Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कसौली: अरबों की बेनाम संपत्ति की मालिक बनेगी प्रदेश सरकार

कसौली: अरबों की बेनाम संपत्ति की मालिक बनेगी प्रदेश सरकार

By hinditvnews
January 21, 2025
197
0
Himachal High Court

कसौली में अरबों की बेनाम संपत्ति की मालिक बनेगी प्रदेश सरकार

हिंदी टीवी न्यूज़, सोलन/कसौली Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jan 2025

सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में अरबों रुपए की कीमत की बेनामी संपत्ति के मामले में डिवीजनल कमिश्नर की अदालत ने उपायुक्त सोलन द्वारा दिए गए फैसले को यथावत रखा है। करीब 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति अब सरकार के अधीन की जाएगी। सोलन उपायुक्त की अदालत ने केस संख्या 4/13 (2016) में हिमाचल प्रदेश सरकार तथा दाता राम व अन्य के बीच यह फैसला सुनाया था। तत्कालीन उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अदालत ने इस मामले की सिलसिलेवार सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश लैंड टेनेंसी एंड रिफार्म एक्ट-1972 की धारा-118 के तहत कसौली क्षेत्री की दर्जनों बीघा भूमि व उस पर निर्मित फ्लैट्स को बेनामी संपत्ति घोषित करके उसे सरकार के आधिपत्य में करने के आदेश दिए थे। गौर रहे कि यह मामला वर्ष 2014 में प्रकाश में आया था जब शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि पर्यटन नगरी कसौली के मौजा जौल, खड़ोली और शाकड़ी में कुछ लोगों ने फ्लैट बनाने के नाम पर भूमि खरीदी है और इसमें अज्ञात लोगों ने करोड़ों रुपए लगाया है, जो कि जांच के बाद बेनामी संपत्ति के दायरे में आ सकता है। शिकायत के बाद तत्कालीन एसपी ने जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपा और एसआईटी की जांच में कई तथ्य हैरान कर देने वाले सामने आए।

मामले में चार मुख्य आरोपी बनाए गए, जिनमें मिस्त्री का कार्य करने वाला छट्याण गांव का निवासी दाता राम और दीपक बरमानी व श्रुति बरमानी सहित दिल्ली की माउंटेंस एंड पाइंस लिमिटेड कंपनी थी। जांच में पाया गया कि बाहरी राज्यों के लोगों ने दाता राम के बैंक खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए हैं और उसके बाद विभिन्न स्थानों पर करीब 42 बीघा भूमि खरीद कर उस पर बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। लंबी जांच के बाद आखिरकार आरोपियों के खिलाफ धारा-118 के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया। वर्ष 2016 में मामले की जांच आरंभ हुई और वर्ष 2019 में उपायुक्त सोलन ने भूमि और उस पर हुए निर्माण को सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया। इस फैसले को चुनौती दी गई और यह मामला डिविजनल कमिश्नर की अदालत में गया, जहां जिला दंडाधिकारी के आदेशों को बरकरार रखा गया। उसके बाद एफसी की अदालत ने वर्ष 2021 में इस फैसले में कमियां बताते हुए इसे वापस जिला दंडाधिकारी को भेज दिया। तब सरकार हाई कोर्ट गई, जहां से यह मामला वापस जिला दंडाधिकारी सोलन को भेजा। तत्कालीन जिला दंडाधिकारी कृतिका कुल्हारी की अदालत ने पांच जनवरी, 2023 को अपना फैसला बरकरार रखते हुए 42 बीघा भूमि और उस पर हुए सभी प्रकार के निर्माण को सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया।

रातोंरात अरबपति बन गया मजदूर

मामले की जांच जब एसआईटी को सौंपी गई थी तो उनकी छानबीन में कई ऐसे खुलासे हुए जिनसे उनके भी होश उड़ गए। मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि एक मामूली से किसान व मिस्त्री का कार्य करने वाले छटयान गांव निवासी दाता राम के बैंक खाते में करोड़ों रुपए की ट्रांजेक्शन कैसे हुई है। पुलिस की जांच की सुई इस ओर घूम गई कि एक मामूली किसान व मिस्त्री दाता राम के खाते में करोड़ों रुपए कहां से आ गए। इस पर जांच की गई तो पता चला कि बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा उसके खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए गए और फिर उसके ही नाम पर जमीन खरीदी ।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newssolan news
Previous Article

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

Next Article

सत्ता की हैट्रिक के 100वें दिन को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेना की कार्रवाई के बाद सीएम का बंजार दौरा रद्द, आपात बैठक

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • election
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: चिट्टा तस्करों पर लगेगी चुनाव लड़ने की रोक

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • 10 02 2024
    manaliहिमाचल प्रदेश

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली तक होता फोरलेन का लोकार्पण, पिछले साल मची तबाही ने बढ़ाया इंतजार

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

  • Jawahar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Timeline

  • March 19, 2026

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

  • March 19, 2026

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to Prepare Students for the EV Future

  • March 19, 2026

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

  • March 19, 2026

    "Bachpana Shouldn't Retire": A National Call to Redefine Aging with Joy, Dignity and Preventive Care

  • March 19, 2026

    Chandigarh University, Uttar Pradesh Launches Centre of Excellence in Smart Healthcare to strengthen UP State Vision in AI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Taskus Marks International Women's Day With Diversity Hiring Drive And Women Focused Initiatives Across India

    TaskUs Marks International Women's Day with Diversity Hiring Drive and Women Focused Initiatives Across India

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • L&t Edutech And Galgotias University Launch First Of Its Kind Advanced Ev Centre Of Excellence In India To Prepare Students For The Ev Future

    L&T EduTech and Galgotias University Launch First-of-its-Kind Advanced EV Centre of Excellence in India to ...

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Signify Bets Big On Cricket: Ecolink Becomes Associate Sponsor For Rajasthan Royals

    Signify Bets Big on cricket: EcoLink Becomes Associate Sponsor for Rajasthan Royals

    By hinditvnews
    March 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.