Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Uncategorized
Home›Uncategorized›आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, एक अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट; हो सकते हैं बड़े खुलासे

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, एक अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट; हो सकते हैं बड़े खुलासे

By hinditvnews
August 26, 2024
159
0
cbi

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, एक अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच के मामले में सीबीआई ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ से पूछताछ शुरू की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि सीएफएसएल टीम आज संदीप घोष और एक अन्य व्यक्ति का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी। कल उनका लेयरेड वायस टेस्ट किया गया था जो कि पॉलीग्राफी टेस्ट का ही हिस्सा है। संदीप घोष के बेलियाघाटा आवास पर सीबीआई ने रविवार को तलाशी भी ली। वे आज सुबह अपने दस्तावेजों के साथ सॉल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई अधिकारियों ने संजय वशिष्ठ के आवास की भी तलाशी ली।एक अधिकारी ने कहा, “कल तलाशी अभियान के बाद हमारे पास उनके लिए कई सवाल हैं। रविवार को सीबीआई ने संदीप घोष और संजय वश्ष्ठ समेत 13 लोगों के परिसर की तलाशी ली।” सीबीआई की भष्टाचार निरोधक इकाई ने मरीजों के प्रबंधन और देखभाल के लिए सामग्री की आपूर्ति में लगे लोगों के आवासों और कार्यालयों में भी तलाशी ली। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान संदीप घोष अपने सहयोगियों के साथ स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज परिषद की अनुमति के बिना फूड स्टॉल, कैफे, कैंटीन के लिए टेंडर जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से मालूम चला कि तीन व्यापारियों को यह अवैध टेंडर मिला।

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रशिक्षु महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच के बीच ही वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ। महिला डॉक्टर की हत्या के तुरंत बाद ही संदीप घोष ने प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कैसे आया संदीप घोष का नाम?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

Share :
Tagskollkata
Previous Article

लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का ...

Next Article

अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kollkata
    hospital

    रात में ड्यूटी करने वाले देश के 35 प्रतिशत डॉक्टर सुरक्षित नहीं, IMA के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए ...

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    कोलकाता में नबन्ना मार्च हिंसक, छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे; प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    कोलकाता की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    आरजी कर में अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज SIT ने CBI को सौंपे; संदीप घोष से आज भी पूछताछ

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से सीबीआई ने फिर की पूछताछ, आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची जांच टीम

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    कोलकाता कांड के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डॉक्टर पर हिंसा हुई तो 6 घंटे के अंदर FIR होगी

    August 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया की जीत

  • Fir
    HoroscopeNetflixOTTधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: फर्जी दस्तावेज़ पर डीईएलईडी और स्कूल संबद्धता, केस दर्ज”

  • Nikah
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: छुट्टी नहीं मिलने पर विदेश में काम रहे रहे युवक ने किया ऑनलाइन निकाह

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.