Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर चिंता, वनकर्मियों की कमी उजागर

उत्तराखंड: नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर चिंता, वनकर्मियों की कमी उजागर

By hinditvnews
October 12, 2026
64
0
Dhami

उत्तराखंड: नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा में खामी, वनकर्मियों की कमी और गश्त घटने पर रिपोर्ट ने जताई चिंता

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 Oct 2026

उत्तराखंड के नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक रिपोर्ट में अहम कमियां सामने आई हैं। जैव विविधता की निगरानी के लिए किए गए अध्ययन में फ्रंटलाइन वनकर्मियों की कमी और लंबी दूरी की गश्त घटने का उल्लेख किया गया है।

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था सवालों में है। यहां पर फ्रंट लाइन फील्ड स्टाफ की बेहद कमी है। इसके अलावा प्रतिबंध के कारण लंबी दूरी की गश्तों की संख्या में कमी आई है। यह खुलासा नंदादेवी दशकीय जैव विविधता अनुश्रवण अभियान रिपोर्ट-2006 में हुआ है।

नंदादेवी नेशनल पार्क में हर दस साल में जैव विविधता की निगरानी के लिए अभियान दल को भेजा जाता है। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान समेत अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। इस बार यह दल जून में भेजा गया था। इस दल के अध्ययन के बाद जो रिपोर्ट तैयार हुई है, उसको हाल में जारी किया गया है। रिपोर्ट में जैव विविधता से जुड़ी जानकारी देने के साथ कई कमियों का उल्लेख करने के साथ सुझाव भी दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियान के दौरान फ्रंट लाइन स्टाफ (वन रक्षक, वन दरोगा, डिप्टी रेंजर, रेंजर आते हैं) की कमी देखी गई है।

इसमें कहा गया है कि चुनौतियों और बड़ा क्षेत्र होने के कारण मानव संसाधन को बढ़ाने की जरूरत है, जो कि प्रभावी सुरक्षा और गश्त के लिए जरूरी है। यहां पर लंबी दूरी की गश्त में कमी आई है, जिससे क्षेत्र में कम होती उपस्थिति के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश और अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में पार्क में नियमित लंबी दूरी की गश्त को मजबूत किया जाए। रिपोर्ट में कर्मियों के लिए नियमित प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा गया है। इसके अलावा बिठारतोली से रामणी तक नियमित स्मार्ट पेट्रोलिंग और कैमरा ट्रैप आदि की संख्या को बढ़ाने को भी कहा गया है।

नंदादेवी परिदृश्य नाजुक, इनर सेंक्चुरी पर्यटन का दबाव सहने में नहीं होगी सक्षम

रिपोर्ट में कहा गया है कि नंदादेवी परिदृश्य की अत्यंत संवेदनशील व नाजुक प्रकृति को देखते हुए इनर सेंक्चुरी किसी भी प्रकार का पर्यटन का दबाव सहन करने में सक्षम नहीं होगी। ऐसे में वर्तमान नीति के अनुसार इको टूरिज्म को डिबरूगेटा तक सीमित रखते हुए पार्क प्रबंधन की निकट निगरानी को जारी रखा जाए। डिबरूगेटा तक भी इको टूरिज्म की अनुमति वर्ष-2007 में दी गई थी। ऐसे में भविष्य में यहां पर इको टूरिज्म के विस्तार की संभावना तलाशने को लेकर रिपोर्ट में हरी झंडी नहीं मिली है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए एकीकृत समुदाय सह प्रबंधन लागू किए जाने पर विचार करने का सुझाव दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैमरा ट्रैप जैसे आधुनिक संसाधनों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी कार्य किया जाएगा। इस रिपोर्ट को शासन को सौंपा जाएगा। शासन स्तर से अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी।  – नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsNanda devi national park security under scanner report flags staff shortage and reduced patrollinguttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: भाजपा ने बनाई प्रदेश स्तरीय विस्तारक ...

Next Article

उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर अमित शाह देंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kinner kelash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा: 960 श्रद्धालु रवाना, 5-10 अगस्त के स्लॉट फुल

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पीटरहॉफ में RDG पर सर्वदलीय बैठक, CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भाजपा पर हमला

    February 13, 2026
    By hinditvnews
  • Mrt
    उत्तर प्रदेश

    बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले मंत्री, बोले- जाको राखे साइयां…

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: धमाकों पर सियासी घमासान, मान का भाजपा पर आरोप; बीजेपी ने मांगे सबूत

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Cat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल में दुर्लभ फिशिंग कैट दिखी, वन विभाग ने किया बचाव और पुनर्वास

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Baddi
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    न आपातकाल द्वार और न ही उतरने के लिए सीढ़ीयां, बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में लोगों की जिंदगियों से हुआ ...

    February 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • HRTC BUS.
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: निगम ने किया है तबादला नीति में बदलाव, जनजातीय क्षेत्रों में सालों से डटे HRTC कर्मचारियों की होगी वापसी

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Xr:d:daf Yauzhtw:313,j:7735354395591306885,t:24031806
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऋषि धवन ने वनडे और टी-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

Timeline

  • November 27, 2026

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • November 27, 2026

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • November 27, 2026

    WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • November 27, 2026

    Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • November 27, 2026

    ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.