Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›पंजाब: दूषित पानी से प्रभावित 31% क्षेत्रों में नहीं वैकल्पिक साफ पानी

पंजाब: दूषित पानी से प्रभावित 31% क्षेत्रों में नहीं वैकल्पिक साफ पानी

By hinditvnews
April 16, 2025
268
0
Pani

Punjab: पंजाब के दूषित पानी से प्रभावित 31 फीसदी क्षेत्रों में नहीं साफ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 16 Apr 2025

प्रदेश के फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, पटियाला और रोपड़ के पानी में आयरन और नाइट्रेट समेत भारी धातु अधिक मात्रा में पाए गए हैं। इसी तरह बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर और मानसा में यूरेनियम की अधिक मात्रा सामने आई है।

पंजाब के दूषित पानी से प्रभावित 31.25 फीसदी एरिया में पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते संसदीय स्थायी समिति ने चिंता जताई है। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छ जल की व्यवस्था करने की सिफारिश की है। तीन माह के अंदर इस बारे में रिपोर्ट भी मांगी है।

सूबे के 9 जिलों के भूजल में यूरेनियम की मात्रा अधिक है, जो बीमारियों को न्योता दे रहा है। पंजाब में कैंसर के केस पहले ही बढ़ते जा रहे हैं। मालवा क्षेत्र इससे बुरी तरह से प्रभावित है, लेकिन अब बाकी क्षेत्रों में कैंसर के केसों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों के 32 स्थानों में यूरेनियम की मात्रा अधिक पाई गई है, लेकिन इनमें से 22 स्थानों पर पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अभी भी 10 स्थानों पर स्वच्छ जल की व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जो चिंता का विषय है। साफ है कि लोग खुद ही स्वच्छ जल की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं या फिर अधिकतर लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।

प्रदेश के फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, मोगा, पटियाला और रोपड़ के पानी में आयरन और नाइट्रेट समेत भारी धातु अधिक मात्रा में पाए गए हैं। इसी तरह बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, फिरोजपुर और मानसा में यूरेनियम की अधिक मात्रा सामने आई है। कैंसर के केस बढ़ने के लिए भी इसे प्रमुख कारण माना जाता है। यह मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है और कोर्ट ने यूरेनियम का पता लगाने के लिए मालवा के अलावा पूरे पंजाब में भूजल की जांच के आदेश दिए थे। इसी तरह 17 जिले पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा से बुरी तरह प्रभावित हैं, जो हड्डियों और दांतों को नुकसान पहुंचा जा रहा है। 

गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा दूषित पानी

रिपोर्ट के अनुसार दूषित पानी प्रदेश में गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। यूरेनियम जैसे तत्वों की मौजूदगी लंबे समय तक गुर्दे, लीवर और हड्डियों में जाकर गंभीर स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा कर सकती है। समिति ने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर दीर्घकालिक समाधानों के लिए काम करने पर जोर दिया है। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सामुदायिक जल शोधन प्लांट और घरों में प्यूरिफायर लगाने की सिफारिश की है।

34 लोकेशनों का पानी पाया गया था दूषित

हाल ही में सरकार की तरफ से 337 लोकेशनों से दूषित पानी का पता लगाने के लिए सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 34 का पानी दूषित पाया गया था। इनमें ट्यूबवेल समेत अन्य जल स्रोत शामिल हैं। सभी जगहों पर पीने योग्य पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। घातक धातु लोगों की सेहत के साथ ही फसलों पर भी प्रभाव डाल रहे हैं, जिसके चलते राज्य सरकार 16 जिलों में फसलों के सैंपल लेने जा रही है। कृषि खाद्य उत्पादों में यूरेनियम समेत अन्य भारी धातुओं का पता लगाने के लिए इन सैंपलों की जांच की जाएगी।
Share :
Tagschandigarhhindi newsMoga Newspunjab news
Previous Article

केदारनाथ धाम: घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो क्वारंटीन, ...

Next Article

पंजाब सरकार: प्रमोटर्स को राहत, 10 शर्तें ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए अति निर्धन परिवारों का चयन अधूरा

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Darbhanga
    bihar

    बिहार: तरौनी गांव में राम विवाह की झांकी निकालने के दौरान दो गुटों में झड़प

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तीसरे बच्चे पर भी 180 दिन मातृत्व अवकाश मंजूर

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Dadri
    हरियाणा

    दादरी: पशु अस्पताल के सर्जन पर हमला, आरोपी काबू

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Ghora
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: रिज मैदान पर बेकाबू घोड़े से गिरकर महिला घायल

    February 10, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • WEATHER
    Weatherबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल Weather: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, भवन क्षतिग्रस्त

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नक्शा बिना बिजली सब्सिडी लौटाएंगे भवन मालिक, बोर्ड की सख्ती

  • Murder
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.