Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

  • धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए सरकार देगी लाखों रुपये की मदद, जानें आवेदन कैसे करें

हिमाचल: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए सरकार देगी लाखों रुपये की मदद, जानें आवेदन कैसे करें

By hinditvnews
January 22, 2025
425
0
Apple

Himachal: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए लाखों रुपये की मदद देगी सरकार, ऐसे करें आवेदन

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 22 Jan 2025

एमआईडीएच (एकीकृत बागवानी विकास मिशन) में बागवानों को एचडीपी (हाई डेंसिटी पौधरोपण) स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने पर 5 से 7.50 लाख तक अनुदान मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के बागवानों को अच्छे रंग और आकार के सेब उगाने के लिए सरकार लाखों की मदद करेगी। एमआईडीएच (एकीकृत बागवानी विकास मिशन) में बागवानों को एचडीपी (हाई डेंसिटी पौधरोपण) स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने पर 5 से 7.50 लाख तक अनुदान मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जारी ताजा दिशा-निर्देशों में  वाणिज्यिक महत्व की बागवानी फसलों में एचडीपी को पहली बार शामिल किया गया है। हिमाचल में बागवान बड़े पैमाने पर सेब की परंपरागत खेती के स्थान पर एचडीपी को अपना रहे हैं। योजना में बागवानों को पहले साल में 60 फीसदी अनुदान और दूसरे साल में 40 फीसदी अनुदान मिलेगा।

हालांकि दूसरे साल अनिवार्य तौर पर 80 फीसदी सर्वाइकल रेट (उत्तरजीविता दर) की शर्त लगाई गई है ताकि बागवान नया बगीचा लगाने में पूरी मेहनत करे और महज अनुदान के लिए आवेदन न करे। फेजना के तहत न्यूनतम 2222 पौधे प्रति हेक्टेयर का बगीचा स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने के लिए 5 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए अनुदान मिलेगा। इसके अलावा 3333 पौधे प्रति हेक्टेयर का अल्ट्रा एचडीपी बगीचा स्पोर्ट सिस्टम के साथ लगाने के लिए 7.50 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर के  लिए अनुदान दिया जाएगा। बागवानों को यह अनुदान रोपण सामग्री (पौधों की खरीद) और अन्य इनपुट लागत (स्पोर्ट सिस्टम) पर होने  वाले खर्च की एवज में दिया जाएगा। योजना में प्रति बीघा के हिसाब से करीब 26,000 रुपये अनुदान मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन
बागवानी विभाग के ई-उद्यान पोर्टल पर एमआईडीएच लिंक के माध्यम से बागवान अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद विभाग की और से जांच की जाएगी और दिशा-निर्देशों के आधार पर पर अनुदान के लिए पात्र हो सकेंगे।

नया बगीचा लगाने वालों को राहत
मड़ावग के बागवान दीपक बरागटा का कहना है कि एचडीपी पर नया बगीचा लगाने वालों को इस योजना से बड़ी राहत मिलेगी। एचडीपी बगीचा लगाने की लगात बहुत अधिक है। अगर ऋण लेकर भी बगीचा लगाया जाए तब भी 5 से 7.50 लाख अनुदान से लाभ मिलेगा। रोहड़ू के स्पैल शैली के बागवान संजीव जामटा के अनुसार सरकार अगर एचडीपी को प्रोत्साहन देना चाहती है तो कुल लागत का 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाए, हलांकि एमआईएचडी में लागू अनुदान से भी राहत मिलेगी।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन में पहली बार से के एचडीपी बगीचे के लिए 5 से 7.50 लाख के अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के बागवानों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। सेब की आधुनिक बागवानी करने के इच्छुक बागवानों को इस योजना का लाभ ले सकते हैं। – विनय सिंह, निदेशक, बागवानी विभाग
Share :
Tagsapply like thishimachal pradeshhindi newsThe govt will give help of lakhs of rupees for setting up high density apple orchards
Previous Article

ठियोग पेयजल घोटाला: FIR के लिए विधि ...

Next Article

शिमला वायु गुणवत्ता सूचकांक: 12 साल में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आपत्तिजनक पोस्ट पर मंडी के जितेंद्र राजपूत पर SC/ST एक्ट में केस

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh विधानसभा बजट सत्र: पहले चरण का आखिरी दिन आज, बढ़ सकता है सेशन

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • Bsf
    Chandigarh Newsपंजाब

    पठानकोट: बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, तलाशी अभियान जारी

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: CAG सख्ती के बाद कर्मचारियों की सर्विस बुक होगी डिजिटल

    April 9, 2026
    By hinditvnews
  • Bansal
    उत्तराखण्ड

    Dehradun Flood: आपदा के बाद जागा प्रशासन, रिजॉर्ट निर्माण की जांच

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 30 देशों से भारत पहुंचा 2 करोड़ पेटी सेब, बागवानों को करोड़ों का नुकसान

    February 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 26so13
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

  • Himpat
    manaliWeatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal snowfall: अटल टनल रोहतांग में आधा फीट हिमपात, पर्यटन कारोबारियों सहित किसानों-बागवानों ने ली राहत की सांस

  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कैश वैन और फूड ऑन व्हील पर लगेगा सालाना वाहन कर

Timeline

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

  • October 28, 2026

    धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Weather

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Investigation

    धर्मशाला: गैर-कृषक परिवार ने 8 जगह खरीदी जमीन, विजिलेंस करेगी जांच

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.