Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NKN Media Brings International Property Expo to India

  • Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

  • Manipal University Jaipur Celebrates Establishment Day with Pride, Reflection and Community Spirit

  • Antara Senior Care Forays into Integrative Medicine, Launches One-of-a-kind Clinic for Treatment of Chronic Conditions

  • "SHAURYA: A Father's Promise" Released by Harivansh, Deputy Chairman, Rajya Sabha, on International MPS Awareness Day 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: सरकारी CBSE स्कूलों में वर्दी नियम यथावत, भवन रंग योजना पर फैसला लंबित

Himachal: सरकारी CBSE स्कूलों में वर्दी नियम यथावत, भवन रंग योजना पर फैसला लंबित

By hinditvnews
March 3, 2026
89
0
Hp

शिक्षा: सरकारी CBSE स्कूलों के नियमों पर यूटर्न, फिलहाल नहीं बदलेगी वर्दी; भवन रंग योजना पर भी निर्णय लंबित

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 03 Mar 2026

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पहले से लागू वर्दी और ड्रेस कोड ही जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को लेकर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। फिलहाल इन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र वर्दी नहीं मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 सत्र अब नई व्यवस्था लागू हो सकती है। भवन रंग योजना पर भी निर्णय लंबित है। सोमवार को इस असमंजस की स्थिति पर शिक्षा निदेशालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में पहले से लागू वर्दी और ड्रेस कोड ही जारी रहेगा। नई व्यवस्था पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कई फील्ड कार्यालयों से यह पूछा जा रहा था कि क्या शिक्षकों का नया ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की नई वर्दी और स्कूल भवनों की रंग योजना सत्र 2026-27 से लागू होगी। इस पर विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को अंतिम रूप तकनीकी शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) जैसी उपयुक्त एजेंसियों से परामर्श के बाद दिया जाएगा। इसके बाद नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू की जा सकती है। उधर, इस निर्णय को सरकार के स्तर पर नीति तैयार न हो पाने और तैयारियों में देरी से जोड़कर देखा जा रहा है।

शर्तें पूरी करने पर सीबीएसई स्कूल दो शिफ्टों में चला सकेंगे कक्षाएं
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कक्षाएं दो शिफ्टों में लग सकेंगी। इसके लिए निदेशालय ने शर्तें की तय की हैं। यह एक अस्थायी व्यवस्था होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार राज्य भर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध कई सरकारी स्कूलों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान नामांकन में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में सीबीएसई से जुड़े ऐसे सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खास और अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्था के तौर पर तुरंत प्रभाव से अगले आदेश तक सशर्त दो शिफ्ट में काम करने की इजाजत होगी।

ऐसे मामलों में जहां आसपास के सरकारी स्कूलों के डाउनग्रेड होने, मर्ज होने या बंद होने की वजह से जरूरी आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो जाता है या बिना किराये की जगह या दूसरे सरकारी भवन या दूसरा सही सार्वजनिक आधारभूत संरचना होने पर संबंधित प्रिंसिपल निदेशालय से सलाह करके सीबीएसई नियमों के अनुसार स्कूल के सेक्शन या प्राइमरी, मिडिल या सेकेंडरी विंग को बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यदि ये दो ऑप्शन मुमकिन हैं तो स्कूल दो शिफ्ट में कक्षाएं चलाएगा। दोनों शिफ्ट के बीच काफी टाइम गैप सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से निर्देशों में साफ किया गया है कि संबंधित प्रिंसिपल शर्तों को असरदार तरीके से लागू करने, लगातार निगरानी, सख्ती से पालन करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
Share :
TagsHimachal News Education Government CBSE schools will not change uniforms for nowhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Rotary Club of Chennai Legends and Rotary ...

Next Article

HP हाई कोर्ट की फटकार: देरी पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; मरीजों को राहत

    December 30, 2025
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP चयन आयोग: दस्तावेज मूल्यांकन के लिए कम अभ्यर्थियों को बुलाएगा आयोग

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • 17 02 2024 Tamil Nadu 23655157
    राष्ट्रीय

    Tamil Nadu के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; तीन घायल

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट से राहत, राष्ट्रीय विधि विवि के 4 कर्मी नौकरी से नहीं हटेंगे

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    उना: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Download (63)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों में मिलाने की कवायद तेज

    February 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले से साफ होगी भविष्य की तस्वीर

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    JP Nadda: 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ज्वाला माता मंदिर के पास जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत

Timeline

  • June 4, 2026

    NKN Media Brings International Property Expo to India

  • June 4, 2026

    Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

  • June 4, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Establishment Day with Pride, Reflection and Community Spirit

  • June 4, 2026

    Antara Senior Care Forays into Integrative Medicine, Launches One-of-a-kind Clinic for Treatment of Chronic Conditions

  • June 4, 2026

    "SHAURYA: A Father's Promise" Released by Harivansh, Deputy Chairman, Rajya Sabha, on International MPS Awareness Day 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nkn Media Brings International Property Expo To India

    NKN Media Brings International Property Expo to India

    By hinditvnews
    June 4, 2026
  • Mumbai Leads Grand Celebration Of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing The Exhibition Industry's Role In Driving Economic Growth And Opportunities

    Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in ...

    By hinditvnews
    June 4, 2026
  • Manipal University Jaipur Celebrates Establishment Day With Pride, Reflection And Community Spirit

    Manipal University Jaipur Celebrates Establishment Day with Pride, Reflection and Community Spirit

    By hinditvnews
    June 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.