Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

धार्मिकधार्मिक यात्राराष्ट्रीय
Home›धार्मिक›आत्मबोध का पुण्य काल है नवरात्रि, जानें 9 देवियों किन 9 चक्रों का करती हैं प्रतिनिधित्व

आत्मबोध का पुण्य काल है नवरात्रि, जानें 9 देवियों किन 9 चक्रों का करती हैं प्रतिनिधित्व

By hinditvnews
October 6, 2024
391
0
9 देवियों किन 9 चक्रों

आत्मबोध का पुण्य काल है नवरात्रि, जानें 9 देवियों किन 9 चक्रों का करती हैं प्रतिनिधित्व

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि प्राचीन काल से अहोरात्रि के रूप में मनाई जाती थी। यह देवी अम्बा का पर्व है जो स्वयं की ऊर्जा से परिचित होने का अवसर है। नौ दिनों का यह पर्वस्वजागरण और आत्म बोध का काल है नवरात्रि, जो प्राचीन काल में अहोरात्रि के नाम से प्रख्यात थी। यह स्वयं से और अपनी ऊर्जा से रूबरू होने की घड़ी है। जंबूद्वीप के भारत खंड में अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक का काल नवरात्रि के रूपमें मनाए जाने की परंपरा के सूत्र प्रागैतिहासिक काल से प्राप्त होते हैं। दो ऋतुओं के संधिकाल का यह नौ दिनों का बेहद लंबा पर्व स्वयं में बेहद विलक्षण और अदभुत है।

इस पर्व को देवी ‘अम्बा’ का पर्व कहा गया है। अंबा शब्द ‘अम्म’ और ‘बा’ के युग्म से बना है। कुछ द्रविड़ भाषाओं में अम्म का अर्थ जल और बा का मतलब अग्नि से है। लिहाज़ा अंबा का शाब्दिक अर्थ बनता है, जल से उत्पन्न होने वाली अग्नि अर्थात् विद्युत। इसलिए कहीं कहीं नवरात्रि को विद्युत की रात्रि यानि शक्ति की रात्रि भी कहा जाता है। यह पर्व नितांत वैज्ञानिक अवधारणों पर विकसित है।आध्यात्मिक दृष्टिकोण इसे शक्ति विस्तार के लिए विपरीत परिस्थितियों से सामना करने से जोड़ कर देखता है। संघर्ष का अर्थ बाह्य युद्ध नहीं है, ना ही शक्ति प्राप्ति का अर्थ किसी देवी के खाते से शक्ति का स्थानांतरण है। यहां शक्ति से आशय स्वयं की महाऊर्जा से है, अंतर्मन की महाऊर्जा से है। नवरात्रि का दिव्य पर्व शक्ति को किसी पंडाल में स्थापित करने से ज़्यादा बाहर बिखरी हुई अपनी ही ऊर्जा को खुद में समेटने की बेला है। इसकी त्रिरात्रि स्वपरिचय और ज्ञान बोध की, तीन रात शक्ति संकलन और संचरण यानी फैलाव की और त्रिनिशा अर्थ प्राप्ति की कही गयी हैं। ये नौ दिन किसी तलवार को नहीं, स्वयं को धार प्रदान करने की अदभुत बेला है। वैज्ञानिक चिंतन कहता है कि हम बाह्य मस्तिष्क का सिर्फ़ कुछ प्रतिशत ही इस्तेमाल कर पाते हैं। हमारे बाह्य मस्तिष्क यानी चेतन मस्तिष्क से हमारा अचेतन मस्तिष्क नौगुणा ज़्यादा क्षमतावान है। इसलिए समस्त आध्यात्मिक साधनायें स्वयं में जाने की ही अनुशंसा करती है। आध्यात्म में नवरात्रि का पर्व अपने उसी नौ गुनी क्षमता के पुनर्परिचय का काल है।नवरात्रि की प्रत्येक रात्रि हमारी स्वयं की सुप्त आंतरिक क्षमताओं और ऊर्जाओं के भिन्न भिन्न पहलुओं को उद्घाटित करती है, जिसे मान्यताएं नौ प्रकार की शक्तियों या देवियों की संज्ञा देती है। शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, ये दरअसल किसी अन्य लोक में रहने वाली देवी से पहले हमारी अपनी ही ऊर्जा के नौ विलक्षण स्वरूप हैं।शैलपुत्री अपने अस्त्र त्रिशूल की भांति हमारे त्रीलक्ष्य, धर्म, अर्थ और मोक्ष के साथ मनुष्य के मूलाधार चक्र पर सक्रीय बल है, वहीं ब्रह्मचारिणी अपनी कमंडल यानि पूर्व कर्म या प्रारब्ध और माला अर्थात् नवीन कर्म के साथ कुंडलिनी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वाधिष्ठान चक्र की शक्ति हैं। हमारे मणिपुर चक्र अर्थात् नाभि चक्र की ऊर्जा चंद्रघंटा जीवन के ढेरों सुगंधों और ब्रम्हाण्डिय ध्वनियों के संग अपने हस्त के बंद कमल के रूप में कीचड़ में भी पवित्रता व स्निग्धता के साथ अनेक लक्ष्य के साथ भी एकजुटता की द्योतक हैं, वहीं अनाहत चक्र यानि ह्रदय चक्र पर गतिशील ऊर्जा, कूष्माण्डा के हाथ के शस्त्र, कमंडल, पुष्प,अमृत कलश, चक्र व गदा के साथ धनुष-बाण अनेक माध्यमों से समस्त सिद्धियों और निधियों को समेट कर एक लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संकेत है।

विशुद्ध चक्र यानि कंठ चक्रपर क्रियाशील शक्ति स्कन्दमाता अपने हस्त के खिलते पंकज के रूप में एक केंद्र पर चेतना के विस्तार को परिलक्षित करती है। आज्ञा चक्र की ऊर्जा, जो कात्यायनी कहलाती है, अपने अस्त्र तलवार के धार की तरह तीसरे तिल से आगे बढ़कर जीवात्मा को अपने तत्व शब्द को थाम कर अपनी परम चेतना सदगुरु यानि प्रभु में समाहित होने की प्रेरणा देती है। कालरात्रि मुख्यतः सहस्त्रार चक्र का निचला बल है, जो अपने शस्त्र कृपाण से हमारे बंधनों को काटकर, काल (समय) जिन्हें इस जगत का ईश्वर भी कहा जाता है, की सहमति और कृपा प्रदान करके जीवात्मा को इस स्थूल शरीर से परे जाने के लिए प्रेरित करती है। महागौरी सहस्त्रार चक्र की मध्यशक्ति है, जो अभय मुद्रा, वर मुद्रा, डमरू और शूल से हमें महाध्वनि अर्थात् परम नाद से जोड़ने में सहायक होती है।सहस्त्रार की उच्च ऊर्जा सिद्धिदात्री अपनी अष्टसिद्धियों, अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्यप, ईशित्व और वशित्व की सहायता से हमें तृतीय द्वार से आगे बंकनाल तक सदगुरु में मिलाकर इस निचली परत के ऊपर मोक्ष की ओर गति प्रदान करती है।

Share :
Tags9 देवियों किन 9 चक्रोंप्रतिनिधित्व
Previous Article

Shardiya Navratri 2024 4th Day, Maa Kushmanda ...

Next Article

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए केंद्र ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Karnataka Hc
    राष्ट्रीय

    Karnataka : मुश्किल में फंसे सिद्धारमैया, कर्नाटक के CM समेत कई मंत्रियों पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना; पढ़ें क्या है ...

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Shiv
    उत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    Uttarakhand News: यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • India cricket team
    Uncategorizedखेलमनोरंजनराष्ट्रीय

    Indian Team :संजू सैमसन का टूट सकता है सपना

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Republic Day
    राष्ट्रीय

    Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर महिला सशक्तिकरण की गूंज, आसमां में राफेल की गर्जना; तस्वीरों में देखिये गणतंत्र दिवस ...

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    धार्मिकहिमाचल प्रदेश

    राज दरबार में 100 साल तक चला पीढ़ी दर पीढ़ी छुआछूत का मुकदमा, ब्राह्मणों ने कर दिया था

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • Framer Protest
    राष्ट्रीय

    भारत में ही नहीं यूरोप के कई देशों में भी सड़कों पर उतरे किसान, फ़्रांस से लेकर स्पेन तक के ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • Himachal Pradesh New
    कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बागवानी पर आपदा : शिमला में 3.15 लाख पेटी और कुल्लू में एक लाख क्रेट सेब फंसा

  • 1 200
    हिमाचल प्रदेश

    Cyber Crime : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें अलर्ट

Timeline

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • September 14, 2026

    Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • September 14, 2026

    From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.