Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, भर्ती हो सकेगी

उत्तराखंड: एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, भर्ती हो सकेगी

By hinditvnews
March 26, 2025
279
0
Court

Uttarakhand: एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत…हो सकेंगे भर्ती

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025

एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत मिली है।अभ्यर्थियों ने मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करा लिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पांच मार्च 2025 को फैसला दिया।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन) करने वाले उत्तराखंड के हजारों अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार उनके लिए सहायक अध्यापक प्राथमिक भर्ती सेवा नियमावली को संशोधित कर उन्हें भर्ती में शामिल करेगी।

प्रदेश में ऐसे अभ्यर्थी करीब 37 हजार हैं। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2020-21 में दो हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे थे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों के साथ ही एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया। एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं एनसीटीई से उन्हें मान्यता मिली है।

प्रदेश सरकार ने भी इनके प्रमाणपत्र को मान्य बताया था। 15 जनवरी 2021 को शासन ने आदेश जारी कर इन्हें शिक्षक भर्ती में शामिल होने की अनुमति दी। लेकिन शासन ने इस आदेश के बाद 10 फरवरी 2021 को एक अन्य आदेश जारी कर अपने 15 जनवरी 2021 के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि सरकार ने एनआईओएस से डीएलएड को शिक्षक भर्ती में शामिल न करने का निर्णय लिया है। एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी शासन के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए थे।

उत्तराखंड में 2906 पदों के लिए चल रही भर्ती में शामिल किया जाए
हाईकोर्ट ने शासन के 10 फरवरी के आदेश को रद्द कर दिया। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर 2024 के फैसले में इन्हें भर्ती के लिए पात्र बताया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि उन्हें उत्तराखंड में 2906 पदों के लिए चल रही भर्ती में शामिल किया जाए।
इसके जवाब में शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट में बताया कि अब 80 प्रतिशत भर्ती पूरी हो चुकी है। यदि इन्हें भर्ती में शामिल किया गया तो भर्ती रद्द कर नए सिरे से भर्ती करनी होगी। एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों ने इस मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करा लिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पांच मार्च 2025 को फैसला दिया कि चयनित पदों पर शिक्षक भर्ती को रद्द नहीं किया जाएगा। शेष पदों पर एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल किया जाए।
Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड: IAS आनंद बर्द्धन नए मुख्य सचिव ...

Next Article

चार धाम यात्रा यात्रा 2025: निगरानी के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, तबादले होंगे आसान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल: हाईकोर्ट का आदेश- 24 घंटे में खोलें गौलापार स्टेडियम, क्रिकेट घोटाले के आरोप

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Dhumal
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Manmohan Singh: धूमल मिलने गए तो मनमोहन ने खुद खोला था PMO कार्यालय का दरवाजा

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिमला में हटेंगे बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बैनर और विज्ञापन बोर्ड, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Ashish
    उत्तराखण्ड

    देहरादून के नए डीएम की बड़ी चुनौती क्या? जनता दरबार का नाम बदलने की वजह भी बताई

    June 2, 2026
    By hinditvnews
  • Chd
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

    April 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कंगना रनौत के क्षेत्र में नई आफत, अचानक बीमार पड़ जा रहे बच्‍चे, वजह है बड़ी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 6 जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट, 9 अप्रैल तक मौसम खराब

  • Himachal Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    खुशखबरी! हिमाचल बोर्ड की 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट होगी जारी, आज फैसला लेगा शिक्षा बोर्ड; शिक्षक संघ ने की थी मांग

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.