकसान पहुंचने के साथ प्रसव के दौरान और बाद में भी जटिलताएं पैदा हो सकती थीं। ब्यूरो

अधिकांश मामले बच्चों के जन्म के बाद
फीटस इन फीटू के अधिकांश मामले बच्चों के जन्म के बाद सामने आते हैं। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड से इसकी पहचान होना ही दुर्लभ है और मुंह के अंदर फीटस इन फीटू मिलना उससे भी असामान्य स्थिति है।  डाॅक्टरों के मुताबिक ऐेसे मामले दुनिया में बेहद कम आते हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsigmc shimla rare fetus in fetu oral caseshimla news
Previous Article

मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया ...

Next Article

Dehradun: हरिद्वार रोड पर हादसा, एमडीडीए अधिकारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    हरियाणा

    Pakistani Spy: हरियाणा में पकड़े जासूसों पर CM सैनी की प्रतिक्रिया, जांच जारी

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी में डॉक्टर, इंटर्न और छात्र उतरे प्रदर्शन पर

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Vijay
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोशल मीडिया से कमाई पर ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड प्रभारी सस्पेंड

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बेटी प्रवक्ता से प्रिंसिपल बनी

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Aydhya News
    धार्मिकबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसूओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • uttarakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपा उत्तराखंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

    January 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (7)
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जनवरी में पड़े सूखे की फरवरी भी नहीं कर सका भरपाई, 25 फरवरी तक सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कर्मचारी को 2018 से वरिष्ठता लाभ देने का हाईकोर्ट का आदेश

  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, ठंड बढ़ी

Timeline

  • September 24, 2026

    Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

  • September 24, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

  • September 24, 2026

    FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

  • September 24, 2026

    Auspicious Muhurat 2026: Connect with Neo Astro's Astrologers When Planning New Beginnings

  • September 24, 2026

    Knock on Wood Takes Bespoke Indian Furniture Craftsmanship to Luxury Projects Across the Middle East

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

    Crompton Introduces Galaxy Festive Lights Range to Brighten Homes this Festive Season

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to 108 Months

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Rs. 40,000 to Rs. 55 Lakh with Tenures up to ...

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non Executive Director

    FuelBuddy Appoints Vinamra Shastri as Non-Executive Director

    By hinditvnews
    September 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.