Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: हाईकोर्ट का आदेश, वन भूमि से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण

हिमाचल: हाईकोर्ट का आदेश, वन भूमि से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण

By hinditvnews
September 26, 2025
293
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal: हिमाचल में वन भूमि से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण, कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 26 Sep 2025

अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अक्तूबर से पहले अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के आदेश लागू रहेंगे और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रखने के आदेशों को बरकरार रखा है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अक्तूबर से पहले अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने के आदेश लागू रहेंगे और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने कहा कि 2002 की अतिक्रमण नियमितीकरण नीति में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए अतिक्रमणकारियों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा। कोर्ट ने कहा कि उपायुक्त शिमला की ओर से दाखिल हलफनामे से यह तथ्य सामने आया कि अतिक्रमण वन भूमि पर हुआ है। मुख्य वन संरक्षक शिमला के अनुपालन हलफनामे में भी यही तथ्य दोहराया गया कि अतिक्रमण अवैध रूप से वन भूमि पर किया गया है।

उपायुक्त की ओर से दिए हलफनामे के पैरा 3 और 4 में यह उल्लेख है कि कोटखाई के एसडीएम ने जांच में पाया कि रतनाड़ी और बाघी वन बीट से प्राप्त 238 मामलों में से 75 गए मामले सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के निकले हैं। इस अवैध कब्जे का कुल क्षेत्रफल 33-05-24 हेक्टेयर है। अतिक्रमणकारी इन मामलों में भी 2002 की नीति के तहत नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। अदालत ने कहा कि यह दावा निराधार है, क्योंकि स्वयं उच्च न्यायालय ने 5 अगस्त को पूनम गुप्ता बनाम स्टेट ऑफ एचपी मामले में नीति को निरस्त कर दिया था। खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शीघ्रता से शुरू करें। यह कार्रवाई अदालत की ओर से निर्धारित समय-सीमा और अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व और वन) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जानी चाहिए। डीसी शिमला और वन अधिकारी ठियोग को 26 नवंबर तक अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है। सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

स्टे ऑर्डर के बाद भी निष्कासन वारंट किए जारी, सहायक कलेक्टर तलब
हिमाचल हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश के बाद भी निष्कासन वारंट जारी करने पर पालमपुर के सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी के आचरण पर नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है और अपने आचरण पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को होगी। कोर्ट को बताया गया कि 21 फरवरी को हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में स्टे दिया था, इसके बावजूद निष्कासन वारंट जारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने कहा कि जब आदेश महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में पारित किया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों को आदेश के बारे में सूचित करना महाधिवक्ता कार्यालय का काम है। यह कर्तव्य याचिकाकर्ता पर नहीं डाला गया है। याचिकाकर्ता को केवल तभी दूसरी पार्टी को आदेश की सूचना देनी होती है, जब किसी पार्टी के खिलाफ एकतरफा आदेश पारित किया गया हो।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP High Court said that encroachment on forest land in Himachal will be removed at all costs and no leniency wshimla news
Previous Article

हिमाचल: युवक की हत्या में बुआ और ...

Next Article

हिमाचल मौसम: मानसून विदाई के बाद बढ़ा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kuldeep
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कश्मीर के अखनूर सेक्टर में कुलदीप चंद ने किया बलिदान, आतंकी घुसपैठ नाकाम

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hydrogen
    दिल्ली

    दिल्ली: पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू, रूट और किराया तय

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब में केजरीवाल और पूर्व सीएम की जान को खतरा, जेड प्लस सुरक्षा बरकरार

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Doon Medical
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य, दो साल से डिप्रेशन का इलाज

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन बेचने की कोशिश, केस दर्ज

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • gaggal airport sshimla
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बनेगा पोर्ट, तीन विमान पार्क होंगे

  • Chakki mod
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला फोरलेन: चक्कीमोड़ पुल के लिए आरएस वॉल से बदली ड्राइंग

  • Images (6)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Eri silk cultivation: हिमाचल में मार्च-अप्रैल से शुरू होगी एरी रेशम की खेती, बोर्ड से मिली मंजूरी

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.