Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

पंजाब
Home›पंजाब›उपभोक्ताओं को झटका: पंजाब में 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

उपभोक्ताओं को झटका: पंजाब में 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

By hinditvnews
December 13, 2024
219
0
Bijli

उपभोक्ताओं को झटका: पंजाब में 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली, पावरकाॅम ने रेगुलेटरी कमीशन को भेजा प्रस्ताव

हिंदी टीवी न्यूज़, पटियाला Published by: Megha Jain Updated Fri, 13 Dec 2024

पावरकाम के अधिकारियों का तर्क है कि साल 2010 में पावरकाम के अस्तित्व में आने के बाद से पिछले 16 सालों के दौरान बिजली की दरों में प्रस्तावित यह सबसे कम वृद्धि है।

पंजाब में जल्द ही बिजली की दरों में 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है। पावरकाॅम ने पंजाब स्टेट इलेक्टि्रसिटी रेगुलेटरी कमीशन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। कमीशन को भेजी अपनी एनुअल रेवन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) रिपोर्ट में पावरकाॅम ने कुल 5091 करोड़ के राजस्व घाटा होने का हवाला देते हुए इसकी भरपाई के लिए बिजली की दरों में वृद्धि को जरूरी बताया है।

इससे आने वाले दिनों में पंजाब के बिजली खपतकारों को बड़ा झटका लग सकता है। हालांकि पावरकाम के अधिकारियों का तर्क है कि साल 2010 में पावरकाम के अस्तित्व में आने के बाद से पिछले 16 सालों के दौरान बिजली की दरों में प्रस्तावित यह सबसे कम वृद्धि है।

पावरकाम की एआरआर रिपोर्ट के मुताबिक कारपोरेशन को पिछले कुछ सालों में 5091 करोड़ का राजस्व घाटा पड़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पावरकाॅम को 44822.19 करोड़ के राजस्व की जरूरत थी, लेकिन सभी स्रोतों से 42293.42 करोड़ का ही राजस्व प्राप्त हो सका। जिससे इस साल 2528.77 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा। इससे पहले पावरकाॅम को 4072.27 करोड़ का राजस्व घाटा हुआ था।

इस तरह से 1018.02 करोड़ की कैरिंग काॅस्ट के साथ यह राजस्व घाटा 7619.06 करोड़ का हो गया है। अनुमान लगाया गया है कि पावरकाॅम को अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में मौजूदा बिजली दरों के हिसाब से कुल 50445 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा, जबकि जरूरत 47916 करोड़ के राजस्व की है।

इस तरह से पावरकाॅम को 2528 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसलिए 2528 करोड़ के इस सरप्लस राजस्व को निकालने के बावजूद पावरकाॅम को 5091 करोड़ का घाटा हो रहा है। इसकी भरपाई के लिए बिजली की दरों में 10 फीसदी की वृद्धि की जानी जरूरी है।

पंजाब में 2025-26 में बिजली सब्सिडी 20433 करोड़ रहने का अनुमान

श्रेणी- कितनी रहेगी सब्सिडी (करोड़ों में)
घरेलू खपतकार- 6860
इंडस्ट्री- 3159
खेतीबाड़ी- 10413

इंडस्ट्री सैक्टर के तहत स्माल सप्लाई की बिजली सब्सिडी 155 करोड़, मीडियम सप्लाई की 343 करोड़ और लार्ज सप्लाई की 2662 करोड़ रहेगी। बिजली सब्सिडी का एक बड़ा खेतीबाड़ी सैक्टर का ही रह रहा है। साल 2023-24 में खेतीबाड़ी सैक्टर की 8334 करोड़ की बिजली सब्सिडी रही थी और साल 2024-25 में 9883 करोड़ रहने का अनुमान है।

लगातार बढ़ रही है बिजली सब्सिडी

वित्तीय साल – सब्सिडी राशि (करोड़ों में)
2023-24 – 17744
2024-25- 20324 (अनुमानित)
2025-26- 20433

पावरकाॅम 2025-26 में किस मद पर कितना खर्च करेगा

पावरकाॅम बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 2025-26 में 30555 करोड़ की बिजली की खरीद करेगा। ईंधन पर खर्चा 3804 करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि कर्मचारियों पर 7453 करोड़ खर्च करेगा। इसमें तीन प्रतिशत का सालाना इंक्रीमेंट और डीए के खर्चे शामिल हैं। इसके साथ ही लंबी अवधि वाले ऋणों पर ब्याज देने में ही पावरकाम 1226 करोड़ रुपये खर्च कर देगा

Share :
TagsElectricity May Become Costlier By 10% In PunjabHinddi NewsPatiala NewsPowercom Sends Proposal To Regulatory Commissionpunjab news
Previous Article

Shimla Ice Skating Rink: स्पीड स्केटिंग, फिगर ...

Next Article

Sukhbir Badal Attack: सीएम मान बोले-चौड़ा ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fraud
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: बेटे को कनाडा भेजने के चक्कर में परिवार लुटा, मकान गिरवी रखा

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Ola
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

    June 18, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    October 12, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    बेटी के हत्यारे पिता को हाईकोर्ट ने बरी किया, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Gyani
    पंजाब

    Amritsar: ज्ञानी हरप्रीत सिंह हटाए गए, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Sonia
    Chandigarh Newsपंजाब

    राजनीतिक हलचल: मतदान से दो दिन पहले सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी सैलजा

    October 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla Fire
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Fire: भीषण आग की चपेत में माल रोड की दो इमारतें

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

  • Vikrama
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, पीएमजीएसवाई में 1200 किमी नई सड़कों को मंजूरी

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.