Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: मासूम की आज काउंसलिंग, पंचायत से पुलिस ने मांगा 2 दिन का समय

  • रायपुररानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

  • उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहन

  • अंकिता भंडारी केस पर धामी का कांग्रेस पर हमला, कहा-झूठ और भ्रम फैला रही

  • हिमाचल: पे प्रोटेक्शन लागू, सीधी भर्ती से नौकरी बदलने पर वेतन नहीं घटेगा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमुडा में अंजोरी कपूर सीईओ, सुरेंद्र एडवाइजर; हाईकोर्ट की अंतरिम व्यवस्था

हिमुडा में अंजोरी कपूर सीईओ, सुरेंद्र एडवाइजर; हाईकोर्ट की अंतरिम व्यवस्था

By hinditvnews
September 19, 2026
6
0
Hp

हिमाचल: हिमुडा में अब अंजोरी कपूर होंगी सीईओ, सुरेंद्र एडवाइजर, हाईकोर्ट ने की अंतरिम व्यवस्था

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 19 Sep 2026

हाईकोर्ट ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) में शीर्ष पदों पर नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद में एकल जज के फैसले पर पूर्ण रोक लगाने से इन्कार कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) में शीर्ष पदों पर नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद में एकल जज के फैसले पर पूर्ण रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। एकल जज ने हिमुडा में सीईओ के पद से संबंधी 27 मई 2025 की अधिसूचना को निरस्त करते हुए नियुक्ति को गैरकानूनी ठहराकर रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अपील लंबित रहने तक दोनों अधिकारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण अंतरिम व्यवस्था की है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ के आदेश के मुताबिक अंजोरी कपूर हिमुडा की सीईओ बनी रहेंगी। वहीं, पूर्व में सीईओ बनाए गए सुरेंद्र कुमार को भी उनके पद से पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है। उन्हें हिमुडा में चीफ इंजीनियर के रूप में एडवाइजर (पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी) के तौर पर काम जारी रखने की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था अपील के अंतिम निपटारे तक लागू रहेगी।

यह है मामला
यह मामला हिमुडा में वरिष्ठता और उच्च पदों पर नियुक्ति से जुड़ा है। अंजोरी कपूर की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया कि वह वरिष्ठता सूची में सुरेंद्र कुमार से काफी आगे हैं। उनके अनुसार उन्हें वर्ष 2014 में अधीक्षण अभियंता (एसई) के पद पर पदोन्नति मिली थी, जबकि सुरेंद्र कुमार को इसी पद पर 2017 में पदोन्नत किया गया। इसके बावजूद सुरेंद्र कुमार को सीईओ बना दिया गया। इस मामले में एकल जज ने 27 मई 2025 की नियुक्ति अधिसूचना को रद्द कर दिया था। एकल जज के फैसले में पदों के अपग्रेडेशन को लेकर कड़ी टिप्पणियां भी की गई थीं। खंडपीठ की ओर से दी गई व्यवस्था अंतिम फैसला नहीं है। फिलहाल अदालत ने अपील की सुनवाई पूरी होने तक दोनों अधिकारियों की स्थिति को लेकर व्यवस्था तय की है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Anjori to be the new CEO of HIMUDAhindi newsshimla newsSurendra to serve as Advisor
Previous Article

हिमाचल: बाइक टैक्सी सेवा की तैयारी, सरकार ...

Next Article

Himachal: छह माह राशन न लेने पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: पुराने OBC प्रमाणपत्र पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Different,parsleys:,curly,parsley,and,flat,parsley
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    पार्सले बूटी की फसल से किसानों को मिलेगा लाभ, विदेश में भी मांग

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Bank
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं-12वीं पास प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, स्टेपवाइज मार्किंग

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Ed
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Ankita
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT ने किया साफ, जांच में कोई VIP नहीं

    January 4, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर विचार, बोले सीएम सुक्खू

  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

  • Earthquake
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Earthquake Today: हिमाचल में किन्नाैर जिले में भूकंप

Timeline

  • September 19, 2026

    रोहतक: मासूम की आज काउंसलिंग, पंचायत से पुलिस ने मांगा 2 दिन का समय

  • September 19, 2026

    रायपुररानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

  • September 19, 2026

    उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहन

  • September 19, 2026

    अंकिता भंडारी केस पर धामी का कांग्रेस पर हमला, कहा-झूठ और भ्रम फैला रही

  • September 19, 2026

    हिमाचल: पे प्रोटेक्शन लागू, सीधी भर्ती से नौकरी बदलने पर वेतन नहीं घटेगा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police

    रोहतक: मासूम की आज काउंसलिंग, पंचायत से पुलिस ने मांगा 2 दिन का समय

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Accident

    रायपुररानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Uttarakhand

    उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहन

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.