Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

rajnithiपंजाब
Home›rajnithi›एसजीपीसी की मांग: कंगना रणौत पर दर्ज किया जाए केस, राहुल गांधी के अभय मुद्रा वाले तर्क पर जताई आपत्ति

एसजीपीसी की मांग: कंगना रणौत पर दर्ज किया जाए केस, राहुल गांधी के अभय मुद्रा वाले तर्क पर जताई आपत्ति

By hinditvnews
July 6, 2024
206
0
punjab,AGPC punjab

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत के खिलाफ केस दर्ज करने का प्रस्ताव पास किया गया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकारिणी ने प्रस्ताव कर भाजपा सांसद कंगना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का कंगना के पंजाब विरोधी व नफरत भरे भाषण पर कार्रवाई न करना राज्य के प्रतिनिधित्व से मुंह मोड़ने जैसा है।

वहीं, कार्यकारिणी ने एक और प्रस्ताव पास करते हुए सरकार से पिछले दिनों राजस्थान में न्यायिक परीक्षा में अमृतधारी सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक ककार उतारने के लिए मजबूर करने के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धामी ने कहा कि केंद्र सरकार को आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। अमृतपान करने वाले सिख अभ्यर्थियों को ककार उतारने लिए मजबूर करना सिखों के साथ भेदभाव है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सिखों को कृपाण धारण करने का अधिकार है। राजस्थान में की गई मनमानी कार्रवाई संविधान का घोर उल्लंघन है। इस मामले में केंद्र सरकार को लिखने के अलावा कानूनी विशेषज्ञों की राय के अनुसार एसजीपीसी आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

स्वर्ण मंदिर में योग पर कहा- जानबूझकर की गई हरकतें क्षमा योग्य नहीं

श्री हरिमंदिर साहिब में योग करने वाली एक युवती के संबंध में धामी ने कहा कि इस घटना पर कई लोगों ने अपनी राय दी है। युवती ने लिखित माफी भी भेजी है, लेकिन हर धार्मिक स्थल के अपने नियम होते हैं। जानबूझकर की गई हरकतें क्षमा योग्य नहीं होतीं। भविष्य में परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को लेकर नियम तय किए जाएंगे, लेकिन तत्काल प्रभाव से किसी भी कलाकार या अभिनेता को यहां अपना प्रचार करने के लिए वीडियोग्राफी करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

राहुल गांधी के अभय मुद्रा वाले बयान पर आपत्ति

एसजीपीसी ने संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से अभय मुद्रा को सिखों के पहले गुरु साहिब से जोड़ने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पवित्र गुरबाणी और गुरुओं की शिक्षाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इसे राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। इस संबंध में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि अकसर राजनेता गुरुओं के मूल सिद्धांतों और पवित्र गुरबाणी के अर्थ की भी गलत व्याख्या करते हैं, जिससे सिखों की भावनाएं आहत होती हैं। धामी ने कहा, राहुल गांधी ने संसद में श्री गुरु नानक देव जी का जिक्र करते हुए कहा था कि गुरु साहब का स्वरूप अभय मुद्रा दर्शाता है, यह पूरी तरह से गलत है। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया कि गुरु साहिब ने ऐसी किसी मुद्रा या आसन को मान्यता नहीं दी है, बल्कि उन्होंने केवल एक अकाल पुरख से जुड़ने का निर्देश दिया है। इस प्रस्ताव के जरिए कार्यकारिणी ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों के अध्यक्षों से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि संसद की कार्यवाही के दौरान किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

Share :
TagsASGPC PUNJAB DALpunjab
Previous Article

उत्तराखंड के तीन जांबाजों को सम्मान, मेजर ...

Next Article

सरकारी सिस्टम के आगे विद्यार्थी लाचार: चंडीगढ़ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • punjaab
    पंजाब

    बिग बॉस फेम शहनाज गिल को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने अवैध करार दिया कांट्रैक्ट, म्यूजिक कंपनी ने दायर किया था ...

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • punjb
    rajnithiपंजाब

    नई मुश्किल में अमृतपाल सिंह: खडूर साहिब के सांसद के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, जानकारियां छिपाने का आरोप

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • Jalandhar Dc Office
    पंजाब

    जालंधर में DC ऑफिस के बाहर लगे ‘मुख्यमंत्री ढूंढो यात्रा’ के पोस्टर, प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कंप; पोस्टर हटाने के ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    धार्मिक यात्रापंजाब

    Amritsar Accident News: अमृतसर के तीर्थयात्री हुए हादसे का शिकार, हेमकुंड साहिब से लौटते हुए पलटा वाहन; नौ लोग घायल

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherपंजाब

    पंजाब में मानसून फेल, चार जिलों में 60 फीसदी से कम हुई बारिश; किसानों की बढ़ी टेंशन

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • election
    election 2024पंजाब

    Jalandhar West by Election: 181 पोलिंग बूथों पर 1.71 लाख मतदाता डालेंगे वोट, स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी

    July 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • हिमाचल बागी विधायक
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में फिर बढ़ी सियासी हलचल: नौ असंतुष्ट नेताओं का तीखा हमला, मौजूदा स्थिति के लिए सीएम को ठहराया कसूरवार

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक समेत 23 दवाओं के नमूने फेल

  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: BPL सूची से बाहर होंगे कोठियों और गाड़ियों वाले, अप्रैल से सर्वे शुरू”

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.