दिल्ली: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिली लाश

खेत में मिली थी लाश, नोच खा गए कुत्ते: दिल्ली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या; सभी ने पी थी शराब
हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Sep 2026
दिल्ली में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी टेंपो से साथ आए थे और उन्होंने शराब पी रखी थी। किशोरी का शव 13 सितंबर को मिला था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें तीन नाबालिग और एक बालिग शामिल है। किशोरी का शव 13 सितंबर को मिला था।















