कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

भाजपा के गढ़ कर्णप्रयाग में अपनों ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलनों ने बढ़ाई चुनौती
हिंदी टीवी न्यूज, कर्णप्रयाग (चमोली)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 Oct 2026
उत्तराखंड की कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार चुनाव से पहले पार्टी को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिमली में बेस अस्पताल, नैनीसैंण में शिक्षकों की मांग और अधूरी घोषणाओं को लेकर उठ रहे सवाल भाजपा के लिए नई चुनौती बन रहे हैं।
भाजपा का गढ़ रही कर्णप्रयाग विधानसभा में इन दिनों भाजपा के लिए अपने ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सिमली में बेस अस्पताल को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व पदाधिकारी कर रहे हैं। यही नहीं विधानसभा के नैनीसैंण स्कूल में शिक्षकों की मांग भाजपा के जिला पदाधिकारी आंदोलन कर रहे हैं। तो पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी विधानसभा में हुई घोषणाओं को लेकर मुखर हो रहे हैं।















