Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

By hinditvnews
July 11, 2026
104
0
Hp

हिमाचल: पानी की बोतलों की गिनती में गायब हो गए 50 हजार विद्यार्थी, शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर उठे सवाल

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 11 Jul 2026

सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने की योजना ने शिक्षा विभाग के आंकड़ों की पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा के तहत सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने की योजना ने शिक्षा विभाग के आंकड़ों की पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। योजना के लिए विद्यार्थियों की संख्या जुटाने की प्रक्रिया में ऐसा चौंकाने वाला अंतर सामने आया है कि विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं। महज ढाई महीने के भीतर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या करीब 50 हजार कम दर्ज होने से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

17 अप्रैल 2026 को विभागीय रिकॉर्ड में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 7,68,037 दर्ज थी। वहीं 9 जुलाई 2026 को पानी की बोतल वितरण योजना के लिए जुटाए गए यू डाइस आंकड़ों में यह संख्या घटकर 7,18,559 रह गई। रिकॉर्ड में 49,478 विद्यार्थियों का अंतर सामने आया है। विभाग को अपने ही आंकड़ों की दोबारा जांच करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा बजट में विद्यार्थियों को पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों से विद्यार्थियों की अद्यतन संख्या मांगी थी।

जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के संकलन के दौरान यह बड़ा अंतर सामने आया। इसके बाद निदेशालय ने तत्काल सभी उप शिक्षा निदेशकों को संशोधित और सत्यापित रिपोर्ट दो दिन के भीतर भेजने के निर्देश जारी किए हैं। पानी की बोतलों की खरीद और वितरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले विद्यार्थियों की सही संख्या तय करना जरूरी था। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही पानी की बोतलों की खरीद के लिए एजेंसी को ऑर्डर जारी किया जाना है। यदि आंकड़े गलत रहे तो हजारों विद्यार्थियों के लिए बोतलें कम पड़ सकती हैं या फिर सरकारी धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। इसी दौरान विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध आंकड़ों में बड़ा अंतर पकड़ में आ गया।

अब अधिकारियों को आशंका है कि यदि विद्यार्थियों की संख्या को लेकर इतने बड़े स्तर पर विसंगति है तो मिड-डे मील, छात्रवृत्ति, मुफ्त पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और अन्य छात्र कल्याण योजनाओं के लिए उपयोग किए जा रहे आंकड़ों की भी दोबारा समीक्षा करनी पड़ सकती है। यू-डाइस देश की सबसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक डाटा प्रणाली मानी जाती है और इसी के आधार पर कई नीतियां, बजट आवंटन तथा योजनाएं तैयार की जाती हैं। ऐसे में यदि जमीनी रिकॉर्ड और पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर है तो यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि पूरी डाटा प्रबंधन प्रणाली के लिए चेतावनी है। उधर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि हर विद्यार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए नामांकन आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करना जरूरी है। सभी जिलों से दोबारा आंकड़े मांगे गए हैं।

 

Share :
Tags000 students vanish during water bottle count; serious questions raised over Education Departmenthimachal pradeshHimachal: 50hindi newsshimla news
Previous Article

Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group's ...

Next Article

हिमाचल: 19 साल बाद पति को मिला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fasal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भूस्खलन से किसानों की मुश्किलें, फसल नालों में बही

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Mahra
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 को दिल्ली में बैठक

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: विंटर सीजन में 75% कम बारिश, 1 सप्ताह का पूर्वानुमान

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Sonipat Blast
    हरियाणा

    सोनीपत में कत्था बनाने की फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत; 21 घायल

    May 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (54)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: निजी वाहन स्क्रैप करने पर 25 व्यावसायिक पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी, सरकार ने घोषित की दरें

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    ड्रग अलर्ट: हिमाचल की 83 समेत 239 दवाएं जांच में फेल, स्टॉक वापस होगा

  • Anil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शहरी निकाय चुनाव का एलान, आचार संहिता लागू

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.