Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

By hinditvnews
February 20, 2024
331
0
Jairam

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार ने आबकारी नीति में बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में हुए शराब घोटाले से वहां के तीन मंत्री जेल में हैं। यहां भी हालात दिल्ली सरकार की तरह नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार स्वयं मान रही है कि राज्य के हालात श्रीलंका जैसे हो रहे हैं।शिमला। शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आबकारी नीति के मामले में सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह है। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में हुए शराब घोटाले से वहां के तीन मंत्री जेल में हैं। यहां भी हालात दिल्ली सरकार की तरह नजर आ रहे हैं।

ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश

साथ ही आरोप लगाया कि सरकार ने आबकारी नीति में बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने प्रदेश की आबकारी नीति पर तरह के संदेह व्यक्त किए। कहा कि लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग सहित सरकारी क्षेत्र के ठेकेदारों को पिछले 14 माह से भुगतान रोक दिया गया है। कई स्थानों पर ठेकेदारों को कांग्रेस में शामिल होने के अतिरिक्त उनसे हिस्से की मांग की जा रही है।

राज्य के हालात श्रीलंका जैसे हो रहे

उन्होंने कहा कि अब तो सरकार स्वयं मान रही है कि राज्य के हालात श्रीलंका जैसे हो रहे हैं। शायद यही वजह है कि सरकार गारंटियों पर काम करना छोड़ दिया है। राज्य की विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने का दावा गलत है और बजट में झूठे पेश किए गए हैं। राज्य को हरित राज्य बनाने की घोषणा के तहत ई-बसों, ई-ट्रक खरीदने के लिए प्रदेश के एक भी बेरोजगार को उपदान नहीं मिला है।

आगे बोले कि लाहुल-स्पीति की महिलाओं को पिछले साल से 1500 रुपये देने की अधिसूचना तक जारी कर दी गई थी, लेकिन एक भी महिला को राशि नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में ओपीएस कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन अंतिम वेतन का 25 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

कहां गया एक लाख नौकरियों का वादा

जयराम ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। यानी पांच वर्ष में पांच लाख लोगों को नौकरियां दी जाएगी। एक वर्ष से अधिक हो गया, कहा हैं एक लाख नौकरियां? पहला बजट पेश करते हुए 30 हजार नौकरियां देने की घोषणा हुई थी। यह घोषणा कोरी साबित हुई। अगले वित्त वर्ष के लिए पेश बजट में तो नौकरियों का जिक्र तक नहीं किया गया है।

बिक्रम बोले, डाडासीबा में मांगे गए पैसे

भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने कहा कि डाडासीबा में लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार से पैसों की मांग की गई थी। मैं इस मामले को पहले उठा चुका हूं और सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए थी। इतने महीनों तक सरकार ने इस तरह की पैसों की मांग करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

लिखित में देंगे तो होगी कार्यवाही: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट में चर्चा के दौरान जो आरोप लगाए हैं, उसको लिखित में देने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सिर्फ जुबानी आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार की लोकप्रियता से बौखलाया हुआ है। प्रदेश के लोग सरकार की जनहित कल्याणकारी नीतियों से खुश हैं।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Farmers Protest: केंद्र से बातचीत के बीच ...

Next Article

Himachal: 5.50 लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Transfer
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • Images (5)
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में चटख धूप-पहाड़ों पर बर्फबारी, चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    Rajasthan Weather: 45 डिग्री पार, भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Paneer
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: FDA की कार्रवाई, कार में लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Helicopter
    उत्तराखण्ड

    उत्तरकाशी हेलिकॉप्टर हादसा: DGCA जांच रिपोर्ट का इंतजार, 6 की हुई थी मौत

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए प्रदेश से भेजे तीन नाम, 24 ने किए थे आवेद

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल, आज जाकर संभालना होगा पद ग्रहण

  • Hp E Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधायक प्राथमिकता में पहली बार डाले इलेक्ट्रिक बसें और चार्जिंग स्टेशन

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.