Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

  • Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

  • मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

  • उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

  • केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्धों से पूछताछ

उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, संदिग्धों से पूछताछ

By hinditvnews
May 7, 2025
188
0
Sindoor

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by:Megha jain Updated Wed, 07 May 2025

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन के बाद देहरादून में पुलिस हाई अलर्ट पर है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़क से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। तड़के सुबह से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों की  तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा।

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों व्यक्तियों को थाने लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेवा द्वारा देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्ट्राइक से पहले सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमले को तैयार, जीतने को बेकरार। थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान पर स्ट्राइक की खबर आ गई। फिर सेना ने लिखा कि न्याय हुआ, जय हिंद!

पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे।

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हैं। उसका यह भी दावा है कि पाकिस्तान में छह जगहों पर 24 मिसाइल हमले किए गए।

भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान व पीओके में आतंक के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई। पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना  नहीं बनाया गया है। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

हिमाचल: शिमला में मॉक ड्रिल, सायरन बजे ...

Next Article

हेमकुंड साहिब: इक्वाइन इंफ्लुएंजा अलर्ट, 900 से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: न्यूनतम पारे में कमी से जमा पानी

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, 3 माह में 5400+ शिकायतें

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Drug
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: महिलाओं में बढ़ा नशा, पुरुषों में आई गिरावट

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा परीक्षा परिणाम

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में यह सीट बनी थी कांग्रेस का गढ़, पर पिछले दो चुनावों से हिलने लगा सियासी किला; क्या इस ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोगा सेक्स कांड: 18 साल पुराने मामले में एसएसपी, एसपी व दो इंस्पेक्टरों की सजा पर फैसला आज

    April 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • health
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए निजी नर्सिंग संस्थान, स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन लेने से किया इंकार

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

  • Himachal News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

Timeline

  • June 10, 2026

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

  • June 10, 2026

    Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

  • June 10, 2026

    मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

  • June 10, 2026

    उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

  • June 10, 2026

    केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekadshi

    Shimla: परमा एकादशी 11 जून को, तीन साल बाद बना दुर्लभ संयोग

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: 108 रुपये के विवाद पर 36 साल बाद HC का फैसला, कंडक्टर को राहत

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Accident

    मसूरी हादसा: ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.