बरवाला-जींद रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत

बरवाला-जींद रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें: 3 युवकों की मौके पर मौत, तीन परिवारों के चिराग बुझे
हिंदी टीवी न्यूज, हांसी (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 24 Sep 2026
मृतकों में कपिल करीब 30 वर्ष, मोहित करीब 33 वर्ष और विजय कुमार करीब 32 वर्ष का बताया जा रहा है। विजय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मोहित के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
हांसी के नारनौंद बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सामने वाली बाइक पर इटल कलां निवासी विजय कुमार उर्फ पोला सवार था। बताया जा रहा है कि विजय बरवाला अस्पताल में बिजली कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक टक्कर के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में कपिल करीब 30 वर्ष, मोहित करीब 33 वर्ष और विजय कुमार करीब 32 वर्ष का बताया जा रहा है। विजय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मोहित के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
मिर्चपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेता राम ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।















