Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

By hinditvnews
March 5, 2025
316
0
12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561

Himachal: चयन आयोग से दो हजार पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी इतने वर्ष की छूट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Mar 2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से जल्द ही 2,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से जल्द ही 2,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सचिवालय में आयोग के कामकाज की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बैठक में अनुमोदित 6 पोस्ट कोड के 660 पदों के परिणामों को शीघ्र घोषित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के 2,000 से अधिक जिन पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा है, इनमें वे पद भी शामिल हैं, जो पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापित किए थे।

हाल ही में प्राप्त नए अधिसूचित पद भरने को कहा
आयोग को हाल ही में प्राप्त नए अधिसूचित पद भरने को कहा है। उन्होंने उन उम्मीदवारों को दो वर्ष की आयु छूट देने को कहा, जो विभिन्न कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में पारदर्शी तरीके और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछली भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही थी और उनके कार्यकाल में कई प्रश्नपत्र लीक हुए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग पारदर्शी भर्ती और कंप्यूटर आधारित टेस्ट संचालित कर युवाओं को रोजगार के अवसर देगा। उन्होंने आयोग को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए 20 मार्च तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल विकसित करने के निर्देश दिए।

वन संरक्षण पर महिलाओं-युवाओं को मिलेगा पैसा
हिमाचल में वन सरंक्षण में सहयोग के लिए सरकार महिलाओं-युवाओं को प्रोत्साहन राशि देगी। सरकार इस काम में महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही। सीएम ने कहा कि पौधरोपण के बाद पौधों की जीवित प्रतिशतता के आधार पर पांच साल के बाद इन्सेंटिव प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने वन क्षेत्र में 60 प्रतिशत फलदार व चारे की प्रजातियों के पौधे लगाने के निर्देश दिए, ताकि जंगली जानवरों से किसानों की फसलें बच सकें। मुख्यमंत्री ने विभाग को वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए उद्यमियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

ईको पर्यटन को बढ़ावा
साथ ही कहा कि सरकार स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए ईको पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। पहले चरण में आठ ईको  पर्यटन साइटों को सक्रिय किया है और अगले दो सप्ताह में 78 साइटें क्रियाशील की जाएंगी। सीएम ने कांगड़ा जिला के अंतरराष्ट्रीय ज्यूलॉजिकल पार्क बनखंडी के विकास व निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने इसमें तेजी लाने और पार्क के लिए पर्याप्त श्रम शक्ति एवं मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त वन मित्रों को नियुक्ति पत्र शीघ्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल 2033 उम्मीदवारों का चयन किया है, जिनमें 55 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वन मित्रों को वर्दी तथा अन्य संबंधित सामग्री के लिए 6,000 रुपये प्रदान करेगी।
Share :
Tagsage limit will be relaxed by this many yearshimachal pradeshhindi newshprca Recruitment will start soon for two thousand postsshimla news
Previous Article

HP Politics: धवाला का आरोप- राज्यसभा सीट ...

Next Article

Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ayushman
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत से अनजान

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कई दिनों तक बरसेंगे बादल

    February 2, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: वरिष्ठ रेजिडेंट चयन पर सरकार हलफनामा दे

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या ...

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    June 18, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: गर्भपात पर फैसला मां का अधिकार, HC

    January 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवानिवृत्त पटवारियों और दफ्तर कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती

  • Shimla News
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.