Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›‘उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए…’, संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान

‘उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए…’, संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान

By hinditvnews
November 28, 2024
335
0
Shanta

‘उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए…’, संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 Nov 2024

संभल हिंसा (Sambhal Violence News) पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को नई तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी गोलियां बनाई जाएं जिससे लोगों को चोट तो पहुंचे लेकिन उनकी मौत न हो। इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है।

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संभल का दंगा (Sambhal Voilence) पत्थराव, गोली कांड, आगजनी और लूटमार की गूंज अब लोकसभा में पहुंची है और दो दिन से वहां कोई काम नही हुआ है। 

इस प्रकार के दंगे लूटमार और फिर लाखों करोड़ों रुपए की संम्पत्ति को जलाने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बहुत से लोग पकड़े गए मुकदमें चलेंगे और अदालतों में कई वर्षो तक इन मुकदमों की गूंज गूंजती रहेगी। यह सब अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

सरकार को नई योजना बनानी चाहिए- शांता कुमार

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गंभीर समस्याओं के संबंध में नई तकनीक के आधार पर सरकार को नई योजना बनानी चाहिए। कोई घटना घटती है तो इसके पीछे अंदर ही अंदर शरारती तत्व योजना बनाते रहते है। सरकार को सही और पूरी सूचना नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि भीड़ इक्कठी होने लगती है। पुलिस रोकती है, टकराव होता है। भीड़ इतनी अधिक बढ़ जाती है कि कई बार पुलिस के शस्त्र छीन लेती है। पत्थराव होता है और फिर लाखों करोड़ो रुपए की सम्पत्ति को आग लगा दी जाती है। 

‘ऐसी गोली मारी जाए जिससे बस चोट लगे’

शांता कुमार ने कहा कि विज्ञान और तकनीक बहुत आगे जा चुके है। ऐसे स्थान पर गैर कानूनी तरीके से भीड़ इक्कठी न होने दी जाए। जो लोग कानून का उलंघन करके आगे आएं, उन पर ऐसी गोली मारी जाए। जिससे केवल कमर से नीचे इतनी चोट पहुंचे कि व्यक्ति खड़ा न हो सके। किसी के मरने की नौबत न आए परंतु चोट इतनी भयंकर लगे कि व्यक्ति लड़खडाता हुआ भाग जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गोली जिससे न कोई मरे, न वहीं खड़ा रह सके। यदि भीड़ इक्कठी नहीं होगी तो उसके बाद आगजनी तक नौबत भी नहीं आयेगी। भीड़ का मनोविज्ञान व्यक्ति के मनोविज्ञान से अलग होता है। एक अच्छा व्यक्ति भीड़ में शामिल होकर बुरे से बुरे काम भी कर देता है। 

शांता कुमार ने सुनाई फलदार पौधे और बंदर की कहानी

शांता कुमार ने कहा मेरे घर के आंगन में फलदार पौधे लगे है। हर मौसम में बढ़िया फलों का आनंद लेता हूं। परंतु इन फलों को बंदरों से बचाना पड़ता है, बहुत सावधानी और चौकसी करनी पड़ती है। एअर गन रखी है, उसे देखते ही बंदर भाग जाते है। यदि कभी निशाना ठीक लग जाए तो बंदर लड़खड़ाते हुए भागते है और दोबारा कई दिनों तक इस तरफ देखते भी नही। 

उन्होंने कहा कि इस की गोली से कोई मरता नही लेकिन चोट इतनी भयंकर लगती है कि वह कई दिन तक इस तरफ देखता भी नही। संभल के सारे समाचारों को पढ़ने के बाद मेरे मन में विचार आया, यदि में एक गन से पास के जंगल के बंदरों से अपने फल बचा लेता हूं, तो इसी प्रकार की और भी बढ़िया तकनीक से संभल जैसे दंगों में उन लोगों को रोका क्यों नहीं जा सकता। 

शांता ने गृह मंत्री से किया ये आग्रह

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दंगें करने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लाखों करोड़ों की संम्पत्ति और निर्दोष लोगों का जीवन नष्ट हो जाता है। उन्होंने देश के गृह मंत्री से विशेष आग्रह किया है कि विज्ञान की नई तकनीक से कहीं भी भीड़ इक्कठी न होनी दी जाए। यदि भीड़ इक्कठी नहीं होगी, तो आगजनी तक की सारी कार्यवाही रूक जाएगी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Himachal News: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप ...

Next Article

रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में गिरे ओले, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: ज्योरा स्कूल के 9 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Herjot
    Chandigarh News

    पंजाब: मौसम के कारण स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनआईओएस से डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, भर्ती हो सकेगी

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Gucchi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गुच्छी मशरूम अब लोग खुद उगा सकेंगे, औषधीय गुण से भरपूर

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    Haryana: अनिल विज का तंज, विनेश फोगाट देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Raja
    Chandigarh Newsपंजाब

    जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीद का दावा, वड़िंग बोले- टिप्पणी उचित नहीं

    February 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 15 तक आधार-बैंक सीडिंग नहीं, तो छात्रवृत्ति बंद

  • Weather Report
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में खिली धूप, कुछ भागों में इस दिन भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 72 सड़कें ठप

  • Images (7)
    हिमाचल प्रदेश

    महंगाई का झटका: हिमाचल में सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़ाए, 20 दिन में दूसरी बार की बढ़ोतरी

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.