Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: बदरीनाथ में 6 इंच ताजी बर्फ, ठंड बढ़ी, टीम का दौरा रद्द

उत्तराखंड: बदरीनाथ में 6 इंच ताजी बर्फ, ठंड बढ़ी, टीम का दौरा रद्द

By hinditvnews
February 18, 2025
102
0
Badri

Uttarakhand Snowfall: बदरीनाथ में जमीं छह इंच तक ताजी बर्फ, टीम का दौरा हुआ रद्द, मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड

हिंदी टीवी न्यूज़, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025 

Uttarakhand Snowfall Today: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।

दो दिनों तक लगातार हुई बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में करीब छह इंच तक ताजी बर्फ जम गई है। जिसे देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी ने आला अधिकारियों के साथ धाम जाने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है। धाम में मौसम बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा चार मई से शुरू हो जाएगी। यात्रा तैयारियों को लेकर अभी तक प्रशासनिक टीम धाम नहीं पहुंची है। धाम में पेयजल, बिजली, सीवर, सड़क सहित विभिन्न यात्रा तैयारियों के कार्य होने हैं। मार्च माह में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू होंगे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम में यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार का दिन तय किया था। लेकिन 15 व 16 फरवरी को धाम में हुई बर्फबारी से यहां चारों ओर बर्फ जम गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अब मौसम सामान्य होने के बाद ही बदरीनाथ जाने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा से संबंधित सभी अधिकारियों को यात्रा से संबंधित योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते दो दिन पहले प्रदेश में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुला तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से राहत मिली। चटक धूप खिलने से पारा चढ़ा तो रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ।

लंबे इंतजार के बाद 15 फरवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई थी। इसका असर प्रदेश भर के तापमान पर दो दिन तक देखने को मिला। तीसरे दिन मौसम खुला तो ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के साथ 27.3 रहा। जबकि इससे पहले सामानय तापमान में एक से तीन डिग्री तक ही बढ़ोतरी हुई थी। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। वहीं, आज (मंगलवार) के मौसम की बात करें तो प्रदेश के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो दिन 18-19 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि 20 फरवरी को कुछ जिलों में मौसम खराब होने के आसार हैं।

 

Share :
TagsBadrinath Newschamoli newshindi newsuttarakhand
Previous Article

हल्द्वानी हादसा: मंडी के पास कार ने ...

Next Article

उत्तराखंड बजट सत्र: भू-कानून को लेकर प्रदर्शन, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPRCA: 1,423 पदों की भर्ती अटकी, जानें कारण

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • 1500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day: हिमाचल दिवस 2025: पांगी में राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को 1500 रुपये सहायता”

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    SC: बंगाल में 25,000 शिक्षकों की भर्ती रद्द, हाईकोर्ट के आदेश में दखल से इनकार

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Ed2
    पंजाब

    ED Raid: खन्ना में कांग्रेस नेता के घर ईडी की रेड

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में GST ट्रिब्यूनल को मंजूरी, चयन प्रक्रिया से रोक हटी

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • 2d4 2
    manaliहिमाचल प्रदेश

    रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में गिरे ओले, सूखी ठंड ने जकड़े लोग,

    December 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति देने की फाइल, स्टेशन अलॉट करने पर फंसा पेच

  • Snow
    manaliलाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: जल्द विदा होगा मानसून, 396 सड़कें अब भी बंद

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla:पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने घेरी कांग्रेस

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.